शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में क्यों आते हैं इतने भूकंप के झटके? जाने लुटियंस ज़ोन से कनेक्शन

17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे हड़कंप मच गया लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। दिल्ली सीस्मिक जोन-4 में है, जहां भूकंप का खतरा अधिक रहता है।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 18, 2025
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Earthquake: 17 फरवरी को दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई शहरों में एक जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई, जो कि काफी तेज था। लोग डर गए और अपनी-अपनी घरों से बाहर निकल आए, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई। हालांकि, दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप आना असामान्य नहीं है। इसकी वजह भौगोलिक स्थिति है, क्योंकि दिल्ली-NCR सीस्मिक जोन-4 में आता है। आइए जानते हैं कि  लुटियंस जोन क्या होते हैं और क्यों दिल्ली में भूकंप आना सामान्य है।

लुटियंस  जोन क्या होते हैं

लुटियंस जोन वे क्षेत्र होते हैं जहां भूकंप आने का खतरा अधिक होता है। दुनिया भर में ऐसे कई इलाके हैं, जिन्हें अलग-अलग लुटियंस जोन में बांटा गया है। भारत में सीस्मिक जोन को 2 से लेकर 5 तक बांटा गया है। जिन इलाकों में भूकंप आने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, उन्हें सीस्मिक जोन-5 में रखा गया है। यहां 8 से 9 तीव्रता तक के भूकंप आ सकते हैं। वहीं, दिल्ली-NCR लुटियंस जोन-4 में आता है, जहां 5 से 6 और कभी-कभी 7 से 8 तक तीव्रता वाले भूकंप आ सकते हैं।

RELATED NEWS

Delhi NCR CNG Price Hike

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, जानें नए रेट और आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

अगस्त 29, 2026
Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

अगस्त 6, 2026

दिल्ली-NCR में भूकंप का खतरा क्यों है

दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। दिल्ली में कई इलाके ऐसे हैं, जो भूकंप के लिहाज से ज्यादा जोखिम में हैं। यमुना नदी के किनारे वाले इलाके, नॉर्थ दिल्ली और साउथ वेस्ट दिल्ली के कुछ हिस्से सीस्मिक जोन-4 में आते हैं, जो भूकंप के लिए अधिक संवेदनशील हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस, सरिता विहार, गीता कॉलोनी, शकरपुर, पश्चिम विहार, वजीराबाद, रिठाला, रोहिणी, जहांगीरपुरी, बवाना, करोल बाग, और जनकपुरी जैसे इलाके सबसे ज्यादा खतरे में हैं। वहीं, कुछ इलाके जैसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बुराड़ी और नजफगढ़ भी खतरनाक जोन में आते हैं।

कौन से इलाके भूकंप से सुरक्षित हैं

दिल्ली के कुछ इलाके भूकंप से कम प्रभावित होते हैं। जेएनयू, एम्स, छतरपुर, और नारायणा जैसे इलाके भूकंप के दृष्टिकोण से सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। हौज खास को भी भूकंप के लिहाज से कम खतरे वाला जोन माना गया है। इसके अलावा, लुटियंस जोन में स्थित सरकारी भवन और वीआईपी आवास भी उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आते हैं, जबकि यहां के प्रभाव का असर अधिक हो सकता है।

भूकंप क्यों आता है

धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो हमेशा मूव करती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती हैं या उनसे दूर जाती हैं, तो धरती हिलने लगती है। इसे भूकंप कहते हैं। भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल किया जाता है।

क्या दिल्ली में भूकंप से बड़ा नुकसान हो सकता है

दिल्ली में भूकंप के झटके आए तो नुकसान हो सकता है, क्योंकि यहां की आबादी घनी है। अगर भूकंप की तीव्रता बढ़ी तो दिल्ली के 6.5 प्रतिशत घरों को उच्च नुकसान और 85 प्रतिशत घरों को मध्यम नुकसान हो सकता है। हालांकि, DDMA का मानना है कि दिल्ली अपनी भूगर्भीय स्थिति की वजह से भूकंप के झटके सहने की क्षमता रखता है।

Tags: Delhi earthquakeDelhi NCR
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Delhi NCR CNG Price Hike

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, जानें नए रेट और आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी...

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PUC Certificate Issue: 10 साल पुरानी लग्जरी वॉल्वो कार के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया...

Delhi

Delhi NCR से लेकर बिहार, हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

by Mayank Yadav
अगस्त 1, 2025

Delhi NCR Rain: देश में अगस्त महीने की शुरुआत भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के साथ हुई है। Delhi...

Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2025

Delhi NCR earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह 9:04 बजे अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

Delhi NCR

बारिश से भीगी दिल्ली: झमाझम ने दिलाई राहत, तीन दिन येलो अलर्ट जारी

by Mayank Yadav
जून 22, 2025

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ...

Next Post
दिमाग में भरी है गंदगी क्यों सुनें इनका केस… Supreme Court ने अल्लाहबादिया को लगाई कड़ी फटकार!

दिमाग में भरी है गंदगी क्यों सुनें इनका केस... Supreme Court ने अल्लाहबादिया को लगाई कड़ी फटकार!

Exam Tips

Exam Tips: एग्जाम टाइम में अपने बच्चों को दें ये ड्राई फ़्रूट, कंप्यूटर से तेज दौड़ेगा दिमाग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In