Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ऑपरेशन सिंदूर पर मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज, बोले- ‘गायक धर्म निभाया, दिल से गाया

मनोज तिवारी 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एक नया गाना ला रहे हैं, जो भारतीय सेना के प्रति सम्मान और गौरव को समर्पित है। उनका कहना है कि हर गायक का कर्तव्य है कि वह सेना का हौसला बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा गाए।

by Gulshan
May 17, 2025
in Latest News, दिल्ली
Manoj Tiwari
Share on FacebookShare on Twitter

Manoj Tiwari : देश को अपनी सेना पर गर्व है, और इसी भाव को समर्पित करते हुए दिल्ली से बीजेपी के लोकसभा सांसद व मशहूर गायक मनोज तिवारी ने एक खास गीत लॉन्च किया है। यह गीत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसमें शामिल भारतीय सेना के जल, थल और वायु तीनों अंगों के साहस और संघर्ष को समर्पित है।

एएनआई से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, “जब देश युद्ध जैसे हालातों का सामना करता है, तब सिर्फ सीमा पर खड़े सैनिक ही नहीं लड़ते, बल्कि पूरा देश उनके साथ होता है। हर नागरिक, हर पत्रकार, हर कलाकार अपने-अपने ढंग से सेना का हौसला बढ़ाता है। कवि अपनी कविताओं से, गीतकार अपने सुरों से सेनाओं की ताकत बनते हैं – और यह परंपरा हमारे देश में हमेशा से रही है।”

RELATED NEWS

Manoj Tiwari

सावधानी हटी, तिजोरी बंटी! मनोज तिवारी के घर से लाखों पार, शातिर नौकर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

January 18, 2026
Manoj Tiwari On PDA Panchang 2026

अखिलेश के ‘पंचांग’ पर मचेगा घमासान: मनोज तिवारी बोले- ये सपा का कैलेंडर नहीं, ‘पाकिस्तानी पंचांग’ है!

January 6, 2026

“गायक होने के नाते अपना कर्तव्य निभाया”

मनोज तिवारी ने कहा, “हमारे देश में ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे अमर गीत बने, जिन्हें स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी ने गाया। वह गीत भी एक कठिन समय में देशवासियों और सेना का मनोबल बढ़ाने वाला बना। आज का समय भी कुछ वैसा ही है। इसलिए मैंने सोचा कि एक गायक होने के नाते मेरा भी ये फर्ज बनता है कि मैं अपनी आवाज़ से सेना का हौसला बढ़ाऊं – यही सोचकर मैंने यह गीत तैयार किया।”

गीत की पंक्तियां जोश भरती हैं

गाने की शुरुआत की झलक देते हुए उन्होंने बताया, “गीत की पहली पंक्ति है – ‘तीन लाख सैनिक पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी… नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना पानी?’ यह पंक्ति ही देश की एकता और सेना के आत्मविश्वास को बयां करती है।”

यह भी पढ़ें : MP हाई कोर्ट में सुनहरा मौका, कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए निकली सीधी…

उन्होंने बताया कि इस गीत में सेना की रणनीति, मानवता के प्रति उसकी निष्ठा और पाकिस्तान की हर चाल को असफल करने की वीरगाथा का उल्लेख किया गया है। खास बात यह है कि भारतीय सेना ने इतने तनावपूर्ण हालात में भी आम पाकिस्तानी नागरिक को कोई क्षति नहीं पहुँचने दी – यह दर्शाता है कि हमारी सेना सिर्फ योद्धा नहीं, बल्कि मानवता की भी रक्षक है।

पहलगाम से शुरू होती है कहानी

इस गीत में पहलगाम की पृष्ठभूमि से शुरुआत की गई है, फिर भारतीय सेना के बदले की कार्रवाई और उसके बाद की घटनाओं को रचनात्मक ढंग से पिरोया गया है। गौरतलब है कि गाने के केवल ऑडियो संस्करण को ही अभी तक रिलीज़ किया गया है, और पहले ही दिन यह एक लाख से ज्यादा लोगों तक पहुँच चुका है। मनोज तिवारी ने बताया कि अगले दो दिनों में इसका वीडियो संस्करण भी रिलीज़ किया जाएगा, जिसका विशेष प्रीमियर रखा गया है।

Tags: Manoj Tiwari
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Manoj Tiwari

सावधानी हटी, तिजोरी बंटी! मनोज तिवारी के घर से लाखों पार, शातिर नौकर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Manoj Tiwari house robbery: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में बड़ी...

Manoj Tiwari On PDA Panchang 2026

अखिलेश के ‘पंचांग’ पर मचेगा घमासान: मनोज तिवारी बोले- ये सपा का कैलेंडर नहीं, ‘पाकिस्तानी पंचांग’ है!

by Mayank Yadav
January 6, 2026

Manoj Tiwari On PDA Panchang 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'पंचांग' को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया...

Next Post
IPL 2025

एडम गिलक्रिस्ट की ऑल टाइम IPL इलेवन में नहीं दिखे विराट और क्रिस गेल, धोनी को सौंपी कप्तानी

Lalu Yadav

सीवान कोर्ट का बड़ा एक्शन, लालू यादव पर जारी हुआ इश्तेहार, क्या है पूरा मामला?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist