सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ब्लैक थर्सडे की इनसाइड स्टोरी, अब भाषण से नहीं हाथापाई से तय होंगे मुद्दे? संसदीय मर्यादा तार तार, कौन है गुनहगार ?

संसद में गुरुवार का दिन एक काले अध्याय के रुप में शामिल हो गया जब संसदीय मर्यादा को तार तार करते हुए सांसदों के बीच धक्कामुक्की हुई जिसमें बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए। सवाल उठता है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई, पद की गरिमा की शपथ लेने वाले सांसद इतनी जल्दी अपनी शपथ कैसे भूल गए?

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 19, 2024
in Latest News, दिल्ली, राष्ट्रीय
Pratap Sarangi
Share on FacebookShare on Twitter

(अम्बुजेश कुमार) नोएडा डेस्क। संसद में गुरुवार का दिन एक काले अध्याय के रुप में शामिल हो गया जब संसदीय मर्यादा को तार तार करते हुए सांसदों के बीच धक्का मुक्की हुई जिसमें बीजेपी के दो सांसद (Pratap Sarangi) घायल हो गए। सवाल उठता है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई, पद की गरिमा की शपथ लेने वाले सांसद इतनी जल्दी अपनी शपथ कैसे भूल गए? क्या वाकई ऐसा करना जरूरी था, क्या वाकई राजनीतिक कटुता इस कदर हावी हो चुकी है कि अब एक दूसरे से हाथापाई करने से भी अब किसी को परहेज नहीं है? और क्या स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ये घातक नहीं है ?

गुरुवार को संसद में आखिर क्या हुआ ?

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के सांसद संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे कि अचानक बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी (Pratap Sarangi) सीढ़ियों पर गिर पड़े। गिरने से सांसद को चोटें आईं जिसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया। प्रताप सारंगी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके उपर गिर गए जिसके बाद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। इस धक्कामुक्की में बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए। वहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के सांसद उन्हें संसद भवन में घुसने से रोक रहे थे। अब सच क्या है ये तो वही जाने लेकिन इस घटना के बाद गुरुवार का दिन संसदीय इतिहास के काले अध्याय के रुप में दर्ज हो गया।

RELATED NEWS

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026
Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

अगस्त 12, 2026

क्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी राजनीतिक शिष्टाचार की परम्परा?

बीते कुछ वर्षों में नेताओं के बीच जिस तरह की कटुता आई है वो हैरान करने वाली है। निजी हमलों से लेकर अनाप शनाप बोलने तक से किसी को परहेज नहीं है। ये देखकर वो पुराने दिन याद आते हैं जब राजनीतिक शिष्टाचार के लिए भारतीय लोकतंत्र जाना पहचाना जाता था। पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ साथ मुलायम सिंह यादव की परम्पराओं को भी देखें तो एक सुनहरी तस्वीर नजर आती थी जब विरोधाभास सिर्फ विचारधारा का होता था व्यक्तिगत नहीं। ये वो परम्परा रही जहां पंडित नेहरू अटल बिहारी वाजपेयी के भाषणों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते थे। विचारधारा की भिन्नता के बावजूद निजी तौर पर नेताओं के आपसी रिश्ते अच्छे हुआ करते थे।

यह भी पढ़े: संसद में गिरकर BJP सांसद प्रताप सारंगी हुए घायल, राहुल गांधी पर लगाया आरोप

कांग्रेस की ओर से हुई निजी हमलों की शुरुआत

राजनीति में निजी हमलों की शुरुआत कांग्रेस की ओर से ही की गई। जब गुजरात चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने पीएम मोदी और तबके गुजरात के मुख्यमंत्री रहे मोदी को मौत का सौदागर कहा था। सोनिया गांधी का ये दांव उलटा पड़ा और मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद स्थितियां लगातार खराब हुईं। राजनीति में शिष्टाचार को निभाने वाली पीढ़ी के आखिरी नेता मुलायम सिंह यादव थे, जिनके बाद अब राजनीति में शून्यता की स्थिति है। अखिलेश यादव भले ही नेताजी की विरासत आगे बढ़ाने की बात करते हैं लेकिन नेताजी की शख्सियत से वो कोसों दूर हैं। सवाल उठता है कि कटुता की ये सियासत क्या लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत नहीं है?

Tags: Pratap SarangiRahul Gandhi
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Rahul Meets Irfan: सीजेपी आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों फिर सुर्खियों में...

Next Post
Virat Kohli

मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचते ही महिला पत्रकार से विराट कोहली की हो गई बहस, तमाशे के चलते जुटी लोगों की भीड़

horoscope january 2025 perihelion impact zodiac

Astrology prediction : सूर्य के करीब आने से कौन सी तीन राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित, जानिए ज्योतिष नज़रिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist