बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi : ‘काम नहीं करोगे तो कार्रवाई तय’ लापरवाही पर सख़्त हुए दिल्ली के PWD मंत्री,एक और इंजीनियर पर गिरी गाज

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त कदम उठाते हुए एक को निलंबित और दूसरे का तबादला किया। उन्होंने कहा कि जो काम नहीं करेगा, उसे कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।

by SYED BUSHRA
मार्च 22, 2025
in दिल्ली
Pravesh Verma strict action on PWD officials
Share on FacebookShare on Twitter

Pravesh Verma strict action on PWD officials दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा इन दिनों एक्शन में हैं। उन्होंने हाल ही में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया था, और अब एक और अधिकारी पर गाज गिरा दी है। मंत्री वर्मा ने साफ कहा है कि जो भी काम में लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

‘ऐसे तो पूरी दिल्ली को सस्पेंड करना पड़ेगा’

प्रवेश वर्मा ने अपने बयान में कहा कि निलंबित इंजीनियर ने शायद रात में शराब पी थी, इसलिए उनके मुंह से बदबू आ रही थी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “मुझे भी अधिकारियों को सस्पेंड करना अच्छा नहीं लगता, लेकिन अगर ऐसे ही चलता रहा तो पूरी दिल्ली को सस्पेंड करना पड़ेगा। सभी अधिकारी अपने काम को गंभीरता से लें और फोन उठाना शुरू करें।”

RELATED NEWS

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेगी इतनी राशि, जाने क्या पूरी प्रक्रिया

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेगी इतनी राशि, जाने क्या पूरी प्रक्रिया

जुलाई 29, 2026
Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

जून 28, 2026

जवाबदेही तय करने की कोशिशें

प्रवेश वर्मा लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। हाल ही में एक बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभाग की हेल्पलाइन नंबर के बारे में पूछा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने अधिकारियों को काम को लेकर गंभीर होने की चेतावनी दी।

निरीक्षण में मिली गड़बड़ियां

मंत्री वर्मा ने हाल ही में भैरों मार्ग और बारापुला एक्सटेंशन प्रोजेक्ट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुधार कार्यों को देखा और कई जगहों पर देरी और अनियमितताओं पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि जो काम समय पर पूरे होने चाहिए थे, वे अब तक अधूरे पड़े हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है।

‘गलियों में उतरो, लोगों की परेशानी सुनो’

मंत्री वर्मा ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि उन्हें सिर्फ दफ्तर में बैठकर काम नहीं करना है, बल्कि सड़कों पर उतरकर लोगों की समस्याओं को समझना होगा। उन्होंने दो टूक कहा, “अगर 10 दिनों के अंदर समाधान नहीं हुआ, तो अगला नंबर किसी और अधिकारी का होगा।”

‘पसीना निकलेगा तो चर्बी घटेगी’

एक दिन पहले भी प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा था कि पिछले 10 सालों में उनकी खाल मोटी हो गई है। उन्होंने कहा, “हम खुद जमीन पर उतरकर पसीना बहा रहे हैं, अब अधिकारियों को भी सड़कों पर लाना होगा। जब उनका पसीना निकलेगा, तो चर्बी भी घटेगी।”

‘हर काम पर रखी जाएगी नजर’

मंत्री वर्मा ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार समर एक्शन प्लान के तहत हर तीसरे दिन बैठक कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन मॉनिटर किया जाएगा, ताकि हर अधिकारी की जवाबदेही तय हो सके। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “आप लोग मॉनिटरिंग से बचना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। अब हर गलती पर एक्शन लिया जाएगा।”

प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि अब लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं पर ध्यान देने और फील्ड में उतरकर काम करने की सख्त हिदायत दी है। विभाग में अनुशासन और जवाबदेही तय करने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Tags: DELHI GOVERNMENTPWD minister action
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेगी इतनी राशि, जाने क्या पूरी प्रक्रिया

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेगी इतनी राशि, जाने क्या पूरी प्रक्रिया

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू...

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

Delhi e-Office: एक साल में लाखों ई-फाइलों का हुआ निस्तारण, दिल्ली सरकार का प्रशासन हुआ और डिजिटल

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026

Delhi e-Office:  दिल्ली सरकार की ई-ऑफिस प्रणाली ने एक वर्ष के भीतर सरकारी कामकाज में बड़ा बदलाव लाया है। कागजी...

Delhi Government

दिल्ली में 30 जून से नई आबकारी नीति लागू, हाई लेवल कमेटी का गठन

by Gulshan
जून 14, 2025

Delhi Government : दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी में एक नई शराब नीति लागू करने जा रही है। इस संबंध...

Delhi Government

दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री पर सख़्ती, अब सिर्फ ये वाहन ही पाएंगे अंदर आने की इजाज़त

by Gulshan
जून 4, 2025

Delhi Government : रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी में जल्द ही क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम वर्षा (Intelligent Rain)...

सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

by Vinod
फ़रवरी 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में नई सरकार का शपथ गृहण समारोह हो गया। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने साथ...

Next Post
TRIA Regulations

दूरसंचार विभाग ने 3.4 करोड़ मोबाइल कनेक्शन किए डिस्कनेक्ट, 17 लाख वॉट्सऐप अकाउंट ब्लॉक

Justice Yashwant Verma

Justice Yashwant Varma News: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर आग से कैश विवाद: फायर डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में क्या है सच?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist