गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Rohini fire: झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 150 से ज्यादा झुग्गियां खाक, दो लोगों की मौत

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में रविवार को भीषण आग ने 150 से ज्यादा झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। आग की लपटों से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

by Mayank Yadav
अप्रैल 27, 2025
in Latest News, दिल्ली
Rohini
Share on FacebookShare on Twitter

Rohini fire: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में रविवार, 27 अप्रैल 2025 को एक भीषण अग्निकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। श्रीनिकेतन अपार्टमेंट के पास बसी झुग्गी बस्ती में अचानक लगी आग ने 150 से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जिनके शवों को Rohini पुलिस ने बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आया। सोशल मीडिया पर आग से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।

A major jhuggi fire near
Shri Niketan Apartment Sector 17 Rohini Delhi reported
Total 20 fire tenders rushed to the site. Crowd is also very hostile. DFS jawan are doing their best. pic.twitter.com/rJqeMHX308

— Atul Garg (@AtulGargDFS) April 27, 2025

RELATED NEWS

Delhi Bomb Threat

रोहिणी के स्कूलों को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी, कल भी हुआ था धमाकेदार हमला

नवम्बर 29, 2024

Delhi: इंटरव्यू देने जा रही थी बहू, ससुर ने ईंटों से फोड़ा सिर, आए 17 टांके, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

मार्च 15, 2023

20 दमकल गाड़ियों ने कई घंटों में पाया काबू

दिल्ली फायर सर्विस Rohini को सुबह 11 बजे आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 20 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में सफल रहे, लेकिन तब तक अधिकांश झुग्गियां जलकर खाक हो चुकी थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गी बस्ती के लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। चारों तरफ धुएं का घना बादल छा गया, जिससे आसपास के इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल हो गया था।

स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा, दमकल विभाग पर आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भी सामने आया। कुछ लोगों ने दमकल विभाग पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया और गुस्से में एक दमकल गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी आश्रय, भोजन और जरूरी मदद की व्यवस्था शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

आईटीओ के पास जंगल में भी लगी आग

Rohini अग्निकांड के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में आईटीओ के पास जंगल में आग लगने की घटना भी सामने आई। दोपहर 12:07 बजे मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

PM मोदी ने ऐसा क्या कहा, जिससे PAK में मचा कोहराम, फैमिली को भेजा विदेश और बंकर के अंदर छिपा ‘मुल्ला मुनीर’

Tags: rohini
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Bomb Threat

रोहिणी के स्कूलों को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी, कल भी हुआ था धमाकेदार हमला

by Gulshan
नवम्बर 29, 2024

Delhi Bomb Threat : रोहिणी के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। धमकी...

Delhi: इंटरव्यू देने जा रही थी बहू, ससुर ने ईंटों से फोड़ा सिर, आए 17 टांके, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

by Anu Kadyan
मार्च 15, 2023

दिल्ली के प्रेम नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ईंट से अपनी...

RJD सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, बेटी रोहिणी ने कहा- आपकी दुआओं से मैं हॉस्पिटल से घर आ गई, लेकिन पापा…

by Anu Kadyan
दिसम्बर 13, 2022

बेटी रोहिणी ने हाल ही में अपने पिता और बिहार के पूर्व सीएम को किडनी डोनेट की थी। लेकिन अब...

मोदी की इस योजना में पैसा दिलाने का झांसा देकर की दिल्ली में की इतनी बड़ी ठगी, ऐसे आये पुलिस की गिरफ्त में

by Juhi Tomer
सितम्बर 14, 2022

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दिल्ली पुलिस ने...

Next Post
AI

Pahalgam Attack : भारत-पाकिस्तान में युद्ध होगा या नहीं? एआई ने दिया चौंकाने वाला जवाब

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

UP rain : जानिए कैसे कानपुर से गर्मी हुई ‘छूमंतर’, अब आंधी-ओलावृष्टि के साथ होगी झमाझम बारिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist