Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हत्यारा चाहे जहां छिपा हो, पड़ताल…’ दलित युवक की हत्या पर मनोज तिवारी का गरजता बयान

दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीलमपुर में दलित युवक कुणाल की हत्या को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे हत्यारा कोई भी हो, उसे किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

by Gulshan
April 18, 2025
in Latest News, क्राइम, दिल्ली
Seelampur Murder
Share on FacebookShare on Twitter

Seelampur Murder : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में 17 वर्षीय दलित युवक कुणाल की हत्या ने क्षेत्र में भारी आक्रोश फैला दिया है। इस घटना के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस गंभीर घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

क्या बोले मनोज तिवारी ?

मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की निर्मम हत्या बेहद चिंता का विषय है। मैं बीती रात से ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हूं। अधिकांश आरोपी चिन्हित किए जा चुके हैं और बाकी की तलाश तेज़ी से जारी है। अपराधी चाहे कहीं भी छिपें, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।”

RELATED NEWS

No Content Available

https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1913100982608941084

तिवारी ने आगे कहा कि इस घटना को लेकर लोगों का आक्रोश स्वाभाविक है, लेकिन क्षेत्र की शांति बनाए रखना भी ज़रूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संयम बरतें और पुलिस की कार्रवाई में कोई रुकावट न आने दें। साथ ही उन्होंने बताया कि वो खुद दोपहर 2:30 बजे तक घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय कुणाल पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुणाल की पहचान राजवीर के बेटे के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

Tags: Seelampur Murder
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Seelampur

हिंदू कर रहा है पलायन! सीलमपुर में कुणाल की हत्या के बाद बवाल, न्याय की मांग में सड़क पर उतरे लोग

Japan New Technology

इस नई तकनीक से भूकंप आते ही हवा में उड़ जाएगा आपका घर, ज़मीन पर नहीं आएगी कोई भी आंच, जानके हो जाएंगे हैरान...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist