Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दिल्ली से पुलिस के हत्थे चढ़े गोल्डी बराड़ के दो शूटर, जैतपुर-कालिंदी कुंज पर मुठभेड़

दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े दो शार्पशूटर्स को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए अपराधियों में से एक राहुल हरियाणा में हुए एक तिहरे हत्याकांड में शामिल था। पुलिस के अनुसार ये दोनों अपराधी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर काम कर रहे थे और एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या की योजना बना रहे थे।

by Gulshan
October 2, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : राजधानी दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एक तगड़ी मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह के लिए काम कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल (निवासी पानीपत, हरियाणा) और साहिल (निवासी भिवानी) के रूप में हुई है। राहुल को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि राहुल वही आरोपी है जो दिसंबर 2024 में यमुनानगर, हरियाणा में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

RELATED NEWS

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

May 19, 2026
Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

November 18, 2025

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों — रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंदर चारण — के निर्देश पर काम कर रहे थे। इनका मकसद एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या करना था। इसके लिए दोनों मुंबई और बेंगलुरु में उस व्यक्ति की रेकी (निगरानी) भी कर चुके थे। यानी, हत्या से पहले पूरी योजना बना ली गई थी।

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इनके पास से घातक हथियार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जो अपराध में उपयोग की जा रही थी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों और शिक्षकों के लिए नया…

दिल्ली में लगातार बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क और रंगदारी के मामलों को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अब ‘मकोका यूनिट’ (MCOCA Unit) बनाने पर विचार कर रही है — ठीक वैसे ही जैसे स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच अलग-अलग रूप से कार्य करती हैं। इसका मकसद गैंगस्टरों पर सटीक और तेज़ कार्रवाई करना है।

गैंगस्टरों का दिल्ली पर फोकस

जानकारों की मानें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों के 100 से अधिक सक्रिय गैंगस्टर इन दिनों दिल्ली को अपना मुख्य ऑपरेशन ज़ोन बना चुके हैं। व्यापारियों, बिल्डरों और व्यवसायिक संस्थानों से रंगदारी वसूली इनका मुख्य उद्देश्य बन चुका है। कई गैंगस्टर विदेश में बैठे-बैठे, तो कुछ जेलों में बंद रहते हुए भी, अपने नेटवर्क के ज़रिये दिल्ली में धमकी और फिरौती का रैकेट चला रहे हैं। छोटे अपराधियों को मोहरा बनाकर ये गैंग राजधानी में अपराध फैलाने में लगे हुए हैं।

Tags: delhi news
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप…

by Gulshan
November 13, 2025

Delhi News :  दिल्ली से बुधवार (12 नवंबर) की शाम एक बड़ी खबर सामने आई। मध्य दिल्ली स्थित सिंधु अपार्टमेंट,...

Next Post
इरफान सोलंकी ने एनकाउंटर को लेकर किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया, किस सीट से पत्नी लड़ेंगी MLA का इलेक्शन

इरफान सोलंकी ने एनकाउंटर को लेकर किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया, किस सीट से पत्नी लड़ेंगी MLA का इलेक्शन

आजम खान ने मुलायम सिंह यादव को बताया अपना महबूब, जानें नेता जी को भारत रत्न दिए जानें की क्यों की मांग

आजम खान ने मुलायम सिंह यादव को बताया अपना महबूब, जानें नेता जी को भारत रत्न दिए जानें की क्यों की मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist