सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi से लेकर दक्षिण भारत तक बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कुछ इलाकों में लू का खतरा

दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम ने करवट ली है। कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी है। IMD ने आगामी दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

by Mayank Yadav
मई 11, 2025
in Breaking, दिल्ली
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi weather alert: दिल्ली में शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 11 मई को भी Delhi-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश तक कई राज्यों में गरज-चमक, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ राज्यों में लू का भी खतरा बना हुआ है। आइए जानें अगले सात दिनों का मौसम कैसा रहेगा, किन राज्यों में बारिश होगी और कहां पड़ सकती है भीषण गर्मी।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, गर्मी से राहत

Delhi-एनसीआर में शुक्रवार को तेज हवाओं और हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मई की शुरुआत से ही राजधानी का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। Delhi मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि बादल छाए रहेंगे।

RELATED NEWS

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026

उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश का दौर

11 मई को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा), गरज और बिजली की संभावना है। 13 से 15 मई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। 15 और 16 मई को यूपी के कुछ इलाकों में लू चलने का अलर्ट है।

मध्य और दक्षिण भारत में भी बारिश और आंधी की चेतावनी

11 से 14 मई के बीच महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश, गर्मी से राहत नहीं

पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक गरज के साथ भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लेकिन असम, मेघालय और त्रिपुरा में 11 मई को मौसम गर्म बना रहेगा।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में अगले सप्ताह 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पूर्वी भारत में तापमान अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ेगा और उसके बाद स्थिर रहने की संभावना है।

भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

 

Tags: Delhi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Next Post
Gorakhpur

मोटापे का मजाक बना मौत का कारण! युवक ने दो पर चलाई गोली, गिरफ्तार

भीषण गर्मी और बढ़ते तनाव ने बदली स्कूलों की स्थिति क्यों हो रही पहले छुट्टियां, लेकिन पढ़ाई कैसे रहेगी जारी

भीषण गर्मी और बढ़ते तनाव ने बदली स्कूलों की स्थिति क्यों हो रही पहले छुट्टियां, लेकिन पढ़ाई कैसे रहेगी जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist