रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Election 2022: PM मोदी फेतहपुर में करेंगे जनसभा को संबोधित, अन्य नेताओं का चुनाव प्रचार जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

by abhishek tyagi
फ़रवरी 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का प्रचार आजकल जोर-शोर से चल रहा है. प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा. इस चरण के चुनाव प्रचार में अब केवल 2 दिन का समय शेष रह गया है. राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. आइए जानते हैं कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), बीजेपी नेता अमित शाह (Amit Shah), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)कहां-कहां चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कहां होगी? 

RELATED NEWS

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

सितम्बर 19, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहां पर चौथे चरण में मतदान होना है. इस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. जनसभा बांदा-सागर मार्ग के पीसीएफ गोदाम के बगल में स्थित मैदान पर आयोजित की जाएगी. इसे फतेहपुर ओर बांदा जिले की संयुक्त जनसभा के तौर पर आयोजित किया जा रहा है. मंच पर दोनों जिलों के बीजेपी के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे. जनसभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे।

अखिलेश यादव के चुनाव क्षेत्र में जनसभा करेंगे अमित शाह

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को फिरोजाबाद, मैनपुरी और लखीमपुर खीरी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. अमित शाह की पहली जनसभा दोपहर 12 बजे शिकोहाबाद, फिरोजाबाद में आयोजित की गई है. उनकी दूसरी जनसभा दोपहर सवा एक बजे मैनपुरी के करहल में आयोजित की गई है. वहीं वो साढे 3 बजे लखीमपुर के मोहम्मदी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो लखनऊ में शाम 7 बजे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

अखिलेश यादव का तूफानी दौरा

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को तूफानी दौरा करेंगे. वो मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं. उनका करहल समेत मैनपुरी की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करने का कार्यक्रम है. करहल की सभा में मुलायम सिंह यादव भी शामिल हो सकते हैं. अखिलेश यादव अपने चुनाव क्षेत्र करहल जाने से पहले फिरोजाबाद जाएंगे. वहां वो फिरोजाबाद सदर सीट से सपा प्रत्याशी सैफुर्रह्मान के लिए जनसभा करेंगे. उनका सिरसागंज, टूंडला और जसराना विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी कार्यक्रम है.  

मैनपुरी में अखिलेश की पहली जनसभा करहल में, दूसरी कुरावली में, तीसरी भोंगाव में और चौथी जनसभा किशनी में आयोजित की जाएगी.करहल से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले के बाद से प्रदेश में राजनीति गरमा चुकी है. आज बीजेपी नेता अमित शाह का भी करहल में कार्यक्रम है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उनके पिता और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने पहली बार करहल से ही चुनाव लड़ा था. मैनपुरी में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है. 

मैनपुरी से चुनाव प्रचार कर अखिलेश यादव इटावा पहुंचेंगे. वहां वो शाम 5 बजे से रोड शो करेंगे. यह रोड शो लायन सफारी से शुरू होकर भरथना चौराहे पर खत्म होगा. रोड शो का रास्ता करीब 10 किलोमीटर लंबा है. साल 2012 के बाद अखिलेश यादव पहली बार इटावा में कोई बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ कहां करेंगे चुनाव प्रचार?

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झांसी, जालौन, कानुपर देहात और लखनऊ में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वो लखनऊ में सरोजनी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए जनसभा करेंगे. वो वहां रोड शो भी कर सकते हैं।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने आज उत्तर प्रदेश आ रही हैं. वो अकबरपुर और कानपुर देहात में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

Tags: UP Election 2022UP Election 2022 live news bsp news bsp mayawatiUP Election 2022 NEWSup election 2022 news of the dayup election 2022 scheduleUP Election 2022: Amit ShahUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Next Post

Taj Mahal: उर्स का आगाज,मुफ्त में देख सकेंगे शाहजहां-मुमताज की असली कब्रें

मनमोहन सिंह का बयान, कहा - 'नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हैं PM मोदी, गलतियां नहीं सुधारते

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In