Saturday, January 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

महाराष्ट्र बजट सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा, राज्यपाल कोश्यारी ने 22 सेकेंड में भाषण किया खत्म

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 3, 2022
in राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र में बजट सत्र के पहले ही दिन खूब हंगामा हुआ। हंगामा इस हद तक हुआ कि राज्यपाल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सत्र के पहले दिन अपना भाषण बीच में ही बंद कर दिया और सदन से चले गए। दरअसल महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के विधायकों का आरोप है कि राज्यपाल ने हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादास्पद बयान दिया था। ऐसे में विधायकों ने गुरुवार को सदन के पहले दिन नारे बाजी की। महज 22 सेकेंड में राज्यपाल ने अपना भाषण दिया और फिर चले गए।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जैसे ही अभिभाषण के लिए सदन में आए, सत्ता पक्ष के नेताओं ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के नारे लगाए। इसके बाद राज्यपाल ने सिर्फ 22 सेकेंड में पटल पर भाषण खत्म कर दिया। राज्यपाल के भाषण में महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले के नामों का उल्लेख करने के बाद ही संबोधन खत्म हो गया।

RELATED POSTS

Maharashtra Government

Maharashtra Government : औरंगाबाद बना छत्रपति संभाजीनगर! रेलवे ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

October 26, 2025

Bhiwandi Building Collapse: इमारत गिरने से मलबे में दबकर अब तक 4 की मौत , बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

April 30, 2023

महाविकास अघाड़ी के विधायकों द्वारा हंगामा करने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शांति की अपील की लेकिन उसके बाद बीजेपी विधायकों ने फिर से शोर शराबा करना शुरू कर दिया। इसके बाद राज्यपाल ने भाषण छोड़ दिया। इतना ही नहीं सदन में नारे बाजी के अलावा विधायकों ने सदन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। एक विधायक ने विरोध स्वरूप मौके पर ही शीर्षासन किया। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं एनसीपी विधायक संजय दौंड ने विरोध में ‘शीर्षासन’ किया।

शिवसेना विधायक मनीषा कायंडे ने कहा कि गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी क्या संदर्भ दे रहे हैं? उन्हें यह कहने की जरूरत नहीं थी। मुझे लगता है कि वह भाजपा के साथ हैं और उन्होंने सत्र शुरू होने के दौरान ही इस विवाद को उठाया। इसके साथ ही गायिका लता मंगेशकर और उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने के बाद राज्य विधान सभा और राज्य विधान परिषद शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

Tags: Governor KoshyariMaharashtra budget sessionmaharashtra governmentMaharashtra Governor bhagat singh Koshyari
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Maharashtra Government

Maharashtra Government : औरंगाबाद बना छत्रपति संभाजीनगर! रेलवे ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

by Gulshan
October 26, 2025

Maharashtra Government : महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन...

Bhiwandi Building Collapse: इमारत गिरने से मलबे में दबकर अब तक 4 की मौत , बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

by Ayushi Dhyani
April 30, 2023

भिवंडी: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसने से कई लोगों की...

NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, महिला कार्यकर्ता ने गलत तरीके से छूने का लगाया आरोप

by Web Desk
November 14, 2022

महाराष्ट्र विधायक जितेंद्र आव्हाड पर एक बार फिर मुश्किले बढ़ती नजर आ रही हैं। एक सप्ताह के भीतर एनसीपी नेता...

Maharashtra: अब Hello की जगह बोलना होगा वंदे मातरम, महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने जारी किया आदेश

by Muskaan Rajput
October 2, 2022

महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों के लैंडलाइन और मोबाइल फोन पर 'हैलो' के बजाय वंदे मातरम को प्रारंभिक क्रिया...

मुंबई से स्पेशल सेल ने की 20 टन से ज्यादा हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोडों की कीमत

by Muskaan Rajput
September 27, 2023

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने हेरोइन के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। इस...

Next Post

UP Election 2022 : Akhilesh Yadav का विपक्ष पर प्रहार- वाराणसी में ममता बनर्जी को दिखाए गए काले झंडे

यूक्रेन में फंसे छात्रों के मसीहा बने सोनू सूद, कहा-"अब तक का सबसे टफ असाइनमेंट"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version