Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

मथुरा : Delhi-Agra रूट पर पलटी मालगाड़ी, पटरी से उतरे 15 डिब्बे, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 22, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा। मथुरा जिले में शुक्रवार देर रात मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के मध्य सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन दिल्ली से आगरा आ रही थी। इस दुर्घटना के कारण मथुरा की ओर आने वाली सभी ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

ट्रैक से हटाए जा रहे डिब्बे
रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक से डिब्बे हटाने का काम कर रही है। हालांकि कोहरे के कारण उनको रेस्क्यू करने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। बड़ी-बड़ी क्रेन से ट्रैक पर से बोगियां हटाई जा रही हैं। मुंबई से आने वाली गाडी राजधानी शताब्दी साप्ताहिक ट्रेन युवा स्पेशल सहित आदि महत्वपूर्ण गाड़ियों को दिल्ली जाने के लिए अलग रूट पर डायवर्ट किया गया है।

RELATED POSTS

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

November 17, 2025
प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

November 15, 2025

तीनों रेल लाइन बाधित
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार वंडर सीमेंट साइडिंग राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी के 15 डिब्बे मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर पर पलट जाने से तीनों लाइन (अप, डाउन एवं तीसरी लाइन) बाधित हो गई है। आगरा मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के नेतृत्व में रीस्टोरेशन कार्य किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए तत्काल रवाना हो गए। दुर्घटना राहत गाड़ियों को भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से तत्काल रवाना कर दिया गया है।

घटना के कारण मार्ग बाधित होने के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/ निरस्तीकरण किया जा रहा है-

निरस्तीकरण 
1. गाड़ी संख्या 04496 पलवल -आगरा कैंट, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
2. गाड़ी संख्या 04419 मथुरा –गाज़ियाबाद, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
3. गाड़ी संख्या 12050 निज़ामुद्दीन -वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
4. गाड़ी संख्या 12049 वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन –निज़ामुद्दीन, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
5. गाड़ी संख्या 12280 नई दिल्ली -ग्वालियर यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
6. गाड़ी संख्या 12279 ग्वालियर -नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
7. गाड़ी संख्या 12059 कोटा -निज़ामुद्दीन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
8. गाड़ी संख्या 12060 निज़ामुद्दीन -निज़ामुद्दीन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
9. गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली -रानी कमलापति स्टेशन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
10. गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

मार्ग परिवर्तन
1.गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता – आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद -नई दिल्ली
2. गाड़ी संख्या 14623छिंदवाड़ा –फिरोज़पुर ,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता- आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद
3. गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस -अमृतसर,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता – आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद
4. गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो धाम कटरा -बांद्रा टर्मिनस ,
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में वृदावन से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर.
5. गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली -इंदौर
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि – 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर
6. गाड़ी संख्या 22634 निज़ामुद्दीन –थिरुअनंतपुरम
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर
7. गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में अझई से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता- गाज़ियाबाद –अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट
8. गाड़ी संख्या 12722 निज़ामुद्दीन -हैदराबाद
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में पलवल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता – गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट .
9. गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में होडल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता- गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट .
10. गाड़ी संख्या 19053 सूरत –मुज़फ्फरपुर
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.01.2022 मार्ग परिवर्तित बरास्ता – ग्वालियर -भिंड -इटावा-कानपुर.
11. गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस –हरिद्वार
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि -21.01.2022 मार्ग परिवर्तित बरास्ता – मथुरा –अलवर –रेवाड़ी -दिल्ली-गाज़ियाबाद

Tags: Ghaziabad-bound trains to be divertedGoods train overturned on Delhi-Agra routeIRCTC Latest NewsIRCTC Latest News TodajyotiguptalivenewsjyotiguptanewsNews on divert train routesRail Train Time TableRailways DivertsThree trains to run on a diverted routeUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

by Vinod
November 17, 2025

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ल को रामपुर की एमएपी एमएलए कोर्ट ने सात-सात...

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

by Vinod
November 15, 2025

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। यहां के...

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

by Vinod
November 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियां पुलिस के साथ ऑपरेशन...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

by Vinod
November 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश गुस्से में है। लोग सफेद कॉलर टेरर से खौफजदा हैं। सरकार और...

कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

by Vinod
November 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इनामी अपराधियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही...

Next Post

Alwar Case में CBI की जांच से पहले घटनास्थल पर झाड़ू लगा सबूत मिटाने की कोशिश

बीजेपी के 403 प्रचार रथ रवाना, हर विधानसभा में जाकर पार्टी के पक्ष में बनाएंगे माहौल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version