Tuesday, November 3, 2026 9:43 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » हरियाणा » IPS Officer suside: IPS अधिकारी ने खुद को क्यों गोली मार की आत्महत्या, IAS पत्नी मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे पर

IPS Officer suside: IPS अधिकारी ने खुद को क्यों गोली मार की आत्महत्या, IAS पत्नी मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे पर

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस समय उनकी पत्नी,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर है।

by SYED BUSHRA
08/10/2025
IPS Officer Shoots Self Wife

IPS Officer Shoots Himself: हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार, 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोसी दौड़े, लेकिन जब तक उन्हें सेक्टर 16 के अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पूरन कुमार इस समय पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, सुनारिया में सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में उनका तबादला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्तौल बरामद हुई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गनमैन से ली थी बंदूक,बेटी ने दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी ने सोमवार को अपने गनमैन से बंदूक ली थी। अगले दिन जब उनकी बेटी बेसमेंट में पहुंची, तो उन्होंने अपने पिता को फर्श पर खून से लथपथ देखा। घबराई बेटी ने तुरंत आस-पास के लोगों को बुलाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

RELATED NEWS

No Content Available

पूरन कुमार हरियाणा कैडर के एक सम्मानित अधिकारी माने जाते थे। वह 2001 बैच के आईपीएस थे और कई अहम पदों पर काम कर चुके थे। वह बेबाक स्वभाव के थे और प्रशासनिक मामलों में खुलकर अपनी राय रखते थे।

सरकार से कई बार उठाए थे सवाल

पूरन कुमार ने पिछले साल कुछ आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये प्रमोशन नियमों के विपरीत किए गए हैं और वित्त विभाग ने गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की है।

साल 2020 में उन्होंने तत्कालीन डीजीपी मनोज यादव पर उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे। सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में वह कुछ सरकारी निर्णयों से असंतुष्ट थे और मानसिक तनाव में चल रहे थे।

आईएएस अमनीत पी कुमार ,एक सशक्त अधिकारी

पूरन कुमार की पत्नी, आईएएस अमनीत पी कुमार, इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपना दौरा बीच में छोड़ने का फैसला किया है और उम्मीद है कि वह बुधवार सुबह तक चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी।

अमनीत पी कुमार 2001 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 27 अक्टूबर 1977 को पंजाब में हुआ। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में एमए और आईआईटी मद्रास से हेल्थ इकोनॉमिक्स में पीएचडी की डिग्री ली है। वह वर्तमान में हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग की कमिश्नर और सचिव हैं, साथ ही फॉरेन को-ऑपरेशन डिपार्टमेंट में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

हरियाणा में नाम और काम दोनों से मशहूर

अमनीत कुमार अपने उत्कृष्ट कामों के लिए जानी जाती हैं। उन्हें समय पर काम पूरा करने और नीतियों को सटीक ढंग से लागू करने के लिए सराहा जाता है। उन्होंने ‘प्लेस्कूल नीति’ लागू कर बच्चों की शिक्षा में सुधार लाया और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी गति दी।

उनकी कार्यशैली और समर्पण ने उन्हें हरियाणा की टॉप आईएएस अधिकारियों में शामिल कर दिया है। अब इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा प्रशासनिक तंत्र सदमे में है और सभी अधिकारी इस दुखद क्षण में परिवार के साथ खड़े हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav की आजम खान से अहम मुलाकात: सपा में रणनीति, संतुलन और भविष्य की सियासत पर मंथन

UP SIR

यूपी में शुरू हुआ SIR अभियान: 22 साल बाद मतदाता सूची का बड़ा पुनरीक्षण, हर वोटर की होगी सटीक जांच

Mujahideen Army

Mujahideen Army का मकसद था देश में खून-खराबा कराना, बीटेक और एमबीए युवकों का बनाया था नेटवर्क

POPULAR POST

Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

BJP Padyatra : सड़कों पर उतरेंगे योगी समेत कई दिग्गज नेता, लखनऊ से गोरखपुर तक क्या है बीजेपी का बड़ा प्लान?

November 2, 2026
दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

November 3, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026
दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

November 3, 2026
Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

November 3, 2026
Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

November 3, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026
Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

November 3, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India