Friday, November 6, 2026 2:48 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » हरियाणा » Kala Amb में सनसनी, दिनदहाड़े मासूम का अपहरण ,बहन की गोद से छीन कर पल्सर सवार फरार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Kala Amb में सनसनी, दिनदहाड़े मासूम का अपहरण ,बहन की गोद से छीन कर पल्सर सवार फरार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पानीपत के काला आंब क्षेत्र में दिनदहाड़े सात माह के मासूम हिमांशु का अपहरण कर लिया गया। पल्सर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाश उसे सात साल की बहन की गोद से छीनकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

by SYED BUSHRA
10/03/2026
Kala Amb baby kidnapping

Kala Amb crime:पानीपत के ऐतिहासिक काला आंब क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के सात माह के मासूम बच्चे हिमांशु का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक पर आए और बच्चे को उसकी सात वर्षीय बहन की गोद से जबरन छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बहन की गोद से छीनकर ले गए मासूम

जानकारी के अनुसार, यह परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है और फिलहाल काला आंब क्षेत्र के पास झुग्गियों में रहकर मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा है। घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास ही एक शादी समारोह में ढोलकी बजाने गए हुए थे।
घर पर सात माह का हिमांशु अपनी सात वर्षीय बड़ी बहन आशियाना के साथ था। आशियाना ने बताया कि दो युवक पल्सर बाइक पर वहां पहुंचे थे और उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

कुरकुरे का लालच देकर किया अपहरण

बच्ची के मुताबिक आरोपियों ने पहले उसे कुरकुरे देने का लालच दिया और कहा कि वह बच्चे को उनके हवाले कर दे। लेकिन जब बच्ची ने मना कर दिया तो बदमाशों ने जबरन उसकी गोद से मासूम को छीन लिया।
इसके बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गए। बच्ची के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।

RELATED NEWS

No Content Available

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के माता-पिता मौके पर पहुंचे। मासूम के अपहरण की खबर सुनते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोग बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।

पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग शुरू कर दी है।
इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पल्सर बाइक और आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

POPULAR POST

Judicial Accountability Supreme Court

Judicial Accountability : रेप केस का सामना कर रहे जज को POCSO कोर्ट की जिम्मेदारी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

November 4, 2026
Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

November 3, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Kanika Kapoor Separation: शादी के चार साल बाद पति से अलग हुईं सिंगर,सोशल मीडिया पर खुद किया एलान

Kanika Kapoor Separation: शादी के चार साल बाद पति से अलग हुईं सिंगर,सोशल मीडिया पर खुद किया एलान

November 3, 2026
IND vs NZ : विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; गेंदबाजों ने कैसे पलटा मैच?

IND vs NZ : विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया; गेंदबाजों ने कैसे पलटा मैच?

November 4, 2026

LATEST

: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026
Annapurna Rasoi Yojana UP

Annapurna Kitchen :18 जिलों में खुलेगी अन्नपूर्णा रसोई, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन , जानिए कब से होगी शुरू

November 5, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India