Wednesday, June 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

Jammu Kashmir: तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

by Abhinav Shukla
October 3, 2022
in जम्मू कश्मीर, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Jammu Kashmir: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम जम्मू पहुंचेंगे। वो जम्मू-कश्मीर को विकास की सौगात देंगे। शाह भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी और बारामुला जिलों में दो जनसभाएं करेंगे। गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ विशेष नाके लगाए हैं।

गृहमंत्री शाह विकास कार्यों की आधारशिला रखने और उद्घाटन करने के अलावा प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री सोमवार शाम विशेष विमान से जम्मू पहुंचेंगे। इसके बाद राजभवन में सिविल सोसाइटी, कारोबारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का कार्यक्रम है।

RELATED NEWS

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

June 3, 2026
Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

June 3, 2026

अमित शाह मंगलवार सुबह महानवमी के अवसर पर कटड़ा में वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और वहीं से हेलीकाप्टर से राजौरी के लिए रवाना हो जाएंगे। राजोरी बस स्टैंड में गृहमंत्री रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान राजोरी में पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की भी घोषणा हो सकती है। इसके बाद राजोरी से जम्मू पहुंचने पर वह जम्मू में कन्वेंशन सेंटर में कई विकास कार्यों की नींव रखने के साथ उद्घाटन करेंगे और चुनिंदा भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम को ही वे श्रीनगर रवाना होंगे।

गृहमंत्री अमित शाह पांच अक्टूबर को दशहरे पर कश्मीर के बारामुला में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और जम्मू-कश्मीर और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। गृहमंत्री भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और पार्टी मामलों पर चर्चा करेंगे। गृहमंत्री शाह पांच अक्टूबर की शाम नई दिल्ली लौट जाएंगे।

गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर जम्म-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बॉर्डर से लेकर शहर तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कन्वेंशन सेंटर तक के 7 किलोमीटर के दायरे में 15 चेक प्वाइंट के साथ दो हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। हर 100 मीटर के बाद अर्द्ध सैनिक बल पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि शाह के दौरे के मद्देनजर लखनपुर से कश्मीर तक सीआरपीएफ और अर्ध सैनिक बलों की 100 से अधिक कंपनियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

Tags: amit shahamit shah newsamitshahBJPjammu and kashmirJammu Kashmirjammu kashmir newsNews1India
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Justice Delivered After 34 Years:बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी...

5 Kg LPG Cylinder Price Hike

Small LPG Cylinder: 5 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, होम डिलीवरी के लिए भी देना होगा अतिरिक्त शुल्क

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Small LPG Cylinder: हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। इस...

India Weather Alert June 2026

Weather update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की जारी किया चेतावनी ,लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Weather alert : देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके...

Twisha Sharma Murder Case

Witness Attacked: त्विषा शर्मा मामले के अहम गवाह को अदालत में गवाही से रोकने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

Twisha Sharma Murder Case: भोपाल में चर्चित त्विषा शर्मा हत्याकांड से जुड़ा एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले के...

Next Post

अल्पसंख्यक मंत्रालय खत्म करेगी मोदी सरकार, 2006 में ‘वोट बैंक’ को खुश करने के लिए मनमोहन सरकार ने किया था गठन

Patna: मंदिरों के दौरे पर CM नीतीश कुमार, महाअष्टमी पर शीतला माता मंदिर पहुंचकर लिया देवी का आशीर्वाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist