बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Road Accident:तेज रफ्तार का कहर,कानपुर में स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, पुणे में ट्रक ने महिलाओं को रौंदा,छह लोगों मौत कई गंभीर रूप से घायल

कानपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराने पर तीन लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए। वहीं पुणे में बेकाबू ट्रक ने महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें तीन महिलाओं की मौत और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026
in राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Pune Road Accident:सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर और महाराष्ट्र के पुणे से दो दर्दनाक सड़क हादसों की खबर सामने आई। दोनों दुर्घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से जा टकराई, वहीं पुणे में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे चल रही महिलाओं के समूह को रौंद दिया। दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कानपुर में खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज हाईवे पर रूमा फ्लाईओवर के आगे सोमवार सुबह करीब छह बजे यह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

RELATED NEWS

Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

अगस्त 8, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

गैस कटर से काटकर निकाले गए घायल

हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग वाहन के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा गैस कटर की मदद से वाहन को काटकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सिरसा से गया जा रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो हरियाणा नंबर की थी। वाहन में सवार सभी लोग हरियाणा के सिरसा से बिहार के गया जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

पुणे में महिलाओं के समूह पर चढ़ा ट्रक

उधर महाराष्ट्र के पुणे जिले में सासवड-जेजुरी मार्ग पर बेलसर टोल नाका के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिलाओं के समूह को कुचल दिया। हादसा होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुआ। दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं वारकरी दिंडी यात्रा में शामिल थीं। नांदेड़ जिले के लोहा से संबंधित रंगनाथ महाराज पोखर बिसीकर दिंडी के ट्रक की टक्कर सांगली जिले के कसबे डिगराज की दिंडी से जुड़ी सात महिला वारकरियों से हो गई। घायलों को तुरंत जेजुरी के आईसीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

दोनों हादसों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की गई है। दोनों घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: Kanpur Pune Road AccidentROAD ACCIDENT
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में...

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Heartbreaking Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर...

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Next Post
Ind Eng T20 Series: कप्तानी के पहले 16 दिन, श्रेयस अय्यर को पड़े भारी, बने कौन कौन से शर्मनाक रिकॉर्ड

Ind Eng T20 Series: कप्तानी के पहले 16 दिन, श्रेयस अय्यर को पड़े भारी, बने कौन कौन से शर्मनाक रिकॉर्ड

Lindsey Graham Death: अमेरिकी सीनेटर के निधन पर उठे सवाल,ईरान से क्यों जुड़ रहा मामला, साजिश के दावों की क्या है सच्चाई?

Lindsey Graham Death: अमेरिकी सीनेटर के निधन पर उठे सवाल,ईरान से क्यों जुड़ रहा मामला, साजिश के दावों की क्या है सच्चाई?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist