गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Karnataka Election 2023 Voting Live: एक बजे तक 37.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं।

by Juhi Tomer
मई 10, 2023
in Breaking, चुनाव, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान हो रहा है। 224 सीटो पर होने वाले चुनाव में कई बड़े नेतओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद होगी। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग3ेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, जेडीएस भी इस चुनाव में बीजेपी कांंग्रेस को कड़ी टक्कर दिख रही है।

01: 47 PM, 10 May 2023

RELATED NEWS

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

अगस्त 26, 2026
BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026

1 बजे तक 37.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में दोपहर एक बजे तक 37.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 12 जिलों में 40 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है।

01:32 PM, 10 May 2023

मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया वोट

कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हम लोगों को 130 से 135 सीटें मिलेंगी।

#Kalaburagi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदान किया#KarnatakaAssemblyElection2023 @kharge @INCIndia pic.twitter.com/oJ3DEYVXAQ

— News1India (@News1IndiaTweet) May 10, 2023

12: 30 PM, 10 May 2023

106 साल की बुजुर्ग ने किया मतदान

चन्नागिरी तालुक विधानसभा क्षेत्र में 106 वर्षीय बुजुर्ग महिला जानकारी बाई ने पोलिंग बूथ पर आकर अपना वोट डाला। कर्नाटक चुनाव आयोग की तरफ से उनकी तस्वीर शेयर की गई है।

 

12: 18 PM, 10 May 2023

दूल्हा-दूल्हन पहुंचे वोट डालने

कर्नाटक में मतदान लागतार जारी है, सुबह सात बजे से ही लंबी-लंबी कतारों में लगकर लोग वोट डाल रहे हैँ। इसी बीच मतदान की कई तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक तस्वीर मैसुरू के एक पोलिंग बूथ से सामने आई है, जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन ने वोट डाला।

11: 55 AM, 10 May 2023

कर्नाटक चुनाव: 11 बजे तक 20.94% मतदान

कर्नाटक विधानसबा चुनाव के लिए वोटिंग लगातार जारी है, जिसमें बड़े -बड़ें दिग्गज भी अपना वोट डाल चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक कुल 20.94 फीसदी मतदान हुआ है।

11:29 AM, 10 May 2023

भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने डाला वोट

भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और सभी हिंदुत्ववादियों ने भाजपा के लिए वोट किया है। भाजपा इस चुनाव में 140 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

11:26 AM, 10 May 2023

कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने वोट डालने के बाद मीडिया कर्मीयों से बातचीत की उन्होंने कहा, “मैं लगातार कहता रहा हूं कि कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, यह 150 सीटों तक भी जा सकती है। मैं मतदाताओं से उर पार्टी को वोट देने का अनुरोध लकरता हूं जो काम करती है। इस चुनाव में इस देश का भविष्य भी शामिल है।

11:20 AM, 10 May 2023

गठबंधन की संभावनाओं पर बोले डीके शिवकुमार

जेडीएस के साथ चुनावके बाद गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि इसकी कोई संभावना नहीं है, हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे.

10:41 AM, 10 May 2023

सुबह 9 बजे तक 8.26% वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 8.26 फीसदी मतदान हुआ.

10:20 AM, 10 May 2023

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी हुबली के एक मतदान केंद3 पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा, हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। मुझे खुशी है कि लोग लोकतंत्र के इस त्योहार को बड़े पैमाने पर मना रहे हैं। लोग भाजपा की डबसल इंजन सरकार लाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

 

09:45 AM, 10 May 2023

सीएम बसवराज बोम्मई ने डाला वोट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के हावेरी में मतदान केंद्र संख्या 102 पर अपना वोट डाला है। बता दें कि उन्होंने मतदान करने के बाद कहा कि “मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के दक का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें। “मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य निभाया है, इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाेएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है।

#Haveri : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के मतदान केंद्र संख्या-102 पर डाला अपना वोट

#KarnatakaAssemblyElection2023 #KarnatakaAssemblyElection2023 #KarnatakaElections @BSBommai pic.twitter.com/Me71GFpJvE

— News1India (@News1IndiaTweet) May 10, 2023

09:32 AM, 10 May 2023

येदियुरप्पा ने किया दावा कहा- जीतेगी भाजपा 130-135 सीटें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने वोट डालने के बाद कहा कि कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हीं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकिन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं। विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और बाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में भाजपा को 130-135 सीटें हासिल होंगी।

 

08: 49 AM, 10 May 2023

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने वोट डाला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक के सभी लोगों से अमुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकिन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं। विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी।

08: 45 AM, 10 May 2023

कन्नड़ अभिनेत्री अमूल्य और उनके पति ने वोट डाला

कन्नड़ अभिनेत्री अमूल्या और उनके पति ने बेंगलुरु के आरआर नगर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

08:35 AM, 10 May 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वोट डालने पहुंचीं

बेंगलुरु के विजय नगर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वोट डालने के लिए पहुंचीं। निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजय नगर में मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है।

 

08:22 AM, 10 May 2023

वोट डालने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने कही ये बात

वोट डालने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने कहा, ‘हमें सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना होगा। हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है।

Tags: BJPCongresselection date in karnatakaIndia News in HindiJDSkarateka election latest newsKarnatakaKarnataka Assembly Election 2023Karnataka assembly elections 2023Karnataka ElectionKarnataka Election 2023karnataka election 2023 result dateKarnataka Election 2023 Votingkarnataka election date 2023karnataka election newskarnataka election news in hindiKarnataka Election News Livekarnataka election pollingkarnataka election pollskarnataka election votingKarnataka election voting latest photosKarnataka election voting live updatesKarnataka election voting videosKarnataka Elections 2023Karnataka Exit Polls 2023Karnataka polling liveKarnataka Vidhan Sabha ChunavLatest India News Updatesकर्नाटक एग्जिट पोल 2023कर्नाटक एग्जिट पोल परिणाम 2023कर्नाटक चुनाव 2023कर्नाटक चुनाव 2023 मतदानकर्नाटक चुनाव मतदानकर्नाटक चुनाव समाचारकर्नाटक चुनाव समाचार लाइवकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेस घोषणापत्र
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Karnataka politics: कर्नाटक में महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से जुड़े कथित 89 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Next Post

UP Bye-election 2023 Live: रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे सीट पर वोटिंग शुरू, पंजाब और मेघालय में भी मतदान करने पहुंचे लोग

Swar By-Election: स्वार में सुबह 9 बजे तक 7.39 फीसदी वोटिंग, क्षेत्र की जनता बदलाव के लिए कितनी तैयार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In