Thursday, January 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी, दी 5 गारंटी, किए लोकलुभावन वादे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। जिसमें कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। इस दौरान राज्य के पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित रणदीप सुरजेवाला व सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में 5 गारंटी दी...

Anu Kadyan by Anu Kadyan
May 2, 2023
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। जिसमें कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। इस दौरान राज्य के पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित रणदीप सुरजेवाला व सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में 5 गारंटियों गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्ना भाग्य, युवा निधि और शक्ति को दोहराया।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में क्या है खास?

कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना, साथ ही अन्नभाग्य योजना के तहत 10 किलो चावल देने का दावा, गृह ज्योती योजना के तहत 200 यूनिट बिजली मुफ्त, फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 5000 करोड़ यानी हर साल 10000 करोड़ देने की गारंटी, किसान कल्याण के लिए अगले 5 सालों में 1.5 रुपये, दूध पर 5 रुपए से बढ़ाकर 7 रुपये सब्सीडी  देने का वादा, किसानों के लिए MSP तय करने की गारंटी दी है।

RELATED POSTS

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

December 14, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025

इन पांच गारंटियों के अलावा घोषणा पत्र में और क्या है, आईए जानते हैं…

आरक्षण की सीलिंग को 50 से 75, SC आरक्षण को 15 से 17 और ST आरक्षण को 3 से 4 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा।

अल्पसंख्यक महिलाओं को 3 लाख तक ब्याज रहित लोन की राशि को बढ़ाकर 10 हजार करोड़ करने का वादा किया। साथ ही राज्य में रह रहे कश्मीरी पंडितों को 15 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की गारंटी।

लिंगायत और वोक्कलीगा आरक्षण को बढ़ाने के साथ ही मुसलमानों के 4 फीसदी आरक्षण को बहाल करना की गारंटी दी।

BJP सरकार द्वारा खारिज आराधना कार्यक्रम को मंदिरों में फिर से लागू करना

भ्रष्टचार को खत्म करने के लिए पब्लिक वर्क में ट्रांसपेरेंट टेंडर लाने के साथ ही पुलिस विभाग के रिक्त पदों की भर्ती को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

कोर्ट के आधुनिकीकरण के लिए 200 करोड़ और गांवों में आधारभूत सुविधाओं के लिए 50 हजार करोड़ का फंड दिया जाएग। शहर की सभी झुग्गियों को रेगुलराइज करने के अलावा BJP सरकार द्वारा बनाए गौ हत्या रोकथाम कानून, धर्मांतरण कानून को निरस्त किया जाएगा।

BJP सरकार में किसानों पर दर्ज किए गए सभी केस वापस लिए जाएंगे। साथ ही सब्सिडी, लोन, कृषि के आधुनिकीरण के लिए 5 साल के कार्यकाल में 50 हजार करोड़ का फंड।

क्षीर क्रांति योजना के तहत हर रोज डेढ़ करोड़ लीटर नंदिनी दूध का उत्पादन करने का दावा।

किसानों से 3 रुपये में गाय का गोबर खरीद कर उससे कंपोस्ट तैयार किया जाएगा।

वहीं मछुआरों को हर साल 500 लीटर डीजल फ्री, IT डेवलपमेंट और रिसर्च के लिए 1000 करोड़ का फंड देने के अलावा स्टेट एज्युकेशन पॉलिसी से NEP को हटाने का वादा किया।

 

 

 

 

Tags: BJP manifestoBJP's manifesto releasedCongressCongress manifestocongress manifesto releasedKarnataka Assembly Election 2023Karnataka ChunavKarnataka Election 2023karnataka election congress manifestoMallikarjun KhargeNews Hindi Newकर्नाटककर्नाटक चुनावकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेस का मैनिफेस्टो जारीकांग्रेस घोषणापत्रबीजेपीबीजेपी का मैनिफेस्टो जारीमल्लिकार्जुन खरगेमुस्लिम आरक्षण
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
November 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Shakeel Ahmed Resigns from Congress: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है।...

बिहार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, आरजेडी-कांग्रेस वाले बुर्के के नाम पर कर रहे शरारत

बिहार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, आरजेडी-कांग्रेस वाले बुर्के के नाम पर कर रहे शरारत

by Vinod
October 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की डुगडुबी बज चुकी है। राजनीतिक दलों के नेता लरव-लश्कर के साथ सियासी मैदान...

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

by Vinod
October 6, 2025

दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Dates बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। भारतीय...

Next Post

RING SMARTWATCH: पहले स्मार्टवॉच और अब रिंग स्मर्टवॉच क्या आप भी खरीदी करना चाहते है रिंग स्मार्टवॉच की, जानें कीमत

Bollywood के इन सेलेब्स के बच्चे हॉटनेस में देते हैं कई एक्टर्स को मात आप देख हो जाएंगे हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version