Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » ASIAN GAMES » ये तस्वीर देख आप भी रो पड़ेंगे,शव को गोद में लेकर बैठा रहा 8 साल का बच्चा

ये तस्वीर देख आप भी रो पड़ेंगे,शव को गोद में लेकर बैठा रहा 8 साल का बच्चा

by Web Desk
11/07/2022

Viral Photo: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. यहां एक 8 साल का मासूम बच्चा अपने 2 साल के भाई के शव को 2 घंटे तक गोदी में लेकर बैठा रहा. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मुरैना जिला अस्पताल का बताया जा रहा है. जिला अस्पताल के बाहर आठ साल का मासूम अपनी गोद में दो साल के भाई का शव लिए सड़क किनारे बैठा था. उधर मृतक का गरीब पिता अपने बच्चे के शव को घर ले जाने के लिए सस्ती रेट में वाहन तलाशता फिर रहा था. विचलित कर देने वाला यह द्श्य जिसने भी देखा उसकी आत्मा सिहर गई. मुरैना जिला अस्पताल से शव ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला.

लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो तुरंत ही एंबुलेंस का इंतजाम हो गया. दरअसल मुरैना जिले के अंबाह के बड़फरा गांव निवासी पूजाराम जाटव अपने दो साल के बेटे राजा को एंबुलेंस के जरिए अंबाह अस्पताल से रेफर कराकर जिला अस्पताल में लाया था. एनीमिया और पेट में पानी भरने की बीमारी से ग्रसित राजा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अंबाह अस्पताल से राजा को लेकर जो एंबुलेंस आई वह तत्काल लौट गई. राजा की मौत के बाद उसके गरीब पिता पूजाराम ने अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ से शव को गांव ले जाने के लिए वाहन की बात कही तो, यह कहकर मना कर दिया कि शव ले जाने के लिए अस्पताल में कोई वाहन नहीं है. साथ ही स्टाफ ने बाहर भाड़े से गाड़ी करने की बात कही.

पौन घंटे तक आठ साल का गुलशन अपने दो साल के भाई के शव को गोद में लेकर बैठा रहा

अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस के किसी संचालक ने एक तो किसी ने डेढ़ हजार रुपये भाड़े के मांगे. पूजाराम पर इतनी रकम नहीं थी, इसलिए वह अपने बेटे राजा के शव को लेकर अस्पताल के बाहर आ गया. साथ में आठ साल का बेटा गुलशन भी था. अस्पताल के बाहर भी कोई वाहन नहीं मिला. इसके बाद गुलशन को नेहरू पार्क के सामने, सड़क किनारे बने नाले के पास बैठाकर पूजाराम सस्ती रेट में वाहन तलाशने चला गया. करीब पौन घंटे तक आठ साल का गुलशन अपने दो साल के भाई के शव को गोद में लेकर बैठा रहा. इस दौरान उसकी नजरें टकटकी लगाए सड़क पर पिता के लौटने का इंतजार करती रहीं. कभी गुलशन रोने लगता तो कभी अपने भाई के शव को दुलारने लगता. सड़क पर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिसने भी यह द्श्य देखा उसकी रूह कांप गई.

RELATED NEWS

Viral Video

Viral Video : अपनी पत्नी से छुपकर किसी दूसरी महिला के साथ शॉमिंग कर रहा था शख्स, रंगे हाथों पकड़ा गया, फिर जो हुआ…

March 2, 2024
Dulhan Ka Video

Viral News : रस्म निभाने के नाम पर मेहमानों ने दुल्हन को घसीट दिया, देखें वीडियो

February 2, 2024

टीआई ने मौके पर पहुंचकर उठाया शव

सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह जादौन आए. उन्होंने मासूम गुलशन की गोद से उसके भाई का शव उठवाया और दोनों को जिला अस्पताल ले गए. वहां गुलशन का पिता पूजाराम भी आ गया. उसके बाद टीआई के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस से शव को बड़फरा भिजवाया गया. रोते हुए पूजाराम ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं. तीन बेटे व एक बेटी, जिनमें राजा सबसे छोटा था. पूजाराम के अनुसार उसकी पत्नी तुलसा तीन महीने पहले घर छोड़कर अपने मायके डबरा चली गई है. वह खुद ही बच्चों की देखभाल करता है.

Related Posts

Viral Video

Viral Video : अपनी पत्नी से छुपकर किसी दूसरी महिला के साथ शॉमिंग कर रहा था शख्स, रंगे हाथों पकड़ा गया, फिर जो हुआ…

March 2, 2024
Dulhan Ka Video

Viral News : रस्म निभाने के नाम पर मेहमानों ने दुल्हन को घसीट दिया, देखें वीडियो

February 2, 2024
Biggest Hookah Viral

Biggest Hookah Viral : कभी नहीं देखा होगा 15 चिलम वाला ‘बाहुबली हुक्का’ , हुक्का बनाने वाला बोला – अगर कोई इस हुक्के…

January 30, 2024
Student Sing Ram Bahajan

Jammu-Kahmir Viral News : जम्मू – कश्मीर की छात्रा ने गाया पहाड़ी अंदाज में राम भजन, लोगों ने की जमकर तारीफ

January 16, 2024
Chinese Man Became Deaf

Chinese Man Became Deaf : अपनी गर्लफ्रेंड को 10 मिनट तक Kiss करता रहा यह शख्स, फिर हो गया बहरा

January 7, 2024
Winter Health Tips

Winter Health Tips : सर्दियों में कंबल में मुंह ढककर सोने वाले हो जाएं सावधान!, वरना जा सकती है जान

December 31, 2023
Kitten Soup News

Kitten Soup News : बिल्लियों की हत्या कर सूप बनाकर ग्राहकों को परोसा करता था रेस्तरां मालिक, लेकिन अब हो रहा पछतावा

January 21, 2024
Viral ENO Maggie

Viral ENO Maggie : अब 2 मिनट से कम समय में बनकर तैयार होगी नारियल तेल और ENO वाली Maggie, तरीका देख दंग रह जाएंगे आप

December 30, 2023
Note Chor Ka Video

Note Chor Ka Video : फोटो खिंचवाने के बहाने दूल्हे की माला से नोट चुराने लगा ये शख्स, उसके बाद जो हुआ, दंग रह जाएंगे आप

December 29, 2023
Trending Bhag Video

Trending Bhag Video : रात के अंधेरे में गांव में घुस आया खतरनाक बाघ, दीवार पर बैठकर कर डाली ऐसी हरकत, देखते ही रह गए लोग

December 26, 2023
Next Post

Breaking News Sri Lanka: राष्ट्रपति भवन की सफाई करते युवाओं ने कहा ये भी सिस्टम में बदलाव का हिस्सा है

Assam Floods: असम में बाढ़ से 192 की मौत, 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, जानें अब तक का पूरा अपडेट

World Population Day 2022: 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, 2022 की क्या रखी गई थीम?

POPULAR POST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India