शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

महा-EXIT POLL Punjab : जानिए पंजाब में किसकी बनेगी सरकार? POLL में किस पार्टी ने बनाई बढ़त

by Zeeshan Farooqui
मार्च 8, 2022
in चुनाव, पंजाब, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

महा-EXIT POLL: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के कल आखिरी चरण के समाप्ति के साथ ही अलग-अलग चैनलों ने सभी पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स सामने रख दिए हैं। इस एग्जिट पोल में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे नजर आ रही है। एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर मतदान हुआ था। इन सीटों पर अलग-अलग चैनलों पर एग्जिट पोल्स आए हैं। हालांकि सभी चैनलों के एग्जिट पोल्स में पंजाब में आम आदमी पार्टी को ही बहुमत मिलते दिख रही है। अब सभी चैनलों के आंकड़े हकीकत में बदलते हैं या नहीं यह तो 10 तारीख को नतीजों के घोषणा के बाद ही पता चलेगा। उससे पहले आइए जानते हैं क्या कहते हैं अन्य चैनलों के आंकड़े—

RELATED NEWS

BJP leader daughter supports student protest

Student Protest : किस भाजपा नेता की बेटी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, क्या बताई वजह, राजनीति में बढ़ी हलचल

जुलाई 31, 2026
UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026

एबीपी- Cvoter
Abp न्यूज औऱ सी वोटर के एग्जिट पोल्स में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 51-61, कांग्रेस को 22 से 28, शिरोमणि अकाली दल को 20 से 26, बीजेपी गठबंधन को 7 से 13 सीटे मिल रही हैं।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल्स के आंकड़ो में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 76 से 90, कांग्रेस को 19 से 31, शिरोमणि अकाली दल को 7 से 11, बीजेपी गठबंधन को 1 से 4 और अन्य को दो सीटें मिलती दिख रही हैं।

न्यूज24- चाणक्य
न्यूज 24 और चाणक्य द्वारा दिए आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी 100, कांग्रेस 10, शिरोमणि अकाली दल गठबंधन 6 और बीजेपी गठबंधन 1 सीट ला रही हैं।

इंडिया न्यूज- जन की बात
इंडिया न्यूज और जन की बात द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 60 से 84, कांग्रेस को 18 से 31, शिरोमणि अकाली दल को 12 से 19 और बीजेपी गठबंधन को 3 से 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

जी न्यूज डिजाइनबॉक्सड
जी न्यूज और डिजाइनबॉक्सड के एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी को 52 से 61, कांग्रेस को 26 से 33, शिरोमणि अकाली दल को 24 से 32, बीजेपी गठबंधन को 3 से 7 और अन्य को 1 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

टीवी 9 भारतवर्ष
टीवी 9 भारतवर्ष के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी को 56-61, कांग्रेस को 24-29, शिरोमणि अकाली दल को 22-26 औऱ बीजेपी गठबंधन को 1-6 सीट मिलते नजर आ रही है।

रिपब्लिक टीवी- पी मार्क
रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल के आंकड़ो में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 62-70, कांग्रेस को 23-31, शिरोमणी अकाली दल को 16-24 और बीजेपी और गठबंधन को एक भी सीट मिलते नहीं दिख रही है।

टाइम्स नाऊ- वीटो
टाइम्स नाऊ-वीटो के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 70 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान है. भाजपा गठबंधन को पांच और अन्य को एक सीट मिल सकती है।

Tags: Aam Aadmi PartyBJPc voters surveypunjab exit poll
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

BJP leader daughter supports student protest

Student Protest : किस भाजपा नेता की बेटी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, क्या बताई वजह, राजनीति में बढ़ी हलचल

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

BJP Leader daughter: देशभर में हुए छात्र आंदोलन के बाद अब एक और बीजेपी नेता की बेटी का बयान चर्चा...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

Next Post

महा-EXIT POLL: यूपी में बीजेपी को मिल रही है बढ़त, सपा राज्य में सबसे बढ़ी पार्टी बनकर उभर रही है

उत्तराखंड में महा-EXIT POLL में त्रिशंकु स्थिति, किसी भी पार्टी को नहीं मिल रहा पूर्ण बहुमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist