Site icon News1India

Maharashtra: स्वाइन फ्लू का मंडराया खतरा, 7 महीने में दो गुना बढ़े मामले और हुई मौते

Maharashtra Swine Flu Update: देश के महाराष्ट्र राज्य में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है.  साल 2022 के बीते सात महीनों में स्वाइन फ्लू की संख्या पिछले साल से भी पार हो गई। इसके अलावा पिछले साल के मुकाबले स्वाइन फ्लू से मरने वाले लोगों की संख्या में भी 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

साल 2020 में महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के 129 मामले थे जबकि 3 मौतें थी। साल 2021 में संक्रमण के कारण 387 मामले और दो मौतें दर्ज हुईं। साल 2022 में 31 जुलाई तक स्वाइन फ्लू में 42.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए, कुल मामलों की संख्या 552 हो गई, जबकि 20 लोगों की मौत हुई है। ये संख्या 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

मुंबई में कुल 142 मामले दर्ज

मुंबई में स्वाइन फ्लू के कुल 142 मामले दर्ज किए गए। पुणे नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 114 मरीज मिले, और 8 लोगों की मौत हुई। ठाणे में 82 मामले और 3 मौत दर्ज हुई, कोल्हापुर में 54 मरीज मिले जबकि 4 लोगों की मौत हुई।

7 महीने में दो गुना हुए मामले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक (Maharashtra Swine Flu Update) महीने में स्वाइन फ्लू के मामलों में दो गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 2021 में हर महीने औसतन 32 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए, जो 2022 के बीते 7 महीनों में दोगुने होकर 79 तक पहुंच गए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 31 जुलाई तक महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कुल 5,77,847 मरीजों की जांच हुई। जिन लोगों की जांच की गई, उनमें से 7,093 संदिग्ध फ्लू रोगियों का इलाज ओसेल्टामिविर के साथ किया गया, जो कि प्रोफिलैक्सिस और इन्फ्लूएंजा के उपचार दोनों के लिए अनुशंसित दवा है। कुल 301 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें से 11 को समान समयावधि में वेंटिलेशन की जरूरत थी।

Exit mobile version