सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, प्रसपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या

by abhishek tyagi
फ़रवरी 26, 2022
in क्राइम, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ। मेरठ के शोभापुर गांव में बच्चों के विवाद में प्रसपा नेता सुधीर कुमार (24) की चाकू से गोदकर एलानिया हत्या कर दी गई। चचेरे भाई कमलदीप और उसके दोस्तों पर वारदात करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद प्रसपा कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी के ससुर को हिरासत में ले लिया है।

शोभापुर निवासी सुधीर कुमार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में जिला युवा इकाई में सचिव थे। वह प्लंबर का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले सुधीर और चचेरे भाई कमलदीप के परिवार के बच्चों में खेलते समय विवाद हो गया था। इसके बाद सुधीर और कमलदीप में भी कहासुनी हो गई।

RELATED NEWS

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

अगस्त 3, 2026
Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

अगस्त 1, 2026

बताया जा रहा है कि सुधीर ने घर का दरवाजा बंद कर चुप्पी साध ली थी, लेकिन आरोपी ने धमकी दी थी कि वह हत्या कर देगा। शुक्रवार को कमलदीप ने सुधीर को घर में अकेला देखकर चार-पांच साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि कमलदीप ने सुधीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसमें सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन खून से लथपथ सुधीर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। सुधीर के भाई चंद्रकिरण की तहरीर पर कमलदीप और उसके भाई सोनू, ससुर सतीश, सास शीला व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हत्यारोपी बोला, सुधीर मरा या नहीं, मुझे बताओ
बच्चों को लेकर विवाद के बाद हत्या करने के बाद आरोपी कमलदीप ने अपने मुंहबोले भाई सोनू को कॉल की। वह बोला कि सुधीर मरा या नहीं, मुझे बताओ। इसका पता चलने के बाद पीड़ित परिवार के लोगों में गहरी नाराजगी है। इस बारे में उन्होंने एसपी सिटी विनीत भटनागर और थाना पुलिस को भी जानकारी दी। सुधीर के परिजनों ने कहा कि कमलदीप को ऐसी सजा दी जाए ताकि वह भी उनका दर्द समझ सके।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान सुधीर ने उसे को थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही कमलदीप ने पूरी प्लानिंग के साथ तहेरे भाई सुधीर की हत्या की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सुधीर कुमार को मारने की फिराक में दो दिन से कमलदीप घूम रहा था। उसकी धमकी से सुधीर भी डरा था कि वह हमला न कर दे। इसके चलते वह शांत थे। दो दिन से परिवार में विवाद के बावजूद परिवार के अन्य लोग सतर्क नहीं हुए और कमलदीप ने वारदात कर दी। सुधीर को मारने के लिए कमलदीप चाकू लेकर भागा था। दोनों परिवार के लोग दौड़े, तब तक उसने घटना को अंजाम दे दिया था।

नामजद ससुर पकड़ा, अन्य की तलाश 
पुलिस ने बताया कि हत्या में नामजद ससुर सतीश कुमार को पकड़ लिया गया। वहीं नामजद आरोपी जितेंद्र, कमलदीप, सोनू सहित अन्य की तलाश में कई जगह दबिश दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम भी लगा दी है।

Tags: Latest News on meerut murderMeerut Murder की ताज़ा ख़बरMurder in meerut Latest News in HindiUP NewsUttar Pradeshमेरठ की ताजा खबरेंमेरठ मर्डर केसमेरठ समाचार आज का ताजा
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Greater Noida LED Street Lights

LED Lights: ग्रेटर नोएडा के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें होंगी जगमग, 1.19 करोड़ रुपये से लगेंगी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Village Roads: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।...

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

Mega Survey: 27 चुनाव से पहले बीजेपी का सीक्रेट सर्वे, क्या 35% विधायकों का कटेगा टिकट, सहयोगियों की भी बढ़ी टेंशन

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Major Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और मौजूदा विधायकों के...

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Chandauli Husband Wife Case

Chandauli News: पत्नी तीन बच्चों की माँ प्रेमी संग भागी, पति ने दोनों को पकड़ रजिस्ट्रार कार्यालय में कराई शादी

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Chandauli Case : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Next Post

मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को मंजूरी दी

जेपी नड्डा का सपा पर सियासी वार, कहा -अखिलेश को गरीब के बैंक खाते से क्या मतलब? इनका खाता यहां थोड़े ही है, इनका खाता तो कहीं और ही है

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist