शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

MP: पंडित बनकर मिले जाहिद ने झांसा देकर की शादी, फिर बच्चा होने पर दिखाया अपना असली रूप, बोला- मांस खाओ और नमाज़ पढ़ो

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 28, 2022
in क्राइम, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: राज्य के शाजापुर से लव जिहाद (Love Jehad) से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां भोपाल की एक युवती ने शेख जाहिद नाम के शख्स पर शादी का झांसा देने और खुद के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि, जब वह गर्भवती हुई तो जाहिद ने उस पर मुस्लिम बनने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. ये मामला शाजापुर जिले के शुजालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

पीड़िता ने थाने में दी गई शिकायत में बताया है कि उसकी पहली शादी रिश्तेदारों की सहमति से हुई थी, जो घरेलू विवाद से ज्यादा नहीं चली. जिसके बाद पीड़िता एयरटेल कंपनी में नौकरी करने ली. पीड़िता ने बताया कि लड़की की मुलाकात जाहिद से भोपाल के करौंद इलाके में एक रिश्तेदार के यहां हुई थी, जो सबसे पहले गामा नाम से लड़की से मिला था. पीड़िता ने बताया कि गामा बने जाहिद ने करीब 14 साल पहले पहली बार पंडित के रूप में अपना परिचय दिया था.

RELATED NEWS

Auto Draft

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

अगस्त 3, 2026
Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

जुलाई 30, 2026

गर्भवती होते ही मुस्लिम बनने का दबाव बनाया

खुद को ब्राह्मण बताते हुए गामा ने पीड़िता को विश्वास में लिया और शादी का वादा किया. इस दौरान उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीडिता ने शिकायत में आगे बताया कि जब वो गर्भवती हुई तब उसने गामा पर शादी करने का दबाव बनाया, जिसके उसने कोर्ट मैरिज कर ली. इस दौरान गामा के कागजात देखने के बाद पीड़िता को पता चला कि वह मुस्लिम है. युवती ने अपनी आपबीती बताते हुए आगे कहा कि उसका बेटा करीब 8 साल का है.

दूसरी लड़कियों को घर लाकर बनाता था शारीरिक संबंध

महिला का कहना है कि वह ब्राह्मण और शाकाहारी है. इसके बावजूद, वे उसे शाकाहार छोड़ने, मांस खाने और नमाज़ पढ़ने का दबाव बनाते थे. पीड़िता ने यह भी बताया कि आए दिन प्रताड़ना से परेशान होकर एक दिन वह सामान लेकर घर से निकली थी. लेकिन जाहिद उसे जबरदस्ती वापस ले आया. पीड़िता का कहना है कि जब वह काम पर जाती थी तो आरोपी दूसरी लड़कियों को घर लाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था.

FIR दर्ज कर आरोपी जाहिद को गिरफ्तार

पीड़िता के मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन सक्रिय हो गए. लड़की समेत सभी लोग शुजालपुर सिटी थाने पहुंचे और आरोपी जाहिद उर्फ ​​गामा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने जाहिद के खिलाफ रेप एंड कन्वर्जन एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. पुलिस ने FIR दर्ज करके आरोपित जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसी केस में वांटेड उसके भाई साजिद की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें – शादी में रसगुल्ले के लिए 20 साल के युवक का मर्डर, बारातियों पर चाकू से लेकर कुर्सियां तक चली, 12 घायल

Tags: Bhopallove jihadMadhya PradeshNews1India
Share196Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Auto Draft

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Election LIVE: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। शुरुआती दो राउंड में...

Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Indore Police Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नया विवाद सामने आया है। हीरानगर...

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Khajuraho Airport Ranking: मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

UNSC Meeting: ‘26/11 का मंजर भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने की कड़ी में अधूरे कामों को याद दिलाता है’- अमेरिकी विदेश मंत्री

भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म Fighter की रिलीज डेट आई सामने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist