सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, इस्तीफे को लेकर बीजेपी का हल्ला बोल

by abhishek tyagi
फ़रवरी 24, 2022
in बड़ी खबर, राज्य

Nawab Malik Arrested: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को विशेष अदालत ने 3 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), शिवसेना और कांग्रेस ने इस्तीफे को गलत बताया है. वहीं ईडी की कार्रवाई के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बैठक बुलाई.  बैठक के बाद मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने नवाब मलिक के इस्तीफे से इनकार किया. भुजबल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता है, क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की है।

मलिक की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए भुजबल ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता (मलिक) को ‘सत्ता के दुरुपयोग’ के लिए केन्द्र की मुखर आलोचना करने के कारण निशाना बनाया गया है. उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में मंत्री मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार सुबह प्रदर्शन करेंगे. राज्य की एमवीए सरकार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं।

RELATED NEWS

Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चढ़े ईडी के हत्थे

फ़रवरी 23, 2022

बीजेपी का प्रदर्शन

वहीं बीजेपी नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है. बीजेपी ने गुरुवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने मांग की कि मंत्री को राज्य मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘एक कानून है, जिसमें कहा गया है कि एक मंत्री को उसके पद से हटा दिया जाना चाहिए यदि वह आपराधिक आरोपों का सामना कर रहा है. मलिक को हटाया जाना चाहिए या पद छोड़ने के लिए कहा जाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के दो मुख्यमंत्रियों ने इस तरह के गंभीर आरोपों का सामना करने के बाद अतीत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. राज्य में यह एक परंपरा है कि आरोपमुक्त होने तक संवैधानिक पद से हट जाते हैं।

Tags: mumbai ed casemumbai laundering caseNawab Malik ArrestedNawab Malik Arrested live updateNawab Malik Arrested newsNawab Malik Arrested update

abhishek tyagi

Related Posts

Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चढ़े ईडी के हत्थे

by abhishek tyagi
फ़रवरी 23, 2022

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार...

Next Post

Punjab Election 2022: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में सोनू सूद के खिलाफ मामला दर्ज

रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, राष्ट्रपति पुतिन ने चेताया, कहा-“साथ देने वालों का बुरा होगा अंजाम”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India