Site icon News1India

नवाब मालिक को अदालत से मिली अनुमति, निजी अस्पताल में होगा इलाज

Nawab Malik Relief: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को विशेष पीएमएलए अदालत ने निजी अस्पताल में इलाज की अनुमति दी है। अब नवाब मलिक का इलाज कुर्ला के क्रिटी केयर अस्पताल में होगा।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि मुंबई सत्र न्यायालय ने नवाब मलिक को अस्थायी राहत दी है। उपचार के दौरान परिवार के केवल एक सदस्य को उपस्थित रहने की अनुमति दी गई है। मलिक ने छह सप्ताह के लिए जमानत मांगी थी क्योंकि वह किडनी की बीमारी के लिए एक निजी अस्पताल में स्थायी इलाज चाहते थे।

वित्तीय लेन-देन में हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि राकांपा नेता नवाब मलिक को 23 फरवरी को कुर्ला में जमीन के सौदे में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से जुड़े वित्तीय लेन-देन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। नवाब मलिक तभी से आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में है।

निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी थी अनुमति

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता के वकील कुशल मोर ने पहले कहा था कि मलिक की हालत आर्थर रोड जेल में खराब हो गई, इसलिए उन्होंने विशेष अदालत से उद्धव सरकार में मंत्री को एक निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति देने का आग्रह किया.

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version