बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Jharkhand: CM सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ़्तार,कल घर से बरामद हुई थीं दो AK-47 

by Web Desk
अगस्त 25, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय ने रांची से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक करीबी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को ईडी ने एक साथ प्रेम प्रकाश के 17 ठिकानों पर छापेमारी की, इस छापे में 2 AK47 बरामद हुई हैं.बुधवार की सुबह प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की जिसके बाद उसकी आलमारी से दो एके 47 बरामद हुए. ईडी ने यह दोनों हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी. प्रेम प्रकाश के यहां प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी में कथित तौर पर राज्य पुलिस के दो जवानों की एके 47 राइफलें और उनकी साठ गोलियां बरामद होने पर दोनों जवानों को कर्त्तव्य पालन में घोर लापरवाही के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

पंकज मिश्रा और बच्चू यादव से पूछताछ के बाद रेड

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और मिश्रा के करीबी एवं बाहुबली बच्चू यादव से पूछताछ के बाद ताजा सूचना सामने आने पर यह छापेमारी की गयी थी. मिश्रा और यादव दोनों को कुछ समय पहले इस मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. वहीं बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की चल रही छापेमारी में आरोपियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम जोड़े जाने पर राज्य सरकार ने कड़ी आपत्ति जतायी है और चेतावनी दी है कि जिन मीडिया प्लेटफार्मों पर दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट और ट्वीट-डिजिटल पोस्ट डालने के मामले का पता चलता है उनके खिलाफ उचित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कदम उठाए जायेंगे.

RELATED NEWS

Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मार्च 10, 2026
Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

फ़रवरी 24, 2026

ED रेड से सीएम सोरेन का नाम जोड़ने पर आपत्ति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, राज्य में चल रही ईडी की छापेमारी के संदर्भ में कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नाम आरोपी के साथ जोड़ा जा रहा है. मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करता है.विज्ञप्ति में कहा गया है कि झारखण्ड सरकार ने भारत सरकार की एजेंसियों द्वारा की गई सभी जांचों और कार्रवाईयों में अब तक हर संभव सहयोग प्रदान किया है.

बता दें कि झारखंड सरकार ने 2016 में नई उत्पाद नीति लागू की थी, इसके तहत शराब के रिटेलरों की नियुक्ति सरकार के स्तर पर ही की गई थी, इन रिटेलरों के यहां सिक्योरिटी और अन्य स्टाफ को नियुक्त करने का ठेका जिस एजेंसी को मिला था वह प्रेम प्रकाश की ही थी. प्रेम प्रकाश के रांची के अशोक नगर और हरमू हाउसिंग कालोनी समेत देश के तमाम हिस्सों में उसकी घोषित-अघोषित संपत्ति के साक्ष्य ईडी को मिले हैं.

Tags: Jharkhand Newsprem prakash arrestedtodays news
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मार्च 10, 2026

Sahibganj Road Accident: झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 24, 2026

Ranchi Delhi Plane Crash Tragedy: रांची से दिल्ली जा रहा एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान...

Jharkhand News

35 लोगों के साथ 12 वीं पास अवसर ने कर दिया खेला, इनकम टैक्स अवसर बनकर करता था नौकरी दिलाने का फ्रॉड

by Gulshan
अक्टूबर 28, 2025

Jharkhand News : अहमदाबाद: सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े...

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

by Gulshan
सितम्बर 7, 2025

Jharkhand News : झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज इलाके से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई...

दफ्तर में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला ’तक्षक नाग’, 100 फीट की छलांग और उड़ने वाली नागिन को देख कांपे लोग

दफ्तर में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला ’तक्षक नाग’, 100 फीट की छलांग और उड़ने वाली नागिन को देख कांपे लोग

by Digital Desk
दिसम्बर 5, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आसीएच दफ्तर में एक दूर्लभ प्रजाति के सांप की...

Next Post

राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फ्री राशन, इतने रूपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदना होगा गेंहू और चावल

Etawah: खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर चंबल नदी, गांवों में मंडराया संकट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist