Tuesday, June 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

बनारस के इस गांव से पंजाब वोट बैंक का है कनेक्शन

by abhishek tyagi
February 13, 2022
in चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter
  • देश के प्रधानमंत्री समेत तमाम नेता टेकेंगे संत के चौखट पर माथा
  • पंजाब चुनाव को साधने की जुगत
  • पूर्व में भी यहां आते रहे है राजनेता

मौसम की तरह राजनीतिक बिसात पर नेता अपनी दांव चला करते हैं लेकिन मौसम और नेताओं में एक बड़ा फर्क होता है , मौसम लोगों के भला के लिए होता है जबकि नेताओं की फितरत सिर्फ और सिर्फ अपने भले की । यूं तो राजनीति में धर्म का प्रयोग पहले से चला रहा है लेकिन हाल फिलहाल की बात करें तो धर्म के सहारे राजनीति की डगर न केवल सुरक्षित माना जा रहा है बल्कि गारेण्टेड भी । बनारस के दक्षिणी छोर पर बसा सीर गोवर्धन गांव यूं तो पूरे साल शांत रहता है लेकिन माघ मास की पूर्णिमा तिथि को यहां पर न केवल रैदासियों का मेला लगता है बल्कि विभिन्न पार्टियों के नेता भी इन रैदासियों के बीच अपनी गोट बैठाने की पूरी शिद्दत के साथ जुगत भी करते हैं ।

इस वर्ष 16 फरवरी को संत रविदास की जयंती मनायी जा रही है । संत रविदास का जन्म बनारस के इसी सीर गोवर्धन गांव में हुआ था । संत रविदास अपने कर्म को ही अपनी पूजा मानते हुए जूते को बनाने का पैतृक काम किया करते थे । संत रविदास के भक्त देश-विदेश में लाखों की संख्या में हैं लेकिन सबसे ज्यादा भक्त या फिर अनुयाई पंजाब प्रांत से जुड़े हुए हैं यही वजह है कि लगभग एक हफ्ता बनारस का गांव पंजाब मय हो जाता है ।

RELATED NEWS

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

June 16, 2026
Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

June 16, 2026

प्रतिवर्ष रविदास जयंती के दिन लगभग दो लाख भक्तों से पटा हुआ यह गांव राजनीतिक पार्टियों के लिए वोट बैंक साधने का अच्छा साधन माना जाता है यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगायत देश के शीर्षस्थ नेता रविदास के इस दरबार में अपने वोट की राजनीति को और धार देने के लिए आ चुके हैं । 

बेगमपुरा की कल्पना
 संत रविदास ने ‘ बेगम ‘ समाज की कल्पना संयोजे हुए ताउम्र काम किया । संत रविदास का मानना था कि वह वो एक ऐसे समाज की संरचना करें जिसे ‘ बेगमपुरा ‘ के नाम से जाना जाए जहां किसी को किसी बात की कोई गम ना हो लेकिन बनारस में 15 दिनों तक बसने वाले इस बेगमपुरा में राजनीतिक बिसात की तमाम उतार चढ़ाव देखे जा सकते हैं । राजनेता अपनी अदाओं के तहत अपनी चाल लिये न केवल गुरु दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हैं बल्कि पंगत में बैठकर लंगर का स्वाद चख समरसता का संदेश भी देने का प्रयास करते हैं यह अलग ही बात है कि समरसता का यह संदेश स्वार्थ से पूरित होता है ।

रविदास और रैदासी
‘ मन चंगा तो कठौती में गंगा ‘ को सूत्र वाक्य मानने वाले संत रविदास का जन्म संवत 1443 में माघ पूर्णिमा के दिन वाराणसी के सीर गोबर्धन गांव में हुआ था। जूते बनाने का काम करने वाले संत रविदास ने इस नश्वर शरीर का त्याग 1540 में किया था। इनके कही बातों का पालन करने वाले अनुयायी रैदासी कहलाये । एक अनुमान के अनुसार संत के अनुयायियों की संख्या 50 लाख के आसपास है।  जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा , पंजाब के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशों में है।

ये लगा चुके है संत दरबार में हाजिरी
सीरगोवर्धनुपर स्थित रविदास जन्म स्थान पर नेतायों के आमद की शुरआत बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया था। जिन्होंने मन्दिर के गुम्बद के लिए सोना भी दी थी । जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति डॉ. केआर नारायणन, ज्ञानी जैल सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस कड़ी को विस्तार दिया । 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मंदिर में  2 बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । 2019 के चुनावी संग्राम के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने लंगर चखी और अनुयायियों के बीच अपनी बात भी रखी थी । 

(डॉ संतोष ओझा)

Tags: cmyogiNews1IndiaUP Election 2022UP NewsUttar Pradeshबनारस news of the day
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Malaria Free Mission: कालाजार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

Election Commission ने दी चुनाव प्रचार में ढील, जानिए क्या है नई गाइडलाइंस

जालौन : 3 विधानसभा क्षेत्रों से 40 प्रत्याशी आजमाएंगे अपनी किस्मत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist