Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

करहल में आज रैलियों का रैला, अमित शाह ने एसपी सिंह बघेल के लिए किया प्रचार, मुलायम सिंह ने बेटे अखिलेश के लिए मांगे वोट

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
February 17, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मैनपुरी: करहल विधानसभा सीट पर आज रैलियों का रैला देखने को मिला। जहां एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हुए थे तो वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने बेटे और करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव के पक्ष में वोट मांगते हुए नजर आए।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लंबे समय बाद सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए नजर आए। उन्होंने गुरुवार को मैनपुरी के करहल में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी ही इस देश को मजबूत करेंगे।

RELATED POSTS

UP Election

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

November 10, 2025
Amit Shah

अयोध्या में बनेगा एनएसजी हब: कमांडो 24×7 तैनात, अमित शाह ने सुरक्षा को दी नई ताकत

October 15, 2025

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के युवा बेरोजगार हैं। उनको नौकरी मिलनी चाहिए। योगी सरकार ये नहीं कर रही है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में सपा सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी ही देश को मजबूत करेंगे।

सपा संरक्षक ने कहा कि किसानों की खाद की व्यवस्था की जाए, उनके फसलों को बेचने की व्यवस्था की जाए। किसानों को प्राथमिकता दी जाए। खाद, बीज का इंतजाम किया जाए और उसको सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए जिससे पैदावार बड़े। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी।

किसानों की खाद की व्यवस्था की जाए उनके फसलों को बेचने की व्यवस्था की जाए।

किसानों को प्राथमिकता दी जाए। खाद, बीज का इंतजाम किया जाए और उसको सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए जिससे पैदावार बड़े। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी।

करहल, मैनपुरी की जनसभा में माननीय नेता जी pic.twitter.com/uYT2nsIZ77

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 17, 2022

करहल में 20 फरवरी को वोटिंग होगी। यहां से अखिलेश यादव सपा के उम्मीवार हैं तो बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। रोमांचक होती यहां की लड़ाई में आज बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उतरे। उन्होंने एसपी सिंह बघेल के लिए प्रचार किया और सपा पर जमकर हमला बोला।

करहल (मैनपुरी) में जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/QB5uIvz4Di

— Amit Shah (@AmitShah) February 17, 2022

उन्होंने एक जनसभा में कहा कि यहां पर कमल खिला दो तो पूरे यूपी में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा कहा था कि नामांकन के बाद मैं चुनाव प्रचार करने यहां नहीं आऊंगा। लेकिन मैं देख रहा था, इतनी उम्र होने के बावजूद मुलायम सिंह यादव को उन्होंने चुनाव प्रचार में उतार दिया।

Tags: amit shahamit shah in karhalMulayam Singh Yadavmulayam singh yadav in karhalUP ElectionUP Election 2022UP Election 2022: Amit ShahUp Election News in Hindi
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

UP Election

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

by Mayank Yadav
November 10, 2025

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते...

Amit Shah

अयोध्या में बनेगा एनएसजी हब: कमांडो 24×7 तैनात, अमित शाह ने सुरक्षा को दी नई ताकत

by Mayank Yadav
October 15, 2025

Amit Shah NSG Ayodhya Hub: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने की...

कुछ ऐसी है मुलायम सिंह यादव के जीवन की गाथा, जानें ‘नेता जी’ की पुण्णतिथि पर सैफई में क्यों उमड़ा सपा का ‘कुनबा’

कुछ ऐसी है मुलायम सिंह यादव के जीवन की गाथा, जानें ‘नेता जी’ की पुण्णतिथि पर सैफई में क्यों उमड़ा सपा का ‘कुनबा’

by Vinod
October 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, जिन्हें देश-प्रदेश के लोग नेता जी, धरतीपुत्र के नाम से पुकारते थे,...

आजम खान ने मुलायम सिंह यादव को बताया अपना महबूब, जानें नेता जी को भारत रत्न दिए जानें की क्यों की मांग

आजम खान ने मुलायम सिंह यादव को बताया अपना महबूब, जानें नेता जी को भारत रत्न दिए जानें की क्यों की मांग

by Vinod
October 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। करीब 23 माह के बाद अजम खान जेल से बाहर आ गए हैं। वह न्यूज चैनलों को...

Amit Shah

Amit Shah का बड़ा बयान: “स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा” – विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद

by Mayank Yadav
August 25, 2025

Amit Shah interview: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित...

Next Post

उत्तराखंड में वोटिंग में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, कुल 65.37 फीसदी लोगों ने किया मतदान

UP Election 2022: सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का तंज, बीजेपी के बूथ पर भूत नाचेंगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version