सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मेरठ के एमआईईटी कॉलेज में छात्र पर चाकू से किया गया हमला, 20 से ज्यादा वार करने के बाद हुई मौत

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ, राज्य

मेरठ: मेरठ के एमआईईटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हो गया। इस दौरान चाकू से हमला किया गया जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी मौत हो गई। दरअसल मेरठ-बागपत बाइपास स्थित एमआईईटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में हुए झगडे़ में बुधवार को इंजीनियरिंग के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र पर आरोपी छात्रों ने 20 से भी ज्यादा वार किए। काफी देर चले इस खूनी खेल में मृतक छात्र को कोई भी बचाने नहीं आया। बताया गया कि इससे पहले मृतक छात्र को कॉलेज में दौड़ाकर पीटा गया। घटना के बाद कॉलेज में पुलिस तैनात कर दी गई है। जनपद बागपत के गांव शिकेहपुर थाना बड़ौत निवासी निखिल चौधरी मेरठ बागपत बाइपास स्थित एमआईईटी कॉलेज में बीटेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष में कॉलेज के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि छात्र निखिल का एक माह पूर्व भी कॉलेज के अन्य छात्रों से विवाद हुआ था।

मंगलवार को भी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक से निखिल का विवाद हुआ था। इस विवाद को कुछ छात्रों ने बीच-बचाव कर रोक दिया था। लेकिन इसके बाद दोनों गुटो के छात्रों की मोबाइल पर जमकर कहासुनी हुई थी। जिसमें एक-दूसरे को भुगत लेने की धमकी दी गई। वही बुधवार को कॉलेज में निखिल क्लास में था। तभी वहां आरोपी अभिषेक अपने साथियों के साथ पहुंचा। अभिषेक को देखते ही निखिल क्लास रूम से निकल कर भाग गया। इसी दौरान आरोपियों ने निखिल को पकड़कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद लाईब्रेरी के पास निखिल के सीने, गर्दन शरीर के अन्य भागों पर 20 से भी ज्यादा बार चाकू से वार किए गए। चाकू से हमला होते ही निखिल जमीन पर गिर पड़ा।

RELATED NEWS

No Content Available

निखिल को मृत समझकर आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद अन्य छात्रों ने निखिल को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रों में वर्चस्व को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी अभिषेक शर्मा समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। मृतक निखिल जनपद बागपत, गांव शिकोहपुर का रहने वाला था। निखिल पिछले दो साल से मेरठ में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। वह बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। मृतक दो भाई और एक बहन थे। निखिल की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सभी मेरठ रवाना हो गए।

(अतुल शर्मा)

Tags: ikhil hatyakandMIET College Meerutnikhil murder in MIET College Meerut

Zeeshan Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post

Alia-Ranbir Wedding Live Updates: आल‍िया-रणबीर की मेहंदी, हिंदी-पंजाबी गानों के बीच शुरू हुई मेहंदी सेरिमनी..!

हिजाब मामले में जजों को धमकाने वाला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट की शरण में, केस रद्द करने की मांग की

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India