बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

पहले सरकार में पत्थर बरसते थे अब योगी सरकार में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है – डॉ दिनेश शर्मा

by abhishek tyagi
जनवरी 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

सुल्तानपुर : सुल्तानपुर में जहां रविवार को सुलतानपुर पहुंची जनविश्वास यात्रा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों ने विकास की नई इबारत लिखी हैं, जबकि विपक्ष की सरकारों में जिलों में साम्प्रदायिक तनाव फैलना और कर्फ्यू लगना आम बात होती थी। जनविश्वास यात्रा में चांदा, लंभुआ,बरौसा व शहर के तिकोनिया पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

बता दें कि उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र की मोदी व यूपी की योगी सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी जबकि विपक्ष की सरकारों में जिलों में साम्प्रदायिक तनाव फैलना और कर्फ्यू लगना आम बात होती थी।उन्होंने जनविश्वास यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी के नेतृत्व के पहले सपा के अखिलेश की सरकार थी इसमें 14-14 लोग आतंकवादी गतिविधियों में पकड़े गए थे। सपा सरकार में अखिलेश बाबू ने उनको छोड़ने का काम किया। कोर्ट ने स्टे कर दिया और बाद में पांच आतंकवादियों को फांसी की सजा हुई। समाजवादी पार्टी जाति,धर्म व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी है।उन्होंने कहा भीड़ उत्साह और लोगों का चेहरा पढ़कर कह सकता हूं कि 2022 में फिर हम तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेंगे।राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा पहले गांवों में बिजली का आना खबर होती थी, लेकिन अब बिजली का जाना खबर बनती है। हर घर नल से पानी देना सरकार का संकल्प है।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

वही उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अराजक तत्वों और साम्प्रदायिकता फैलाकर दंगे कराने वालों, तथा माँ-बहनों को अपमानित करने वालों के लिए अनुपयोगी हैं। उन्होंने कहा यहां उपस्थित अपार जनसमूह संदेश दे रहा है कि विपक्ष एकजुट होकर भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता है। एक तरफ भाजपा है तो दूसरी ओर बाकी दलों का दलदल है। इस दलदल से बचकर रहना है।

साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने कादीपुर, चांदा, लंभुआ में उमड़े विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, बिना भेदभाव ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को सार्थक करते हुए योगी-मोदी सरकार विकास कराने में जुटी है। कोरोना काल के दौरान समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी क्वारंटीन रहीं। अब दो युवा सिर्फ ट्विटर, ट्विटर खेल रहे हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में 5 एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाने का काम किया। रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं।उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते  कहा कि जिस प्रकार जन विश्वास यात्रा का स्वागत हो रहा है उससे साफ है कि योगी, मोदी सरकार में जनता का विश्वास बढ़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने नदियों को जोड़ने की बात कही थी, मोदी सरकार ने उनके कार्य को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब गरीबों को डबल राशन मुहैया करा रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी और रेहडी वालों की चिंता की।

भाजपा सरकार ने किसानों को 6 हजार रूपये किसान सम्मान निधि देने के साथ, फुटपाथ पर रोजी-रोटी कमाने वाले, रेहडी, रिक्शा, खोमचे और दिहाड़ी मजदूरों की चिंता की है। गरीबों को बिजली,शौचालय, आयुष्मान कार्ड, पक्के मकान दिए। गैस सिलेंडर दिए, महिलाओं के जनधन खातों में 1500 पहुंचाए। कोरोना काल के दौरान मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से 75 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। चार लाख नौकरियां दीं और एक भी दंगा नहीं हुआ। कोरोना वैक्सीन लगवाई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। पहले कांवड़ यात्रा पर पत्थर बरसाते थे,लेकिन अब किसी में हिम्मत नहीं कि वह पत्थर तो दूर, धूल भी नहीं फेंक सकता। योगी सरकार में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है। अयोध्या में दिवाली पर दीपोत्सव होता है। आज गरीबों की जमीन हड़पने वाले पर बुलडोजर चलता है।माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला कर गरीबों का मकान बनाया जा रहा है। उन्होंने मेरे अंगने के तर्ज पर कहा सुल्तानपुर में सपा बसपा और कांग्रेस वालों का क्या काम है। उन्होंने कहा हैदराबाद से बिरयानी वाले भाई जान आए हैं, यह लोगों को बांटने का काम करेंगे लेकिन आप सिर्फ कमल के फूल को याद रखना आपका अपना प्रत्याशी कमल के फूल को याद रखना।

सपा बसपा कांग्रेस वाले धर्म और जाति की बात करेंगे पर आप जातिवाद धर्म भाग से ऊपर उठकर भाजपा के साथ खड़े रहना। इसके बाद चूँकि देर हो जाने और विसिविलटी कम होने के कारण उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को लंभुआ में कार्यक्रम छोड़ना पड़ा और अपनी तिकोनिया पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम को छोड़ कर अपने गंतव्य को जाना पड़ा, जौनपुर के शाहगंज से जन विश्वास यात्रा के सुल्तानपुर के सूरापुर बॉर्डर पहुंचने पर भाजपाइयों ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.आरए. वर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, विधायक राजेश गौतम, देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह व सीताराम वर्मा ने फूल बरसा कर व ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

तो वहीं यात्रा के दौरान संचालन कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने किया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल, काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने भी संबोधित किया और यात्रा संयोजक आनंद द्विवेदी के साथ रथ पर मौजूद रहे। यात्रा में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डा.सीताशरण त्रिपाठी, ऋषिकेश ओझा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, गिरीश नारायण बब्बन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, शशि भद्र सिंह ,आलोक आर्या, सहित हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा सुल्तानपुर से महेशरगंज,धम्मौर बाजार होते हुए अमेठी जिले के लिए रवाना हो गई। यात्रा के दौरान महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

(संतोष पांडेय)

Tags: cmyogiCorona VirusUP NewsUttar Pradeshआज की ताजा खबरसुल्तानपुर समाचार
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Next Post

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को बड़ा झटका, अब इस विभाग में मिली जिम्मेदारी

Mrs. India 2021: मिसेज इंडिया का खिताब पाकर शैली ने किया Muzaffarnagar का नाम रोशन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist