बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

टीचर भर्ती घोटाले के तार पहुंचे फर्जी चिटफंड कंपनियों तक,ED के हाथ लगे सबूत

by Web Desk
अगस्त 3, 2022
in बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राज्य के बड़े नेता पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी के तार अब चिटफंड कंपनियों से भी जुड़ने लगे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने जांच में पाया है कि दोनों ने मिलकर एक फर्जी चिटफंड कंपनी खोली थी जिसके नाम पर वसूली करते रहें हैं।

ईडी के सूत्रों के मुताबिक अर्पिता के बेलघरिया फ्लैट में मिले एक दस्तावेज से ऐसी जानकारी मिली है। अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड नाम की यह कंपनी केवल कागजी है। एक दर्जन ऐसी मुखौटा कंपनियां मिली हैं। ईडी अधिकारियों को लगता है कि इन फर्जी कंपनियों के जरिए काफी पैसा ट्रांसफर किया गया है।ईडी सूत्रों के मुताबिक इन्हीं फर्जी कंपनियों में से एक है ”अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड”।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

टाउन हाइट्स के एक फ्लैट से 28 करोड़ की नकदी


टाउन हाइट्स के एक फ्लैट से 28 करोड़ की नकदी मिली थी। उसी दिन फ्लैट में मिले एक दस्तावेज से इस कंपनी के ठिकाने का पता चला। कंपनी मामलों के मंत्रालय की जानकारी की जांच के बाद, इस कंपनी का वर्तमान पता क्लब टाउन का 8ए फ्लैट है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक यह फर्जी ”अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड” कंपनी 2012 में बनाई गई थी। इसके पहले निदेशक हावड़ा के रहने वाले सुमित कुमार सिंह और सुभाष पाल थे।

कंपनी बनाने के समय पता 9/1 मोहनलाल बहावाला रोड, बाली, हावड़ा था। 10/10 बाली में बहावाला रोड पर पता चला कि सुमित कुमार सिंह इस समय बैंगलोर में रहते हैं।
सुभाष पाल, जिन्हें कंपनी के निदेशक के रूप में नामित किया गया है, उसने बताया कि वह गरीब आदमी है उसे महीने में भुगतान करने की पेशकश की गई थी। इसी लालच में उसने हस्ताक्षर कर दिया था। कंपनी के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड

अर्पिता मुखर्जी का नया ईमेल arpmymail@gmail.com


ईडी सूत्रों के मुताबिक, ”अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड” के दोनों निदेशकों ने फरवरी 2017 में इस्तीफा दे दिया था। तेघरिया के रहने वाले मृणमय मालाकार और बिहार निवासी रनेश कुमार सिंह कंपनी के नए निदेशक बने। इन दोनों का कहना है कि उनके हस्ताक्षर फर्जी है और उन्हें कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं।
ईडी अधिकारियों का दावा है कि 2019 में ”अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड” का पता बदल गया।

हावड़ा का पता क्लब टाउन हाइट्स में अर्पिता के बेलघरिया फ्लैट में बदला गया। नया ईमेल arpmymail@gmail.com है। यह ईमेल अर्पिता मुखर्जी का है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक ऐसी फर्जी कंपनियां या शेल कंपनियां बनाई गईं। खास बात यह है कि इन कंपनियों में निवेश संबंधी योजनाएं मिली हैं जिससे साफ है कि चिट फंड के नाम पर इन्हें चलाया जाता था। इसलिए अब पार्थ और अर्पिता से इस बारे में भी पूछताछ शुरू की गई है।

ये भी पढ़े-सपा नेता और रियल स्टेट कारोबारी के घर और आफिसों पर IT ने मारा छापा

Tags: Arpita Mukherjeelatest news of the daymamta banerjeeNews1Indiapartha chatterjeewest bengal
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Bengal Fish Economy: धीरेंद्र शास्त्री के बयान से क्यों गरमाई राजनीति, क्या बंगाल में मछली सिर्फ खाना

Bengal Fish Economy: धीरेंद्र शास्त्री के बयान से क्यों गरमाई राजनीति, क्या बंगाल में मछली सिर्फ खाना

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल के लोगों से मांस-मछली से दूर रहने की...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

West Bengal:ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन ,दो छात्रों समेत तीन की मौत, कई घायल,रेलवे फाटक खुला होने से हुआ हादसा

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad School Van Train Accident:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

Next Post

5 Best Cars with Best Mileage: ये 5 कारें देतीं है सबसे बेस्ट माइलेज, 1 लीटर में 25 KM तक की है रेंज

विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो रहे कुलदीप बिश्नोई ने किया बड़ा दावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In