Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: सरोजनीनगर सीट पर सबकी निगाहें, राजेश्वर सिंह और अभिषेक मिश्रा में कड़ी टक्कर

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
February 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: 23 फरवरी को 9 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होने है। जिसमें लखनऊ की सबसे चर्चित सीट सरोजनीनगर विधानसभा भी शामिल है। चर्चित इसलिए क्योंकि यहां से बीजेपी ने मंत्री रही स्वाति सिंह का टिकट काट दिया। साथ ही उनके पति दयाशंकर सिंह को भी टिकट नहीं दिया और टिकट मिला डॉ. राजेश्वर सिंह को जिन्होंने वीआरएस लेकर खाकी छोड़ खादी पहनी है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 9 सीटों में से 8 पर कब्जा जमाया था। हालांकि इस बार बदले जातीय समीकरण ने कुछ सीटों पर चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

ED की नौकरी छोड़ BJP में शामिल हुए पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर विधानसभा को बेहद हॉट सीट बना दिया है। यहां पर राजेश्वर सिंह का सीधा मुकाबला अखिलेश यादव के करीबी प्रोफेसर और रिटायर्ड आईएएस के बेटे अभिषेक मिश्रा से है। दिग्गजों ने लखनऊ के कुछ विधानसभा सीटों पर जनसभा और रोड शो के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की है।

RELATED POSTS

UP By Election Results 2022: मैनपुरी से डिपंल यादव, रामपुर से आकाश सक्सेना और खतौली से मदन भैया ने दर्ज की जीत, जानिए कितना रहा वोटों का अंतर

December 8, 2022

UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी नगर निकाए चुनाव को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी, 200 नगर पालिका 17 निगम और 545 नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी

December 5, 2022

लखनऊ में तैनाती के दौरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले डॉ. राजेश्वर सिंह चुनाव मैदान में हैं। इन्होंने INX मीडिया घोटाले, 2-जी घोटाले और एयरसेल-मैक्सिस डील में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सलाखों के पीछे तक पहुंचा दिया था। सहारा प्रमुख सुब्रत राय को हाउसिंग फाइनेंस के नाम पर लोगों से गैर-कानूनी तरीके से 24 हजार करोड़ लेने के आरोप में जेल भिजवा दिया था। एक वक्त पर सुपरकॉप, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की छवि रखने वाले राजेश्वर ने कब राजनीति की जमीन तलाशनी शुरू की, इसका जवाब खुद उनके पास भी नहीं है। हालांकि, अब वह भाजपा का चेहरा हैं और सरोजनीनगर सीट से विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस सीट पर राजेश्वर सिंह को कड़ी टक्कर प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा दे रहे हैं। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा की छवि भी एक पढ़े लिखे ईमानदार प्रत्याशी की है। इनके पिता भी एक रिटायर्ड आईएएस हैं और पत्नी भी IIM की प्रोफेसर रही हैं। उधर, कांग्रेस ने रुद्र दमन सिंह को टिकट दिया है। इनका खुद का व्यक्तित्व भी चुनावी चर्चा में है। इस सीट पर साल 2002 और 2007 में लगातार 2 बार बसपा के मोहम्मद इरशाद खान ने जीत दर्ज की थी। इस बार बसपा ने जलीस खान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा की छवि एक ईमानदार प्रत्याशी की होने के साथ ही, उनके पिता की छवि भी साफ़ सुथरी अफसरों वाली रही है और कड़ी टक्कर डॉ. राजेश्वर सिंह दे रहे है। डॉ. राजेश्वर सिंह यूपी के चर्चित घोटालों की जांच में शामिल रहे डॉ. राजेश्वर सिंह 1996 बैच के PPS अधिकारी हैं। यूपी पुलिस में 10 साल की सेवाएं और प्रवर्तन निदेशालय में 14 साल उन्होंने काम किया। सिर्फ हाई प्रोफाइल मामलों की जांच के लिए ही वो नहीं जाने जाते हैं। लखनऊ में तैनाती के दौरान वो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते थे। 13 एनकाउंटर उनके नाम पर हैं। 2007 में प्रतिनियुक्ति पर ED में चले गए थे।

Tags: abhishek mishrasarojinagar assembly seatsarojinagar seatUP Election 2022
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

UP By Election Results 2022: मैनपुरी से डिपंल यादव, रामपुर से आकाश सक्सेना और खतौली से मदन भैया ने दर्ज की जीत, जानिए कितना रहा वोटों का अंतर

by Muskaan Rajput
December 8, 2022

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव (UP By Election) की मतगणना शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश उप...

UP Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी नगर निकाए चुनाव को लेकर आरक्षण लिस्ट जारी, 200 नगर पालिका 17 निगम और 545 नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी

by Web Desk
December 5, 2022

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाए चुनाव के लिए आरक्षण लिस्ट जारी हो चुकी है यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री...

Lucknow: आजमगढ़ से जीत हासिल कर सीएम योगी से मिले निरहुआ, कही ये बड़ी बात

by Web Desk
June 28, 2022

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ (Azamgarh) और रामपुर (Rampur) उपचुनाव हुए है. वहीं आजमगढ़ उपचुनाव (Azamgarh by-election) में भाजपा (BJP)...

योगी कैबिनेट 2.0 के विस्तार में देखिए किसको मिला कौन सा पद

by abhishek tyagi
March 25, 2022

Yogi Adityanath Shapath Grahan: उत्तर प्रदेश में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली....

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी के साथ 46 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 7 महिलाओं को भी मिल सकता है मौका

by abhishek tyagi
March 25, 2022

Yogi Adityanath Oath Ceremony: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज योगी आदित्यनाथ का विशाल शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. बताया जा रहा...

Next Post

चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्मीदवार मैदान में...

महराजगंज में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर बोला जमकर हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version