बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, जानिए आज दिग्गज कहां करेंगे मतदाताओं से वोट की अपील

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चार चरण के चुनाव पूरे हो चुके है। वहीं पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। इस चरण में कुल 61 सीटों पर मतदान होगा जिसको लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दल जोर शोर से चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात समेत कई राजनीतिक दल के दिग्गज मैदान में उतर कर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज योगी समेत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अलग-अलग जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें, आज शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। उसके पहले जानिये के आज कौन-कौन चुनावी प्रचार में ताकत झोकता हुआ नजर आएगा…

योगी आदित्यनाथ

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुल्तानपुर, चित्रकूट समेत प्रयागराज के प्रवास पर कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह अयोध्या से 10.50 के करीब सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे। सुल्तानपुर के कटरा खानपुर में योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे कटरा खानपुर, सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे पुलिस लाइन के सामने खोह के गाटा, चित्रकूट में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 2:45 बजे के करीब फुटावा तारा मुख्यालय के पास, करछना, प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर 3:45 के करीब श्री वीरेन्द्र बहादुर सिंह भूमि, सरायंमम रेंज, प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, इसके बाद शाम 5:15 बजे लोकनाथ चौराहा प्रयागराज में जनसभा को संबोधित किया जाएगा।

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर, प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के दौरे पर रहेंगे। यहां वो सुबह 11:40 बजे जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल आलापुर, अम्बेडकर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद श्री अरविन्द घोष इंटरमीडिएट कालेज ग्राउण्ड, हरीसेनगंज, मऊआइमा, सोरांवं प्रयागराज में दोपहर 01:25 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह जी कौशाम्बी की सिराथू विधानसभा में दोपहर 02:45 बजे से पशु मेला मैदान, करणपुर चौराहा, शमशाबाद, सिराथू में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रतापगढ़ की रामपुरखास विधानसभा के रामपुर बावली चौराहे के समीप शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यूपी दौरा आज से शुरू हो रहा है। राहुल आज अमेठी, प्रयागराज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोपहर एक बजे अमेठी के थौरी विधानसभा में राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 2 बजकर 40 मिनट के करीब वो विशेरगंज बाजार विधानसभा में जनसभा करने पहुंचेगे। इसके अलावा शाम साढ़े चार बजे के करीब प्रयागराज के कोरांव में जनता को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अमेठी और प्रतापगढ़ में चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगी। दोपहर एक बजे जगदीशपुर अमेठी में राहुल गांधी के साथ संबोधन होगा उसके बाद ढाई बजे के करीब वो इंदिरा चौक रामपुर खास में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, शाम साढ़े चार बजे महिंद्रा कोल्ड स्टोर मैदान, सलोन, अमेठी में जनसभा को संबोधित किया जाएगा।

अखिलेश यादव

सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बहराइच और अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11:45 बजे अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा होगी तो वहीं दोपहर 12:30 बजे गोसाईगंज विधानसभा के लालगंज में प्रत्याशी अभय सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे। दोपहर 1:30 बजे अयोध्या धाम में रोड शो करेंगे. अयोध्या धाम के राम कथा पार्क से फैजाबाद शहर के गांधी पार्क तक रोड शो होगा। बताया जा रहा है कि लगभग 8 किलोमीटर का लंबा रोड शो होगा।

Tags: 5th round of up electionAkhilesh Yadavamit shahCM Yogi AdityanathPriyanka GandhiRahul GandhiUP Election 2022UP Election 2022 NEWS
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Next Post

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से की फ़ोन पर बात, संवाद के जरिए हल निकालने पर दिया जोर

शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च अभियान जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist