Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP Election 2022: करहल में मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया, सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से की संज्ञान लेने की अपील

UP Election 2022: करहल में मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया, सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से की संज्ञान लेने की अपील

मैनपुरी: विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल समेत चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने करहल विधानसभा क्षेत्र में कई बूथों पर मतदाताओं को मतदान करने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को ट्वीट किया है। उधर, एटा जिले की मारहरा विधानसभा 105 बूथ संख्या 210 पर धीमा मतदान होने की बात कही गई है।

सपा ने ट्वीट किया है कि करहल विधानसभा क्षेत्र के भागपुर गांव में बूथ नंबर 244, 245 पर ग्रामीणों को वोट डालने से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए पारदर्शी और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार का कहना है कि वहां कोई दिक्कत नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मैंने खुद पहुंचकर निरीक्षण किया है।

इस चुनाव में करहल सीट पर पूरे प्रदेश की निगाहे हैं। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव और भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के कुलदीप नरायन मैदान में है। करहल समेत मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदाताओं में सुबह से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे तक 24.45 फीसदी मतदान हो चुका था।

Exit mobile version