रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

उत्तराखंड में सीएम पद के लिए कौन होगा उम्मीदवार इसका फैसला आज, पढ़े पूरी खबर

by abhishek tyagi
मार्च 21, 2022
in राज्य

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रचंड बहुमत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. उत्तराखंड में आज यानी सोमवार शाम तक विधायक दल के नेता को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो जाएगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीएम के चेहरे का एलान करेंगे. सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड की राजनीति में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई बडे़ नेता सीएम पद की रेस में है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड पार्टी इकाई ने उत्तराखंड के सभी सांसदों को देहरादून में होने वाली विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.आपको बता दें कि कल यानी रविवार को उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान कर दिया जाएगा।

RELATED NEWS

Jio True 5G sevices:जियो की 5 जी सर्विस पहुंची केदारनाथ, बदरीनाथ,गंगोत्री, यमुनोत्री, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

अप्रैल 27, 2023

रविवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर उत्तराखंड में सरकार बनाने को को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद थे।

करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में उत्तराखंड के कार्यवाह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी विधायक सतपाल महाराज भी मौजूद थे. इस बैठक में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा भी हुई. बैठक से पहले धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है. मुख्यमंत्री के नाम पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा।

गृहमंत्री अमित शाह के यहां से निकलकर उत्तराखंड बीजेपी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर जुटे. बैठक से निकल कर मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर धामी ने कहा, “मीटिंग में सबसे चर्चा हुई है. हमारी प्रचंड बहुमत की जीत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुई है. जो भी आलाकमान फैसला लेगा उससे सभी सहमत होंगे।

निशंक के घर पर रविवार को करीब आधे घंटे चली बैठक के बाद निकले उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा था कि सोमवार को देहरादून में शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक होगी जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान होगा, जबकि इससे पहले सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंसीधर भगत सभी विधायको को शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि बीजेपी की उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद ये सवाल लगातार उठ रहे हैं की पुष्कर सिंह धामी जो अपनी सीट भी नहीं बचा पाए क्या पार्टी उन्हें सीएम बनाएगी. पार्टी के अंदरखाने सूत्र बताते हैं की विधायकों का एक तबका पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के पक्ष में नही हैं।

Tags: CMOFUTTRAKHANDnewcmofuttrakhanduttrakhand cmuttrakhand cm pushkar singh dhamiuttrakhand latest newsUttrakhand latets news on CM candidate nameuttrakhandcm

abhishek tyagi

Related Posts

Jio True 5G sevices:जियो की 5 जी सर्विस पहुंची केदारनाथ, बदरीनाथ,गंगोत्री, यमुनोत्री, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

by Sarthak Arora
अप्रैल 27, 2023

Jio Reliance 5G SERVICE: जियो सिम का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबर कंपनी ने अपने यूजर्स की सुविधा...

Next Post

दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुंआ, पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर कराया गया लैंड

यूपी विधान परिषद के चुनावी मैदान में भाजपा ने 6 और उम्मीदवार किए घोषित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India