Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » भतीजे के इश्क में पागल पत्नी ने कुछ ऐसे किया पति का कत्ल, बच्ची के चलते खुला राज और पकड़ी गई बुलंदशहर की ‘मुस्कान’

भतीजे के इश्क में पागल पत्नी ने कुछ ऐसे किया पति का कत्ल, बच्ची के चलते खुला राज और पकड़ी गई बुलंदशहर की ‘मुस्कान’

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बेवफा बीवी ने हार्टअटैक से पति की मौत परिवारवालों को बताई।

by Vinod
11/09/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बेवफा बीवी ने हार्टअटैक से पति की मौत परिवारवालों को बताई। महिला की बात पर सभी को यकीन हो गया और पुलिस को बिना सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार करा दिया। लेकिन तभी केस में नया मोड़ आता है। परिवार की एक बच्ची ने हत्याकांड का राज खोल दिया। बच्ची ने बताया कि चाचा की हत्या चाची और ताऊ के बेटे ने मिलकर की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है।

मामला बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र स्थित परतापुर गांव का है। यहां गत आठ सितंबर की रात को ओमपाल की मौत हो गई थी। पत्नी ने मौत की वजह हार्टअटैक बताई थी। भतीजी ने दो दिन बाद बुधवार को परिजनों से कहा कि चाचा की हत्या चाची और ताऊ के बेटे ने मिलकर की है। जिसके बाद मृतक ओमपाल के भाई ने थाने पर मृतक की पत्नी व बड़े भाई के पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों नामजद को जब हिरासत में लिया तो उन्होंने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गांव परतापुर निवासी करन सिंह ने बताया कि उनका भाई 40 वर्षीय ओमपाल सिंह मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। उनका भाई उनके पड़ोस में ही पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। गत आठ सितंबर को ओमपाल अपने घर पर खाना खाकर सोया था, सुबह उनके न उठने पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसे स्वाभाविक व दिल का दौरा पड़ने से मौत होना समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। लेकिन, चाचा की मौत के बाद से करन सिंह की 12 वर्षीय पुत्री गुमसुम रहने लगी।

RELATED NEWS

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

September 11, 2025
कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

August 20, 2025

बुधवार को जब परिजनों ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने कहा कि ओमपाल चाचा की हत्या की गई है। बच्ची ने बताया कि घटना वाली रात वह भी ओमपाल चाचा के घर पर ही सोने के लिए गई थी। देर रात में जब उसकी आंख खुलीं तो देखा कि उसकी चाची प्रीति ने चाचा ओमपाल के हाथ पकड़े हुए थे और ताऊ के बेटे अभय (जो खुद ओमपाल का ही सगा भतीजा है) ने चाचा का चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों को लगा था कि बच्ची सो रही है, लेकिन वह सब देख रही थी। यह मामला सामने आते ही करन सिंह व परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

जिस पर थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके बीच दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसलिए वह दोनों अब साथ रहना चाहते थे। लेकिन, ओमपाल इसका विरोध करता था। इसी के चलते आठ सितंबर की रात को ओमपाल के सोते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चुन्नी को बरामद किया है। साथ ही पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं 12 वर्षीय बच्ची की बहादुरी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।

जहां एक तरफ लोग इस मासूम की समझदारी की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रीति और अभय के रिश्ते और इस घिनौनी साजिश को लेकर रोष व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्हें लगा कि ओमपाल की दोनों बेटी और भतीजी तीनों सो रहे हैं। लेकिन, उन्हें इसका जरा भी एहसास नहीं था कि भतीजी ने पूरी वारदात को अंजाम देते हुए देख लिया है। यदि, बच्ची इस बात को अपने परिजनों को नहीं बताती तो संभव है कि कभी भी ओमपाल की हत्या का राज नहीं खुल पाता।

सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले में बच्ची द्वारा अपने परिजनों को हत्या की जानकारी दी गई। वह आए दिन अपने चाचा ओमपाल के घर शाम को खेलते हुए सो जाया करती थी। उस दिन भी वह देर शाम होने पर खाना खाकर वहीं सो गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि रात में उसने ओमपाल की हत्या करते हुए चाची व ताऊ के लड़के को देखा। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ में भी प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

Related Posts

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

September 11, 2025
कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

August 20, 2025
अब इस पत्नी ने ‘प्रेम’ के खातिर पति को मार डाला, ऑपरेशन मंजिल हुआ सक्सेसफुल तो ‘मुस्कराई’ बेवफा बेगम

अब इस पत्नी ने ‘प्रेम’ के खातिर पति को मार डाला, ऑपरेशन मंजिल हुआ सक्सेसफुल तो ‘मुस्कराई’ बेवफा बेगम

August 8, 2025
अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

July 20, 2025

Uttar Pradesh : चारपाई में बांध पत्नी ने किए अपने पति के 5 टुकड़े, कुल्हाड़ी से काटा, फिर नहर में फेंका शव

July 28, 2023
Next Post
Larry Ellison becomes richest person

Richest person: कौन है लैरी एलिसन सिर्फ एक दिन की कमाई से एलॉन मस्क को पछाड़ बने दुनिया का सबसे अमीर इंसान

revenge killing in hardoi district

Hardoi News: दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, डेढ़ दशक बाद पिता की मौत का लिया बदला,अधेड़ को फरसे से काटा

importance of shraddh in pitru paksha

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध न करने से क्या लगता है पितृ दोष,क्यों आती हैं आर्थिक व स्वास्थ्य समस्याएँ

POPULAR POST

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India