Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 100 IPS के साथ महाकुंभ में उतरा CM का ये ‘सुपरकॉप’, वसंत पंचमी पर शान के साथ 2 करोड़ भक्तों ने संगम में किया स्नान

100 IPS के साथ महाकुंभ में उतरा CM का ये ‘सुपरकॉप’, वसंत पंचमी पर शान के साथ 2 करोड़ भक्तों ने संगम में किया स्नान

Mahakumbh 2025 : आईपीएस अमिताभ यश को मिली महाकुंभ की कमान, भक्त कर रहे संगम में अमृत स्नान, आंकड़ा पहुंचा 35 करोड़ के पार।

by Vinod
03/02/2025

Amrit Snan Mahakumbh 2025 Vasant Panchami :  तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ का शंखनाद 13 जनवरी को हो गया था। करीब 35 करोड़ भक्त संगम में स्नान कर चुके हैं। मौनी अमवास्या पर हुई भगदड़ के बाद यूपी सरकार सर्तक है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने वसंत पंचमी पर्व पर होने वाले अमृत स्नान से पहले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश संगमनगरी पर उतार दिया था। साथ ही 100 नए आईपीएस अफसरों की तैनाती भी मेलाक्षेत्र में की गई है। 60 हजार जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। वहीं 2750 सीसीटीवी के अलावा हेलीकॉप्टर से महाकुंभ की निगरानी की जा रही है। फिलहाल बसंत पंचमी पर्व पर दोपहर के तीन बजे तक 2 करोड़ भक्तों ने संगम में स्नान कर लिया है।

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

वसंत पंचमी के स्नान पर्व को लेकर प्रयागराज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुगम आवागमन और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की हुई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश प्रयागराज पहुंचे और सीपी तरुण गाबा के साथ मेला क्षेत्र और अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी लॉ एंड आर्डर ने घोड़े पर सवार होकर चप्पे-चप्पे की निगरानी की। जिसका असर भी बसंत पंचमी पर्व पर दिखा। ऑन-बान और शान के साथ भक्तों ने संगम में स्नान किया। फिलहाल स्नान का सिलसिला जारी है और करीब 2 करोड़ श्रद्धालू त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं।

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

बसंत पंचमी के अमृत स्नान से ठीक पहले एडीजी अमिताभ यश और सीपी तरुण गाबा ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित आईसीसीसी से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग स्टेशन, बस अड्डों, प्रमुख चौराहों और प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि इन स्थानों पर कोई अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 100 नए आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई है। द्रोन-हेलीकाप्टर के जरिए मेलाक्षेत्र की निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

RELATED NEWS

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

September 15, 2026
Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

August 29, 2026

शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के

एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारियां की हैं। साथ ही, यातायात की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरिकेड्स और पार्किंग व्यवस्था बनाई है ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से अपनी गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। वहीं कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। फिलहाल शाम तीन बजे तक करीब 3 करोड़ से अधिक वक्त संगम में स्नान कर चुके हैं। अभी भी करोड़ों लोग संगम तट पर बने 41 से अधिक घाटों पर मौजूद हैं और त्रिवेणी में बारी-बारी से डुबकी लगा रहे हैं।

संख्या 35 करोड़ के करीब पहुंच गई

अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई। रविवार 2 फरवरी को करीब 1.20 करोड़ ने स्नान किया था ।  सोमवार को सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुंभ में स्नानार्थियों की कुल संख्या 35 करोड़ के पार हो गई। अभी महाकुंभ के 23 दिन शेष हैं, और पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50 करोड़ के ऊपर जा सकती है।

ये हस्थियां लगा चुकी हैं संगम में डुबकी

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, अभिनेत्री से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, खली और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी संगम में स्नान कर चुके हैं।

Related Posts

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

September 15, 2026
Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

August 29, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

August 18, 2026
UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

August 14, 2026
Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

August 11, 2026
Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

August 8, 2026
UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

August 3, 2026
Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’,  27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’, 27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

July 18, 2026
India–Finland Partnership: कारोबार का नया दौर , AI, 6G, सेमीकंडक्टर और क्लीन टेक्नोलॉजी में बढ़ेगी ताकत

India–Finland Partnership: कारोबार का नया दौर , AI, 6G, सेमीकंडक्टर और क्लीन टेक्नोलॉजी में बढ़ेगी ताकत

July 18, 2026
Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

July 18, 2026
Next Post
Neil Nitin Mukesh

Neil Nitin Mukesh को एयरपोर्ट पर 4 घंटे हिरासत में, अधिकारियों को नहीं हुआ यकीन कि हैं भारतीय

Mahakumbh Shahi Snan Prayagraj

MahaKumbh में आखिरी अमृत स्नान सकुशल हुआ संपन्न, अब संत करेंगे प्रयागराज से प्रस्थान, कब होगा अगला मिलन

मिल्कीपुर में Akhilesh Yadav ने किया बड़ा खुलासा, मामा के चलते CM Yogi Adityanath को मिला UP में ठिकाना

मिल्कीपुर में Akhilesh Yadav ने किया बड़ा खुलासा, मामा के चलते CM Yogi Adityanath को मिला UP में ठिकाना

POPULAR POST

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India