Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 69000 Teacher Recruitment: 22 दिसंबर 2018 के बाद अर्हता पाने वालों के लिए बुरी खबर, सेवा होगी समाप्त

69000 Teacher Recruitment: 22 दिसंबर 2018 के बाद अर्हता पाने वालों के लिए बुरी खबर, सेवा होगी समाप्त

69000 शिक्षक भर्ती में शामिल उन शिक्षकों की नौकरी खतरे में है जिन्होंने 22 दिसंबर 2018 के बाद शैक्षिक अर्हता पूरी की थी। बेसिक शिक्षा परिषद ने ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश बीएसए को जारी कर दिए हैं।

by Mayank Yadav
20/05/2025
69000

69000 Teacher Recruitment: 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल ऐसे अभ्यर्थियों की नौकरी खतरे में है जिन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि यानी 22 दिसंबर 2018 के बाद शैक्षिक अर्हता पूरी की थी। बेसिक शिक्षा परिषद ने ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 9 मई को जारी आदेश में सभी बीएसए को निर्देशित किया है कि वे स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई शुरू करें। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के अनुसार, तय तारीख के बाद योग्यता पूरी करने वाले चयन के योग्य नहीं हैं। अब लगभग पांच साल से पढ़ा रहे हजारों शिक्षकों की सेवा पर तलवार लटक गई है, वहीं चयन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

22 दिसंबर 2018 के बाद अर्हता हासिल करने वालों की सेवा होगी समाप्त

परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त 69000 सहायक अध्यापकों में से ऐसे शिक्षक जो अंतिम तिथि तक न्यूनतम शैक्षिक अर्हता प्राप्त नहीं कर सके थे, अब सेवा से बाहर किए जाएंगे। सचिव के अनुसार, सभी बीएसए ऐसे शिक्षकों से जवाब लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर यह कदम उठाया गया है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई अभ्यर्थियों ने बाद में बीटीसी प्रमाणपत्र प्राप्त किया और चयनित हो गए, जबकि वे तय तिथि तक योग्य नहीं थे।

तीन चरणों में हुई नियुक्ति, हजारों पर खतरा

इस भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण में 31277, दूसरे में 36590 और तीसरे चरण में 6696 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। ये शिक्षक अक्टूबर-दिसंबर 2020 में नियुक्त हुए और लगभग पांच वर्षों से कार्यरत हैं। पहले केवल 29 जिलों को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब पूरे प्रदेश के बीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ऐसे शिक्षकों की संख्या कितनी है।

RELATED NEWS

No Content Available

जिम्मेदार अफसर-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई

सचिव ने दोषी अधिकारियों व चयन समिति के सदस्यों की सूची भी मांगी है। यह समिति ही अर्हता की जांच के लिए जिम्मेदार थी, इसलिए अब इनपर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। विभाग को वर्षवार विवरण भी तलब किया गया है, ताकि यह पता चल सके कि किन अफसरों के कार्यकाल में यह चूक हुई।

प्रोफेसर भर्ती के आवेदन 31 मई तक बढ़े

प्रो. राजेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। 21 विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी।

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, पाकिस्तान की ठुकराई मांग, अब नई शर्तों पर होगी बात!

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bollywood history : बॉलीवुड की पहली पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस जिसने अशोक कुमार के साथ दी एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे

Bollywood history : बॉलीवुड की पहली पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस जिसने अशोक कुमार के साथ दी एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की AAP की छात्र इकाई, जानें क्या है इसका दमदार नाम!

Pakistani spy

Pakistani spy ISI के लिए जासूसी कर रहा था रामपुर का शहजाद, ATS की गिरफ्त में बड़ा नेटवर्क बेनकाब

POPULAR POST

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India