Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कफ सिरप कांड: धनंजय सिंह के करीबी आलोक सिंह गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

कफ सिरप कांड: धनंजय सिंह के करीबी आलोक सिंह गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। कफ सिरप तस्करी से जुड़े करोड़ों रुपये के लेन-देन में वॉन्टेड आलोक सिंह विदेश भागने की फिराक में था। एसटीएफ ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

by Mayank Yadav
02/12/2025
Alok Pratap Singh

RELATED NEWS

No Content Available

Alok Pratap Singh cough syrup smuggling: बाहुबली धनंजय सिंह के करीबी बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। कफ सिरप तस्करी कांड में करोड़ों के फर्जी लेन-देन से जुड़े अहम सबूत मिलने के बाद एसटीएफ ने उसे भगोड़ा घोषित किया था और लुकआउट नोटिस भी जारी करवाया था। आलोक सिंह विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन एसटीएफ की लगातार दबिश और चौकसी के कारण वह सफल नहीं हो सका। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है।

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आलोक प्रताप सिंह ने अमित सिंह टाटा के साथ मिलकर धनबाद और वाराणसी में दो-दो फ़र्म (देवकृपा मेडिकल, श्रेयसी मेडिकल, श्री मेडिकल, मां शारदा मेडिकल) खोली थीं, जिनका इस्तेमाल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में कफ सिरप की तस्करी के लिए किया जाता था। इन फ़र्मों का शैली ट्रेडर्स के साथ करोड़ों का लेन-देन सामने आया है। इसके अलावा, जौनपुर की मलहनी विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और आलोक प्रताप सिंह का एक ही पता दर्ज होना भी संदेह के घेरे में है। यह गिरफ्तारी इस बड़े तस्करी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है।

करोड़ों का लेन-देन और फर्मों का गठजोड़

एसटीएफ द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए अमित सिंह टाटा ने अपने बयान में खुलासा किया था कि Alok Pratap Singh के साथ मिलकर उसने बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में कफ सिरप की तस्करी के लिए धनबाद और वाराणसी में फ़र्म (मेडिकल एजेंसियां) खोली थीं।

  • धनबाद: देवकृपा मेडिकल एजेंसी (अमित सिंह के नाम पर) और श्रेयसी मेडिकल एजेंसी (आलोक प्रताप सिंह के नाम पर)। पहली बार में दोनों ने पाँच-पाँच लाख रुपये लगाकर 20 से 22 लाख रुपये का मुनाफा कमाया।

  • वाराणसी: श्री मेडिकल (अमित की फर्म) और मां शारदा मेडिकल (आलोक की फर्म)। यहां भी शुभम जायसवाल और उसके साथी ही सारा लेन-देन देखते थे।

इन फ़र्मों का शैली ट्रेडर्स से हुआ फर्जी लेनदेन ही आलोक प्रताप सिंह को वॉन्टेड बनाने का मुख्य आधार बना था।

वोटर लिस्ट में एक ही पता

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर एक गंभीर मामले की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने बताया कि जौनपुर की मलहनी विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और भगोड़े (अब गिरफ्तार) Alok Pratap Singh का पता एक ही है। मकान संख्या 17 में 17 लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनमें आलोक प्रताप सिंह का नाम क्रम संख्या 120 पर है, जबकि धनंजय सिंह, उनके पिता, भाई और पत्नी के नाम भी इसी पते पर दर्ज हैं। अमिताभ ठाकुर ने इसकी गहन जांच की मांग की है।

बुराड़ी लूटकांड: बुजुर्ग से 3.5 लाख रुपये की लूट तीन आरोपी गिरफ्तार- दो फरार

Related Posts

No Content Available
Next Post
Meerut

आई-कार्ड बना काल: मेरठ में 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत ने सबको हिलाया

Cyclone Ditwah

Cyclone Ditwah ने श्रीलंका में ली 390+ जान; ग्लोबल वॉर्मिंग से क्यों तेज हो रहे हैं विनाशकारी तूफान?

BJP UP

BJP UP President का नाम दिल्ली से फाइनल, अंतिम सहमति के लिए लखनऊ में योगी और RSS की बैठक

POPULAR POST

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India