Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » रमजान का आखिरी जुम्मा आज.. यूपी की मस्जिदों में तैयारी पूरी, लखनऊ से लेकर संभल तक हाईअलर्ट

रमजान का आखिरी जुम्मा आज.. यूपी की मस्जिदों में तैयारी पूरी, लखनऊ से लेकर संभल तक हाईअलर्ट

रमजान का आखिरी जुम्मा (अलविदा जुम्मा) आज, 28 मार्च 2025 को है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

by Akhand Pratap Singh
28/03/2025
Alvida namaz Alert

Alvida namaz Alert: रमजान का आखिरी जुम्मा (अलविदा जुम्मा) आज, 28 मार्च 2025 को है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आखिरी जुम्मे और आने वाली ईद की नमाज को शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यूपी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और शांति समितियों के साथ बैठकें आयोजित की गई हैं। सड़कों पर नमाज अदा करने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है ताकि किसी भी तरह की घटना से बचा जा सके।

लखनऊ में 64 हॉटस्पॉट पर ड्रोन से निगरानी

लखनऊ में अलविदा जुम्मे की नमाज (Alvida namaz Alert) के लिए 94 ईदगाह और 1210 मस्जिदों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस ने 64 हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं जहां ड्रोन से निगरानी की जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने बताया कि शहर में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 9 पीएसी कंपनियां तैनात की गई हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की निगरानी के लिए साइबर क्राइम सेल सक्रिय रहेगी।

RELATED NEWS

No Content Available

मौलाना राशिद फिरंगी महली, इमाम ऑफ लखनऊ ईदगाह, ने लोगों से अपील की, अलविदा जुम्मे की नमाज के लिए लोग वक्त से पहले मस्जिद पहुंचें। सड़कों पर नमाज न पढ़ें, ताकि किसी को असुविधा न हो। अगर एक मस्जिद में जगह न हो तो दूसरी मस्जिद में नमाज अदा करें। ईदगाह में नमाज का वक्त 12:45 बजे है।

संभल में कड़ी सुरक्षा.. सड़कों-छतों पर नमाज पर रोक

संभल में भी अलविदा जुम्मे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिले को 11 जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील और हिंसा प्रभावित इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क, उनके पिता सहित 1800 लोगों को मुचलकों पर पाबंद किया गया है। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि 10 पीएसी और रैपिड रिस्पांस फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। सड़कों और छतों पर नमाज अदा करने की सख्त मनाही है।

यह भी पढ़े: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने रोजेदारों संग पढ़ी नमाज, राजनीतिक हलकों छिड़ी बहस

विवादित शाही जामा मस्जिद सहित जिले की सभी मस्जिदों में आज नमाज होगी। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन ने लोगों को आसपास की ईदगाह या मस्जिदों में नमाज अदा करने की सलाह दी है। एएसपी ने कहा कि लोग घरों में नमाज पढ़ सकते हैं लेकिन सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं है। हमें उम्मीद है कि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी।

अमरोहा में भाईचारे की अपील

अमरोहा में अलविदा जुम्मे को लेकर मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद ने एक पत्र जारी किया है। इसमें नमाजियों से पैदल मस्जिद पहुंचने और आम रास्तों पर नमाज से बचने की अपील की गई है। पत्र में कहा गया है कि अमन और भाईचारा बनाए रखें। शांति के साथ नमाज अदा करें। प्रशासन ने भी शांति समिति की बैठक कर सभी तैयारियां सुनिश्चित की हैं।

शांति और सुरक्षा को लेकर अपील

प्रदेश भर में पुलिस ने मस्जिदों (Alvida namaz Alert) के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। शांति समितियों और इमामों के साथ बैठकें कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई है। अधिकारियों ने ईदगाहों, सड़कों और जल निकासी की सफाई भी सुनिश्चित की है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि रमजान का आखिरी जुम्मा और ईद का त्योहार बिना किसी व्यवधान के शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Virat Kohli का नया रिकॉर्ड… शिखर धवन को पीछे छोड़ने के लिए अब बस इतने रन की दूरी पर!

Virat Kohli का नया रिकॉर्ड... शिखर धवन को पीछे छोड़ने के लिए अब बस इतने रन की दूरी पर!

Muzaffarnagar

पत्नी का अफेयर.. झगड़ा और साजिश, मुजफ्फरनगर में पति को कॉफी में मिलाकर पिलाया जहर

Thailand-Myanmar Earthquake Live: भूकंप से थाईलैंड में भीषण तबाही, बैंकॉक में 43 लोग लापता… पीएम मोदी ने जताई चिंता

Thailand-Myanmar Earthquake Live: भूकंप से थाईलैंड में भीषण तबाही, बैंकॉक में 43 लोग लापता... पीएम मोदी ने जताई चिंता

POPULAR POST

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026

LATEST

. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India