गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने रोजेदारों संग पढ़ी नमाज, राजनीतिक हलकों छिड़ी बहस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह मियां में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 27, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Lucknow News
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह मियां में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समाजवादी पार्टी (Lucknow News) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भी इस आयोजन में शिरकत की और रोजेदारों के साथ नमाज पढ़कर इफ्तारी की। उनके इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

हिंदू-मुस्लिम एकता ही असली भारत -सपा विधायक

RELATED NEWS

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident

लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा, झूले का बकेट टूटने से पांच घायल,घटना के बाद सभी झूले बंद

अगस्त 19, 2026
Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

अगस्त 16, 2026

रविदास मेहरोत्रा ने इस मौके पर कहा कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय को एकजुट होकर रहना चाहिए। उन्होंने जी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि इस दुनिया का मालिक दो नहीं बल्कि एक है.. जिसे अलग-अलग धर्मों के लोग अपने-अपने तरीके से मानते हैं। हम होली साथ खेलते हैं.. नमाज साथ पढ़ते हैं.. यही असली भारत है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग नफरत फैलाकर भाई को भाई से लड़ाना चाहते हैं उनके लिए यह संदेश है कि हर धर्म का सम्मान होना चाहिए।

सपा विधायक ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा की मैं मंदिर, चर्च, गुरुद्वारा और इफ्तारी में जाता हूं। जो लोग सुबह से पानी की एक बूंद पिए बिना ईश्वर की आराधना करते हैं और नमाज पढ़ते हैं.. उनके साथ नमाज पढ़ने में बीजेपी को क्या आपत्ति है? बीजेपी चाहती है कि हिंदू-मुस्लिम दंगे हों और भ्रष्टाचार, महंगाई, विकास जैसे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया जाए। मैं इन मुद्दों को लेकर 250 से ज्यादा बार जेल गया हूं।

यह भी पढ़े: 4 साल तक चला अफेयर.. प्रगति के लिए परिवार से लड़ गया था दिलीप, औरैया मर्डर केस में नया खुलासा!

नमाज का वीडियो मैंने शेयर नहीं किया

रविदास मेहरोत्रा ने यह भी साफ किया कि नमाज पढ़ने का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर नहीं किया। उन्होंने कहा कि  मेरे पास 50 ऐसे वीडियो हैं जहां मैं जागरण और गुरुद्वारे में नजर आऊंगा। मेरा मकसद हर धर्म के लोगों को साथ लाना है। उनका कहना है कि वह धार्मिक एकता में विश्वास रखते हैं और इसे बढ़ावा देना चाहते हैं।

मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति -बीजेपी

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविदास मेहरोत्रा के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने इसे “मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति” और “वोटबैंक की खातिर किया गया ढोंग” करार दिया। पार्टी का आरोप है कि सपा हमेशा से ऐसी गतिविधियों के जरिए एक खास समुदाय को लुभाने की कोशिश करती रही है जबकि असल मुद्दों से ध्यान भटकाती है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह सपा की पुरानी रणनीति का हिस्सा है जिसे जनता अब समझ चुकी है।

राजनीतिक गलियारों में छिड़ी बहस

इस घटना के बाद लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। जहां सपा इसे धार्मिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बता रही है वहीं बीजेपी इसे वोट की राजनीति से जोड़कर सवाल उठा रही है। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग रविदास मेहरोत्रा के कदम की सराहना कर रहे हैं तो कुछ इसे दिखावा करार दे रहे हैं। यह आयोजन और इसके बाद का विवाद एक बार फिर धर्म और राजनीति के बीच की महीन रेखा को उजागर करता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह घटना राजनीतिक परिदृश्य पर कितना असर डालती है।

Tags: Lucknow NewsRavidas Mehrotra
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident

लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा, झूले का बकेट टूटने से पांच घायल,घटना के बाद सभी झूले बंद

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident:लखनऊ के स्माइलगंज स्थित इंदिरानगर सावन महोत्सव में मंगलवार रात झूला टूटने से बड़ा हादसा हो...

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

UP New City Project

UP New City Project: मोहनलालगंज में बनेंगे 2 लाख घर, 8 लाख लोगों के लिए तैयार होगी नई टाउनशिप

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

New City Project: राजधानी लखनऊ में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरत को देखते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र में दो बड़ी...

Next Post
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- 'ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

यूपी के किस गांव में मिला विशाल  तेल का भंडार किस स्वतंत्रता सेनानी की जमीन उगल रही है कच्चा तेल

यूपी के किस गांव में मिला विशाल तेल का भंडार किस स्वतंत्रता सेनानी की जमीन उगल रही है कच्चा तेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist