Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अमेठी हत्याकांड: योगी से मुलाकात के बाद News1 India से बोले पीड़ित, ‘न्याय की उम्मीद, कार्यवाही से संतुष्ट

अमेठी हत्याकांड: योगी से मुलाकात के बाद News1 India से बोले पीड़ित, ‘न्याय की उम्मीद, कार्यवाही से संतुष्ट

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और अधिकारियों को हरसंभव मदद का निर्देश दिया।

by Mayank Yadav
05/10/2024
UP

Amethi murder case: अमेठी हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मुलाकात के बाद न्यूज वन इंडिया से बातचीत में पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने न्याय की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी और योगी आदित्यनाथ की कार्यवाही से वे संतुष्ट हैं। वहीं, ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडे ने भी न्यूज वन इंडिया से बात करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश दिए हैं। जल्द ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास, सरकारी नौकरी और राशन कार्ड जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है ताकि न्याय जल्दी मिले और पीड़ित परिवार को राहत मिले।

मुख्य आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार

Amethi पुलिस ने चंदन वर्मा को नोएडा में एक टोल प्लाजा के पास से तब गिरफ्तार किया, जब वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वर्मा रायबरेली का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस की पिस्तौल छीनने और भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसका मृतका पूनम से 18 महीने से प्रेम प्रसंग था। हालांकि, हाल ही में उनके रिश्ते में दरार आ गई थी, जिसके कारण वर्मा तनाव में था और इस दुखद घटना को अंजाम दिया।

घटना का कारण प्रेम संबंध या गुस्सा?

वर्मा ने Amethi पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने गुस्से में आकर सुनील कुमार और उनके परिवार के चार सदस्यों पर गोलियां चलाईं। मौके पर उसने 10 गोलियां चलाईं, जिससे सभी की मौत हो गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना का मुख्य कारण केवल प्रेम संबंध था या वर्मा ने गुस्से में आकर हत्या की। पूनम ने कुछ ही दिन पहले वर्मा के खिलाफ रायबरेली में छेड़छाड़ और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसमें उसने यह भी लिखा था कि अगर उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है, तो इसके लिए वर्मा जिम्मेदार होगा। इस शिकायत के बाद से वर्मा तनाव में था।

RELATED NEWS

amethi, Mayawati, Rahul

Amethi Murder Case : अमेठी कांड पर मायावती बोली – दोषियों के साथ पुलिस वालों पर…’, राहुल ने सांसद को मिला दिया कॉल

October 4, 2024
Amethi

अमेठी में खून की होली: टीचर, पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या, घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

October 3, 2024

11 साल बाद डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड में 10 दोषी करार, राजा भैया को मिली राहत

संदिग्ध सोशल मीडिया पोस्ट

घटना से पहले चंदन वर्मा ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, “पांच लोग जल्द ही मरने जा रहे हैं, जल्द ही तुम्हें देख लूंगा।” यह संदिग्ध पोस्ट अब Amethi पुलिस जांच के केंद्र में है। एसपी अनूप कुमार सिंह के अनुसार, वर्मा ने परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहा।

मुख्यमंत्री की संवेदना और विपक्ष का हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और मामले की तेजी से जांच कर न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वहीं, विपक्ष ने इस घटना को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Related Posts

amethi, Mayawati, Rahul

Amethi Murder Case : अमेठी कांड पर मायावती बोली – दोषियों के साथ पुलिस वालों पर…’, राहुल ने सांसद को मिला दिया कॉल

October 4, 2024
Amethi

अमेठी में खून की होली: टीचर, पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या, घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

October 3, 2024
Next Post
बिना पार्लर जाए ही नाखूनों को दें नेचुरल ग्लो..Karva Chauth से पहले ही शुरू कर दें ये चमत्कारी टिप्स

बिना पार्लर जाए ही नाखूनों को दें नेचुरल ग्लो..Karva Chauth से पहले ही शुरू कर दें ये चमत्कारी टिप्स

Meerut

Meerut News: स्कूल से 2161 दिन गायब रही टीचर... अकाउंट में आती रही सैलरी, अटेंडेंस भी फुल

Pilibhit Tiger Reserve

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, कराया गया पोस्टमार्टम

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India