Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Amroha firing: स्कूल वैन पर बदमाशों की फायरिंग, खतरे में आई मासूमों की जान, मचा हड़कंप

Amroha firing: स्कूल वैन पर बदमाशों की फायरिंग, खतरे में आई मासूमों की जान, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार को चार बदमाशों ने एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की वैन पर फायरिंग और पथराव कर दिया। उस वक्त वैन में कक्षा चार तक के बच्चे सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से बच्चों की जान बच गई। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

by Mayank Yadav
25/10/2024
Amroha

Amroha firing: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब चार अज्ञात बदमाशों ने एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की वैन पर फायरिंग और पथराव कर दिया। घटना के वक्त वैन में कक्षा चार तक के मासूम बच्चे सवार थे। फायरिंग और पथराव की आवाज सुनते ही बच्चे दहशत में आ गए और रोने-बिलखने लगे। हालांकि, वैन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए वैन को तेजी से स्कूल पहुंचाया और बच्चों की जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों के परिजन भी परेशान होकर तुरंत स्कूल पहुंच गए। Amroha पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

वैन पर दो राउंड फायरिंग और पथराव

यह खौफनाक घटना अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र की है, जहां एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की वैन बच्चों को लेकर आ रही थी। वैन में नर्सरी से लेकर कक्षा चार तक के छोटे बच्चे सवार थे। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने वैन को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायरिंग की और उसके बाद पथराव भी कर दिया। गोलियों की आवाज से बच्चे सहम गए और रोने-बिलखने लगे। बच्चों की हालत देखकर ड्राइवर ने समझदारी से वैन को तुरंत स्पीड में भगाया और तेजी से स्कूल की ओर बढ़ा दिया। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्राइवर ने बिना रुके वैन को स्कूल पहुंचाया।

बच्चों की हालत देख स्कूल में मचा हड़कंप

जैसे ही वैन स्कूल पहुंची, बच्चों के रोने और चीखने की आवाज से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। प्रिसिंपल और टीचर्स ने ड्राइवर से घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि वैन पर बदमाशों ने फायरिंग और पथराव किया था। यह सुनते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों के परिजनों को सूचित किया। कुछ ही देर में बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इस दौरान पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई और तुरंत गजरौला थाने को सूचना भेजी गई।

RELATED NEWS

No Content Available

यहाँ पढ़ें: UP Politics: पीडीए से सपा कार्यकर्ता गायब, टिकट बंटवारे में जमकर चला परिवारवाद…उठ रहे सवाल

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Amroha पुलिस को जानकारी मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और ड्राइवर व बच्चों से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की गहनता को देखते हुए बदमाशों की तलाश में कई टीमें तैनात कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि वैन पर फायरिंग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस पर जांच की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन और पुलिस दोनों ही सख्त कदम उठा रहे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और इस घटना की गहराई से जांच जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस वारदात के बाद से Amroha के स्थानीय निवासियों में खौफ और आक्रोश का माहौल है। बच्चों के परिजन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और स्कूल प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bareilly News : 400 रुपये की दिहाड़ी, 114 करोड़ का नोटिस.. देखते ही बरेली के फूल मियां का चकराया दिमाग!

Bareilly News : 400 रुपये की दिहाड़ी, 114 करोड़ का नोटिस.. देखते ही बरेली के फूल मियां का चकराया दिमाग!

Ghaziabad

डेटिंग में दिल नहीं, सिर्फ बिल.. कैफे में डेटिंग के नाम पर फंसे युवक, गैंग गिरफ्तार

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Scorecard: पुणे टेस्ट में 156 पर सिमटी टीम इंडिया, सैंटनर ने तोड़ी कमर

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Scorecard: पुणे टेस्ट में 156 पर सिमटी टीम इंडिया, सैंटनर ने तोड़ी कमर

POPULAR POST

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India