Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

मोकामा की जीत का खुला रहा, बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ ऐसे अनंत सिंह को जितवाया विधायकी का चुनाव

बृजभूषण शरण सिंह के चलते मोकामा सीट से विधायक चुने गए अनंत सिंह, बाहुबली नेता के जेल जाने के बाद गोंडा के पूर्व सांसद ने संभाली थी चुनाव की कमान।

by Vinod
16/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कोई उनके दबदबे का कायल है तो कोई उनके दबदबे से बेइंतहा मोहब्बत करता है। यही वजह है कि जब वह लोगों को संबोधित करते हैं तो ऑन-बान और शान के साथ अक्सर यही कहते हैं दबदबा था, दबदबा है और आगे भी दबदबा रहेगा। यही दबदबे वाली छवि उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। यही वजह है जब वह साल 1996 में जेल जाते हैं। जब बैरक के अंदर होते हैं, तब उनके पास तत्कालीन प्रधानमंत्री की एक चिट्ठी पहुंचती है। उसमें लिखा था, प्रिय बृजभूषण जी, सप्रेम नमस्कार। आपका समाचार मिला, नए सिरे से ज़मानत का प्रयास करना होगा, आप हिम्मत रखें, अच्छे दिन नहीं रहे, तो बुरे दिन तो निश्चित ही नहीं रहेंगे। आजन्म कैद की सज़ा काटने वाले सावरकर जी का स्मरण करें, पढ़ें, संगीत सुनें, खुश रहें, मैं शीघ्र आऊंगा। हारिये ना हिम्मत, बिसारिये ना हरि को नाम, जाहि विधी राखे राम, ताहि विधि रहिए। चिट्ठी लिखने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री का नाम है अटल बिहारी वाजपेयी था। केंद्र में 13 दिनों की सरकार चलाने वाले अटल पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, जिस सांसद को उन्होंने ये बेहद भावुक और निजी तौर पर चिट्ठी लिखी थी, उनका नाम है बृजभूषण शरण सिंह था।

तो समझिए जिस नेता को खुद भारत रत्न अटल जी पत्र लिख सकते हैं, उसकी जमीन पर कैसी पकड़ होगी। यही वजह रही कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे करीबियों में गिने जाते हैं। यही वजह है कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का डंका दंगल के साथ-साथ सियासत में बजता है। देश में कहीं भी चुनाव होते हैं, वहां नेता जी अपने प्राईवेट हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पहुंच जाते हैं। पार्टी और उम्मीदवार से इसके बदले कुछ नहीं लेते। इतना ही नहीं उम्मीदवारों को जिताने के लिए खुद की फौज को खुद के पैसे से उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए मैदान पर उतारते हैं। ऐसा ही कुछ बिहार चुनाव में भी देखने को मिला। बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में कई रैलियां की। 50 से अधिक एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं की। चुनाव के बीच मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह मुश्किलों में फंस जाते हैं। उन्हें जेल जाना पड़ता है। अनंत सिंह जेल में होते हैं। ऐसे में वह जेल जाने से पहले अपने परममित्र को फोन लगाते हैं। मोकामा की कमान बृजभूषण शरण सिंह को सौंपते हैं। बृजभूषण शरण सिंह छोटे सरकार को विधायक बनाने के लिए पूरी रणनीति बनाते हैं।

मतदान होता है। मतगणना होती है। नतीजा आता है और अनंत सिंह विधायक का चुनाव जीत जाते हैं। ऐसे में हम आपको अनंत सिंह और बृजभूषण शरण के रिश्ते के बारे में बताते हैं। छोटे सरकार यानि अनंत सिंह की नजदीकियां बृजभूषण शरण सिंह और जौनपुर के पूर्वांचली बाहुबली धनंजय सिंह से कई बरसों से हैं बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह की जोड़ी बिहार चुनाव में दिखी। बृजभूषण शरण सिंह ने मोकामा में जीतोड़ मेहनत की। धनंजय सिंह ने भी अनंत सिंह के पक्ष में बैटिंग की, यही वजह रही कि छोटे सरकार विधायक चुन लिए गए। इय चुनावी जीत के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने अनंत सिंह को बधाई दी है। इस जीत पर खुशी जाहिर की है। इनसब के बीच बृजभूषण शरण सिंह और अनंत सिंह का इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक 5 मिनट का व्हाट्सऐप वीडियो कॉल दोनों नेताओं की नजदीकी की गवाही देता है। वीडियो में बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह जिम में वर्कआउट करते दिखे और अनंत सिंह से चुनाव से लेकर राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा और पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर आई टिप्पणी तक कई मुद्दों पर चर्चा की। अनंत सिंह ने कॉल के दौरान बृजभूषण शरण को मोकामा आने का आमंत्रण दिया। चुनाव प्रचार के लिए कहा। जिसे बृजभूषण शरण सिंह ने स्वीकार कर लिया।

RELATED NEWS

Brijbhushan Sharan Singh

कैसरगंज का शेर फिर दहाड़ा: बृजभूषण ने खाई कसम, बोले- जिंदा रहा तो फिर संसद हिला दूंगा!

January 1, 2026

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

फिर क्या था जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बृजभूषण सिंह खुद मोकामा पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा कि आज हमारा बड़ा भाई जेल में है। अगर वो बाहर होते तो शायद हम न आते। उन्होंने अनंत को जिताने की अपील करते हुए कहा कि तट पर बैठकर लहरें गिनने से नौका पार नहीं होती। अब हम आपको अनंत सिंह के बारे में बताते हैं। 1967 में बिहार के बाढ़ क्षेत्र में जन्मे अनंत सिंह के परिवार का यूपी से आपराधिक और राजनीतिक नेटवर्क काफी पुराना है। उनसे ज्यादा प्रभावशाली थे उनके बड़े भाई दिलीप सिंह, जिन्हें ‘बड़े सरकार’ कहा जाता था। दरअसल, दिलीप सिंह 1985, 1990 और 1995 में मोकामा से विधायक चुने गए। रेलवे के ठेकों में उनका नेटवर्क गोरखपुर तक मजबूत था। उनके सबसे बड़े दुश्मन थे राजन तिवारी, जो यूपी के कुख्यात डॉन श्रीप्रकाश शुक्ल का करीबी था। 2006 में दिलीप सिंह की मौत के बाद अनंत सिंह ने कमान संभाली और तब से सूरजभान सिंह से उनकी कड़ी राजनीतिक रंजिश कायम हो गई। अनंत सिंह पर चुनाव के वक्त हत्या का आरोप लगा। पुलिस ने उन्हें जेल भेजा। तब बृजभूषण शरण सिंह ने अनंत सिंह को निर्दोष बताते हुए उनके लिए जमीन पर उतरकर बैटिंग की।

 

Related Posts

Brijbhushan Sharan Singh

कैसरगंज का शेर फिर दहाड़ा: बृजभूषण ने खाई कसम, बोले- जिंदा रहा तो फिर संसद हिला दूंगा!

January 1, 2026

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025
बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

November 26, 2025
डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

November 23, 2025
कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

November 22, 2025
Bihar Election Oath Ceremony

Bihar : नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने को तैयार, 20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

November 19, 2025
कौन है सैयदा फलक, जिन्होंने इकरा हसन को किया चित, सीमांचल में औवैसी की पतंग को उड़ा बनी सियासत की पोस्टर गर्ल

कौन है सैयदा फलक, जिन्होंने इकरा हसन को किया चित, सीमांचल में औवैसी की पतंग को उड़ा बनी सियासत की पोस्टर गर्ल

November 16, 2025
Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

November 14, 2025

बिहार में आज वोटों की गिनती शुरू—किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज?

November 14, 2025
एक्टर रवि किशन ने तेज प्रताप यादव के कान में गुनुगनाया ये गीत, सामने आई पिक्चर, जो बिहार चुनाव में उड़ा रही गर्दा

एक्टर रवि किशन ने तेज प्रताप यादव के कान में गुनुगनाया ये गीत, सामने आई पिक्चर, जो बिहार चुनाव में उड़ा रही गर्दा

November 10, 2025
Next Post
Sonagachi

Sonagachi का बड़ा मुद्दा: सेक्स वर्कर्स की मांग- हमें वोटर लिस्ट में जोड़ो, दस्तावेज़ों की कमी बनी चुनौती

कौन है सैयदा फलक, जिन्होंने इकरा हसन को किया चित, सीमांचल में औवैसी की पतंग को उड़ा बनी सियासत की पोस्टर गर्ल

कौन है सैयदा फलक, जिन्होंने इकरा हसन को किया चित, सीमांचल में औवैसी की पतंग को उड़ा बनी सियासत की पोस्टर गर्ल

IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने जीता कोलकाता टेस्ट, सौरभ गांगुली ने बता दिया किस शख्स के चलते हारा भरत

IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने जीता कोलकाता टेस्ट, सौरभ गांगुली ने बता दिया किस शख्स के चलते हारा भरत

POPULAR POST

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India