Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह लड़ेंगे लोकसभा का चुुुुनाव और 9 लाख युवाओं की बनाएंगे सनातनी सेना, बताई इसके पीछे की वजह, पीएम मोदी के बारे में भी कही बडी बात।

by Vinod
26/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है। भक्त भी गदगद है तो वहीं अयोध्यावासी भी भगवान श्रीरामलला की जय-जयकार कर रहे हैं। गली-मोहल्लों और गांव में चौपालें सज रही हैं। प्रचंड ठंड में राम की नगरी में बीजेपी के पहलवान के नाम के चर्चे जोरों पर हैं। बिल्लु भाई भी खुश हैं और 2029 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं त्रिभुवन सिंह भी गदर काटे हुए हैं। डंके की चोट पर कह रहे हैं, गोंडा के नेता जी ही अयोध्या के अगले खेवनहार होंगे। दबदबे वाला नेता जी चौथी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे। 2024 में मिली हार का बदला पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह लेंगे।

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अब लाव-लश्कर के साथ फिर से सियासी दंगल में उतर चुके हैं। दबदबे वाले नेता जी योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार सीएम बनाने के लिए फील्डिंग सेट कर रहे हैं। अयोध्या में मिली हार का वह बदला देने के लिए कमर कस चुके हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसी चर्चा है कि बृजभूषण शरण सिंह अपनी जन्मभूमि के बजाए अपनी कर्मभूमि यानि अयोध्या से चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। इसके संकेत भी बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने देने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसे में बीजेपी के पूर्व बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो राष्ट्रीय कथा महोत्सव का बताया जा रहा है।

जिसमें बृजभूषण शरण सिंह एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पाटन क्षेत्र के युवाओं से कहते हुए सुनाई दिए कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कथा सुनने के लिए आएं। उन्होंने युवाओं से कहा कि इसबार की रामकथा युवाओं के लिए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हम पाटनक्षेत्र में जल्द ही सनातनी सेना को बनाएंगे। पहले चरण में सनातनी सेना में 9 लाख युवाओं की भर्ती की जाएगी। ये सनातनी सेना धर्म का प्रचार-प्रसार करेगी। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि बृजभूषण शरण सिंह 2029 का लोकसभा चुनाव अयोध्या से लड़ेंगे। पूर्व सांसद अगर अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जीत तय हैं। बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से सपा उम्मीदवार की जीत हुई थी।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं 2029 में लोकसभा का लड़ूंगा चुनाव, कोई ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने अपने शायरना अंदाज में कुछ गुनगुनाया। पूर्व सांसद ने कहा कि अगर किसी सोते हुए को गफलत से जगा देना बगावत है। किसी कमज़ोर के हक को दिला देना बगावत है, अगर सच्चाइयों के गीत गाना बगावत है तो हम भी एक बागी हैं और हमारा मजहब भी बगावत है। पूर्व सांसद ने कहा कि 2027 में उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन 2029 में वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका एक बेटा भाजपा से विधायक है, दूसरा बेटा सांसद है, भतीजा ब्लॉक प्रमुख है और उनकी पत्नी भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि उनकी पूरी टीम और विचारधारा भारतीय जनता पार्टी की है। उनके सहयोगी भी भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने इन अटकलों को यह कहकर खारिज किया कि कभी-कभी सच बोलने पर लोगों को लगता है कि वह समाजवादी पार्टी के समर्थक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सच बोलना कोई अपराध नहीं है और वह अभी भारतीय जनता पार्टी में हैं, किसी अन्य पार्टी में जाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम व विचारधारा भाजपा की है। इसी बयान के बाद अब सोशल मीडिया में ऐसी चर्चा है कि बृजभूषण शरण सिंह अपनी कर्मभूमि अयोध्या की तरफ से कूच कर सकते हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि बृजभूषण शरण 2029 का लोकसभा चुनाव अयोध्या से लड़ेंगे। लोग ऐसा भी दावा कर रहे हैं कि पार्टी हाईकमान के साथ भी बृजभूषण शरण की बात हो चुकी है।

बृजभूषण शरण सिंह और अयोध्या एक-दूसरे के लिए बने हैं। बृजभूषण के सियासी सफर की बात करें तो अयोध्या उनके लिए हमेशा अहम रही। रामनगरी से ही उनको पहचान मिली। अयोध्या आंदोलन के गर्भ से उपजे नेता बृजभूषण शरण सिंह की सियासत निरंतर बुलंदी हासिल करती गई। वे राजनीति के ऐसे पहलवान बनके उभरे जिन्हें कभी कोई पटखनी नहीं दे पाया। 90 के दशक में बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या आंदोलन से जुड़ गए। जब लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा निकली और उन्हें बिहार में गिरफ्तार किया गया तो उस समय फैजाबाद (अब अयोध्या) प्रशासन ने बृजभूषण शरण सिंह को एक महीने के लिए जेल में बंद कर दिया था। आडवाणी जब जेल से छूटे तो उन्होंने पहली यात्रा अयोध्या से शुरू की। इस दौरान बृजभूषण गोंडा से फैजाबाद, फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से लखनऊ तक आडवाणी की गाड़ी में सारथी बनकर यात्रा के दौरान साथ रहे।

बृजभूषण मंदिर आंदोलन के बड़े चेहरों में शामिल थे। 1992 में बाबरी विध्वंस हुआ तो आरोपियों की लिस्ट में जिन 40 लोगों का नाम था उसमें लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह के साथ बृजभूषण भी थे। बाबरी विध्वंस केस में सीबीआई ने सबसे पहले बृजभूषण को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ बृजभूषण बड़ा नाम बन गए। बृजभूषण शरण सिंह को पहलवानी का भी शौक रहा। उन्होंने हनुमानगढ़ी में ही पहलवानी का दांवपेच सीखा था। बृजभूषण 1975 में यहां पढ़ने आए थे। उन्होंने हिंद केसरी बाबा हरशिंकर दास के साथ लंबे समय तक पहलवानी में भी हाथ आजमाया। उनकी गणना चोटी के पहलवानों में होती रही। इस समय हनुमानगढ़ी के बड़ा अखाड़ा का जीर्णोद्धार भी बृजभूषण द्वारा कराया जा रहा है।

बृजभूषण की सियासत में अयोध्या का अहम योगदान है। उन्होंने अवध यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और जीते भी। बस यहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत हो गई। 1980 के दौर में पूर्वांचल के 8-10 जिलों में युवा नेता के तौर पर उनका नाम गूंजता था। 1987 में गन्ना समिति के चेयरमैन का चुनाव लड़ा और पहली बार में ही जीत गए। 1988 के दौर में वो पहली बार भाजपा के संपर्क में आए। बीजेपी से जुड़ने के बाद बृजभूषण ने पहली बार विधान परिषद यानी एमएलसी का चुनाव लड़ा, लेकिन 14 वोट से हार गए। फिर अयोध्या आंदोलन से जुड़ते ही बृजभूषण शरण सिंह की किस्मत पलट गई और बीजेपी ने सीधे गोंडा सीट से लोकसभा का टिकट दे दिया। अपने पहले संसदीय चुनाव में ही बृजभूषण शरण सिंह ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की। तमाम आरोपों, विवादों और जेल यात्रा के बावजूद वो चुनाव जीतते रहे।

 

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

August 30, 2026
Next Post
Big Boss 19: तान्या मित्तल ने प्रणित मोरे को सुनाई खरी खोटी, फरहाना भट्ट ने भी किया जोरदार पलटवार

Big Boss 19: तान्या मित्तल ने प्रणित मोरे को सुनाई खरी खोटी, फरहाना भट्ट ने भी किया जोरदार पलटवार

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

Uttar Pradesh shocking incident report

Uttar Pradesh: रिश्तों की मर्यादा हुई भंग ,महिला अपने होने वाले दामाद संग फरार, गांव में मचा हड़कंप

POPULAR POST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026

LATEST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India