Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Uttar Pradesh news: राम की जन्मस्थली से सीता के मायके तक जल्द ही शुरू होगी अयोध्या जनकपुरी नेपाल तक रेल सेवा

Uttar Pradesh news: राम की जन्मस्थली से सीता के मायके तक जल्द ही शुरू होगी अयोध्या जनकपुरी नेपाल तक रेल सेवा

भारत और नेपाल के बीच अयोध्या से जनकपुर तक सीधी ट्रेन सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इसे लेकर रेलवे अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें दो रूटों पर चर्चा की गई। यह सेवा धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से बेहद लाभदायक होगी।

by Ahmed Naseem
15/03/2025

Ayodhya to Janakpur train service: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता के पवित्र स्थल जनकपुर के बीच जल्द ही सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। भारत और नेपाल के बीच इस नियमित रेल सेवा को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। अयोध्या से गोरखपुर होते हुए जनकपुर तक सीधी ट्रेन चलाने पर दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों के बीच मंथन जारी है।

इस ट्रेन को बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते भी चलाने की संभावना पर विचार किया गया है। फिलहाल भारत और नेपाल के बीच मैत्री सेवा के तहत दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें संचालित हो रही हैं, लेकिन यह नई सेवा यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।

रेलवे अधिकारियों की बैठक में अहम फैसले

हाल ही में दिल्ली में भारतीय रेलवे और नेपाल रेलवे के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें इस नई रेल सेवा के रूट और संचालन से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी विचार किया गया कि भारतीय स्टेशनों से जनकपुर तक मेमू ट्रेन और मालगाड़ी भी चलाई जाए।

RELATED NEWS

No Content Available

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने पर सहमति जताई है। अब केवल औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जानी बाकी हैं।

रूट के दो विकल्पों पर विचार

रेलवे बोर्ड के ट्रैफिक विभाग ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा का संभावित शेड्यूल तैयार किया है, जिसे बैठक में प्रस्तुत किया गया। ट्रेन संचालन के लिए दो मुख्य रूट प्रस्तावित किए गए हैं:

पहला रूट: गोरखपुर से होते हुए मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर और फिर जनकपुर तक।

दूसरा रूट: गोरखपुर से होते हुए नरकटियागंज, रक्सौल, दरभंगा और फिर जनकपुर तक।

इन दोनों विकल्पों पर विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक के बाद भारत और नेपाल के दूतावास स्तर पर भी इस परियोजना को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

इस नई ट्रेन सेवा से भारत और नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंध और मजबूत होंगे। खासतौर पर अयोध्या और जनकपुर के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी।

जल्द ही दोनों देशों की सरकारें इस परियोजना पर अंतिम मुहर लगाएंगी, जिससे भगवान राम और माता सीता के भक्तों को एक बेहतर यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
नासा और स्पेसएक्स ने क्रू-10 मिशन किया लॉन्च कब होगी सुनीता और  बुच विल्मोर की पृथ्वी पर  वापसी

नासा और स्पेसएक्स ने क्रू-10 मिशन किया लॉन्च कब होगी सुनीता और बुच विल्मोर की पृथ्वी पर वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो वरुण ने धमकियों से ली धमाकेदार प्रदर्शन की प्रेरणा कभी फैंस से छुपकर भागे थे

IPL 2025

IPL 2025 : क्यों केएल राहुल नहीं बन पाए दिल्ली कैपिटल्स की पहली पसंद ? 3 वजह जो कर देंगी हैरान...

POPULAR POST

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India