Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP News: आजम खान ने कपिल सिब्बल के सामने बयां की हकीकत, बता दिया बेटे अब्दुल्ला के एनकाउंटर सच

UP News: आजम खान ने कपिल सिब्बल के सामने बयां की हकीकत, बता दिया बेटे अब्दुल्ला के एनकाउंटर सच

कपिल सिब्बल और आजम खान के बीच कमरे में बैठक हुई। इसके बाद दोनों का एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आजम खान कपिल सिब्बल के हर एक सवाल की जवाब देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। कपिल सिब्बल के साथ बातचीज के दौरान आजम खान ने जेल में बिताए अपने दिनों का एक दर्दनाक किस्सा साझा किया है।

by Vinod
30/10/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी की राजनीति आजम खान का एक वक्त अलग ही दबदबा था। 40 साल के दौरान कई सरकारें आई और गई, लेकिन रामपुर के आजम खान का प्रदेश की राजनीति में जलवा बदस्तूर जारी रहा। लेकिन 2017 में समय ने करवट बदला। जनता को भी पीएम नरेंद्र मोदी पसंद आ गए। सूबे में सपा-बीएसपी का सफाया हो गया और कमल का फूल खिल गया। आजादी के बाद पहली बार प्रदेश की कमान एक संत को सौंपी गई और यहीं से आजम खान और उनकी फैमिली के बुरे दिनों की शुरूआत हो गई। आजम जेल गए। बेटा-पत्नी भी सलाखों के पीछे भेजे गए। हालांकि कोर्ट ने तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया।

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान की पत्नी और बेटा खामोस हैं। वह मीडिया में आकर बयान नहीं दे रहे, लेकिन समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान खुलकर बोल रहे हैंमीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। पांच साल जेल में गुजारे गए समय की चार्जशीट प्रदेश की जनता तक पहुंचा रहे हैं। वह अखिलेश से भी मिले। स्वामी प्रसाद मौर्या भी आजम खान से मिलने के लिए आए। आजम खान भी सबसे मिल रहे हैं और अपने जख्मों को एक-एक कर सबके साथ साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। वह नाम जानें माने एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का है, जो आजम खान से मिलने के लिए गई।

कपिल सिब्बल और आजम खान के बीच कमरे में बैठक हुई। इसके बाद दोनों का एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आजम खान कपिल सिब्बल के हर एक सवाल की जवाब देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। कपिल सिब्बल के साथ बातचीज के दौरान आजम खान ने जेल में बिताए अपने दिनों का एक दर्दनाक किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए उन्हें सबसे ज्यादा डर अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के एनकाउंटर का सताने लगा था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें लगा कि शायद उनका बेटा जिंदा वापस नहीं लौटेगा। आजम खान ने ये दावा किया कि उन्हें भी लग रहा था कि शाएद अब जेल से कभी जिंदा बाहर नहीं निकलेंगे। पत्नी को भी मार दिया जाएगा।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026

आजम खान ने बताया कि शुरू में उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को एक ही जेल में रखा गया था। लेकिन कुछ समय बाद तीनों को अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि यह उस वक्त की बात है जब मुझे और मेरे बेटे को सीतापुर जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा रहा था। आजम के अनुसार, रात के करीब तीन बजे अचानक पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सोते से जगा दिया और कहा कि ट्रांसफर किया जा रहा है। वह बोले कि यह ऐसा अनुभव था जिसका दर्द हर पिता महसूस कर सकता है। आजम खान ने बताया कि जब उन्हें जेल से बाहर निकाला गया, तो उन्होंने देखा कि उनके लिए एक गाड़ी तैयार थी और बेटे अब्दुल्ला के लिए दूसरी गाड़ी। दोनों गाड़ियों पर हथियारों से लैस पुलिसकर्मी मौजूद थे। कोई बोल नहीं रहा था।

आजम खान ने बताया कि यह देखकर उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आप मेरे बेटे को अलग गाड़ी में क्यों ले जा रहे हैं। उसे मेरे साथ भेजिए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि दोनों की जेलें अलग हैं, इसलिए दोनों को अलग-अलग भेजा जाएगा। आजम ने फिर पूछा कि मेरे बेटे को किस जेल में भेजा जा रहा है। लेकिन अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि वहां पहुंचने पर उन्हें पता चल जाएगा। आजम खान ने भावुक होते हुए बताया कि उस रात जब उन्होंने अपने बेटे से गले मिलकर विदा ली, तो उनके दिल में गहरी आशंका थी। उन्होंने कहा कि मैं जेल में रहते हुए एनकाउंटरों की खबरें सुन रहा था। जब मैंने देखा कि मेरे बेटे को मुझसे अलग किया जा रहा है, तो मुझे डर सताने लगा कि कहीं उसे मार न दिया जाए।

आजम खान ने कहा कि बेटे से अलग होने के बाद उनकी सारी रात बेचैनी में बीती। उन्हें अगले दिन तक चैन नहीं मिला, जब तक यह खबर नहीं मिली कि अब्दुल्ला सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वह वक्त उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। एक पिता के रूप में वह उस दर्द को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि मुझे डर था कि अगर मेरे बेटे के साथ कुछ हो गया, तो मैं कभी खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा। उस वक्त बस यही दुआ थी कि मेरा बेटा सही सलामत रहे। आजम खान ने कहा कि मेरे बेटे की जान इंसानों के बजाए ऊपरवाले ने बचाई थी। आजम खान ने कहा कि मेरी भी जान ऊपरवाले के कारण बची। इंसान तो कभी हमसें मिलने ही नहीं आए।

आजम खान ने डंके की चोट पर कहा कि कपिल सिब्बल साहब हम आपके कारण आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आपने अगर पैरवी नहीं की होती तो शाएद अब भी हम उसी काल कोठरी में रात गुजार रहे होते। बेटा भी जेल में होता। पत्नी भी सलाखों के पीछे होती। आजम खान ने कहा कि आपने जो मदद की, वह हम जीवन भर नहीं भूल सकते। आजम खान ने कहा कि राजनीति और सत्ता के खेल से ऊपर इंसानियत और परिवार का महत्व अब उन्हें और गहराई से समझ में आया है। उन्होंने कहा कि जेल के अनुभव ने उनकी सोच बदल दी है। अब वह सिर्फ अपने परिवार और जनसेवा पर ध्यान देना चाहते हैं।

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Next Post
Ananya Pandey

Ananya Panday : 25 साल की उम्र में ही कर डाली थी, 10 करोड़ के घर की खरीदारी, आज अपने 27वां जन्मदिन मना रही पांडे जी की बिटिया

कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में लगातार देखने को मिल रही गिरावट, 30 अक्टूबर को जानें आपके शहर में सोने के ताजा भाव…

POPULAR POST

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India