Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत से बवाल, थानाध्यक्ष सहित 3 निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत से बवाल, थानाध्यक्ष सहित 3 निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया।

by Akhand Pratap Singh
01/04/2025
Azamgarh News

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही को देखते हुए थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

तरवा थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी सनी को पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि सनी का गांव की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसे लेकर युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सनी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और दो दिन तक उससे पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे सनी ने बाथरूम जाने के बहाने शौचालय में अपने पजामे के नाड़े को वेंटिलेशन ग्रिल से बांधकर फांसी लगा ली। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED NEWS

Azamgarh News

आजमगढ़ में घाघरा के बढ़ते जलस्तर का कहर! कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

August 8, 2025
Azamgarh News

Azamgarh: 49 साल बाद महिला का परिवार से हुआ मिलन, पुलिस ने पेश की मिसाल

December 25, 2024

हालांकि मृतक के परिजनों ने पुलिस के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उनका आरोप है कि सनी को तीन दिन तक थाने में अवैध रूप से रखा गया और उसकी पिटाई की गई जिसके चलते उसकी मौत हुई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मौत को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया और बाद में उसे गायब करने की कोशिश की।

परिजनों का गुस्सा और प्रदर्शन

सनी की मौत की खबर फैलते ही परिजन (Azamgarh News) और सैकड़ों ग्रामीण थाने के बाहर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की।

यह भी पढ़े: यूपी में हाईवे से गुजरना अब हुआ और महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई टोल टैक्स की दरें

घटना पर एसपी का बयान

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमराज मीणा ने घटना पर सफाई देते हुए कहा, “तरवा थाने में एक युवती की शिकायत पर सनी को हिरासत में लिया गया था। शनिवार सुबह वह शौचालय गया जहां उसने अपने पजामे के नाड़े से वेंटिलेशन ग्रिल पर फांसी लगा ली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” एसपी ने बताया कि सनी पहले भी युवती को परेशान कर चुका था जिसके चलते उसे दो बार समझाया गया था। इस बार युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और उसका चालान होना था लेकिन उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने आगे कहा कि शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया जिसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Azamgarh News) में मौत का कारण ‘हैंगिंग’ बताया गया है और शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए। फिर भी घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी अखिलेश पटेल, सब-इंस्पेक्टर भीम सिंह और कांस्टेबल प्रमोद यादव को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर प्रदर्शन के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Posts

Azamgarh News

आजमगढ़ में घाघरा के बढ़ते जलस्तर का कहर! कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

August 8, 2025
Azamgarh News

Azamgarh: 49 साल बाद महिला का परिवार से हुआ मिलन, पुलिस ने पेश की मिसाल

December 25, 2024
CM Mohan in UP

Loksabha 2024: एमपी CM मोहन यादव पहुंचे आजमगढ़, कहा- यूपी पूरे देश को लीड कर रहा है…

February 13, 2024

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा टिकट फाइनल कर रही सपा, इन नेताओं पर जता सकती है भरोसा

June 19, 2023

UP Electricity Strike: फिर रोशन होगा हर घर, जगमगाएंगे बाज़ार, खत्म हुई बिजली कर्मियों की हड़ताल

March 19, 2023

गन्ने के खेत में मिली नाबालिग किशोरी का हत्यारा निकला 3 बच्चों का पिता, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

August 20, 2022
Next Post
Ghibli AI Image

ChatGPT के बाद Grok भी हुआ बेहाल, अब फ्री में नहीं बनेगी Ghibli ईमेज...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : नए वित्त वर्ष की शुरुआत में सोने की कीमत ने पकड़ी तेजी, 91,400 पर पहुंची कीमत...

Noida Sector 18 Fire

Noida Sector 18 Fire: नोएडा के सेक्टर 18 के कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

POPULAR POST

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India