Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Dog Attack: बांदा के प्राथमिक विद्यालय में पागल कुत्ते का हमला, दो मासूम घायल, मची अफरा-तफरी

Dog Attack: बांदा के प्राथमिक विद्यालय में पागल कुत्ते का हमला, दो मासूम घायल, मची अफरा-तफरी

बांदा के मऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील के दौरान पागल कुत्ता घुस आया। हमले में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।

by SYED BUSHRA
16/07/2026

Dog Attack: बांदा जिले के मऊ ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पागल कुत्ता बाउंड्री फांदकर स्कूल परिसर में घुस आया। घटना मिड डे मील (एमडीएम) के समय हुई, जब बच्चे हाथ-मुंह धोकर भोजन के लिए लाइन में खड़े थे। अचानक कुत्ते के हमले से बच्चे डरकर इधर-उधर भागने लगे और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्काल डंडे और पत्थरों की मदद से कुत्ते को बाहर भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दो मासूम बच्चे उसकी चपेट में आ चुके थे। विद्यालय में कुल 65 बच्चे नामांकित हैं, जबकि घटना के समय 23 बच्चे मौजूद थे। इसी परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में भी करीब 12 बच्चे आए हुए थे।

बाउंड्री के पास बने मकान से लगाई छलांग, बच्चों में मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक स्कूल की बाउंड्री के ठीक बगल में एक ग्रामीण का मकान बना हुआ है। मकान निर्माण के दौरान बाउंड्री के बराबर मिट्टी भर दी गई थी, जिससे ऊंचाई कम हो गई। इसी रास्ते से सुबह करीब साढ़े दस बजे पागल कुत्ता छलांग लगाकर स्कूल में पहुंच गया। उस समय बच्चे एमडीएम लेने की तैयारी कर रहे थे। कुत्ते ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे सभी जान बचाने के लिए कक्षाओं की ओर दौड़ पड़े। कई बच्चे गिरते-पड़ते किसी तरह सुरक्षित स्थान तक पहुंचे। शिक्षकों की सतर्कता से आखिरकार कुत्ते को स्कूल से बाहर खदेड़ दिया गया।

दो बच्चों को काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

हमले में कक्षा दो के सात वर्षीय छात्र श्याम, जो भास्कर द्विवेदी के पुत्र हैं, और आंगनबाड़ी केंद्र की पांच वर्षीय बच्ची जान्हवी, जो मोहनलाल की पुत्री हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते ने दोनों बच्चों के चेहरे और शरीर पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। प्रधानाध्यापक विपिन बिहारी पांडेय ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

RELATED NEWS

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

September 26, 2026

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी फहद अली और खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदत्त पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल बच्चों का हालचाल लिया और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी प्राप्त की। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

गांव में दहशत, पागल कुत्ते की तलाश जारी

स्कूल से बाहर निकाले जाने के बाद पागल कुत्ता गांव की ओर भाग गया। इसके बाद से ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे हैं ताकि किसी और पर हमला न हो सके। पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग छोटे बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा और पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए। साथ ही स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Posts

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

September 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

September 26, 2026
Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

September 18, 2026
1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

September 15, 2026
कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

September 9, 2026
Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

September 8, 2026
Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

September 7, 2026
Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

September 7, 2026
Next Post
Deepika Padukone Viral Note: सोनम वांगचुक के समर्थन में दीपिका पादुकोण का वायरल स्क्रीनशॉट सच है या AI,आइए जाने

Deepika Padukone Viral Note: सोनम वांगचुक के समर्थन में दीपिका पादुकोण का वायरल स्क्रीनशॉट सच है या AI,आइए जाने

Raisen Human Sacrifice Case

Human Sacrifice Case: क्या गड़ा धन पाने के लालच में हुई व्यापारी की हत्या, तांत्रिक अनुष्ठान का खौफनाक सच आया सामने

FIFA World Cup 2026: मेसी के दो असिस्ट ने बदल दिया पूरा मुकाबला, अर्जेंटीना फाइनल में, गोल्डन बूट की दौड़ में भी निकले आगे

FIFA World Cup 2026: मेसी के दो असिस्ट ने बदल दिया पूरा मुकाबला, अर्जेंटीना फाइनल में, गोल्डन बूट की दौड़ में भी निकले आगे

POPULAR POST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India