Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Tragic Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर में मां और चार बच्चे जिंदा जले हुई दर्दनाक मौत, पांच घायल

Tragic Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर में मां और चार बच्चे जिंदा जले हुई दर्दनाक मौत, पांच घायल

बाराबंकी जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत के बाद आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सीएनजी सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई है।

by SYED BUSHRA
11/12/2025

Barabanki Expressway Tragic Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हैदरगढ़ के पास दो कारें एक–दूसरे से इतनी जोर से टकराईं कि देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में बदल गए। हादसा इतना गंभीर था कि एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतकों में मां और चार बच्चे शामिल हैं। वहीं दिल्ली से आ रही दूसरी कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य घायल को भी लखनऊ भेजा गया है।

घटना बुधवार करीब तीन बजे डीह गांव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ में तैनात वाराणसी निवासी सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी गुलिस्ता (49), बेटियाँ समरीन (22), इल्मा (12), इश्मा (6) और बेटा जियान (10) वैगनआर कार से आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। कार चला रहे थे जावेद के साले जिशान (30), जो मऊ जिले के घोसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यात्रा के दौरान जिशान ने कार थोड़ी देर के लिए एक्सप्रेसवे पर रोक दी। परिवार के लोग पानी पीने लगे। इसी बीच आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने पीछे से वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही जबरदस्त धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में दोनों कारों में आग लग गई। कई ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि कुछ देर तक केवल चीखें और आग की लपटें ही दिखाई दे रही थीं।

RELATED NEWS

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

August 28, 2026
Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

February 7, 2026

घटनास्थल पर भयावह दृश्य

स्थानीय लोग, यूपीडा की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक स्थिति काफी भयावह हो चुकी थी। गुलिस्ता और जियान के शव काफी दूरी पर पड़े मिले। आग बुझाने के बाद कार के अंदर तीनों बेटियाँ पूरी तरह जली अवस्था में मिलीं। वे मौके पर ही दम तोड़ चुकी थीं।

ग्रामीणों ने बताया कि ब्रेजा कार में बैठे दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी दीपांशु मिश्रा (24), दीप्ति (16), तृप्ति (17) और प्रगति (23) को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। जिशान भी गंभीर रूप से घायल मिले।

सीएनजी सिलेंडर फटने की आशंका

एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, प्रारंभिक अंदाजा है कि टक्कर के बाद वैगनआर के सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। विशेषज्ञ इस घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

गवाहों ने बताया दिल दहला देने वाला नजारा

डीह गांव के कई लोगों ने बताया कि उन्होंने अचानक तेज धमाका सुना और जब ऊपर सड़क पर पहुंचे तो कारें धू-धू कर जल रही थीं। 15 से 20 मीटर दूर एक महिला और बच्चे के शव पड़े थे। लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास तक नहीं जा सकता था।

मदद आने में देरी

ग्रामीणों का कहना है कि यूपीडा की टीम को पहुंचने में लगभग 20 मिनट लगे, जबकि पुलिस करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। बाद में डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए। लोगों का कहना है कि यह दृश्य इतना भयानक था कि वे उसे याद कर सिहर उठते हैं।

Related Posts

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर में बच्ची सहित महिला की मौत; 24 घायल

August 28, 2026
Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

February 7, 2026
Lucknow Road Accident 2025

Road Accident in Lucknow: यात्रियों से भरी बस टैंकर से टकराई, कई घायल, दर्दनाक हादसे में 5 की मौत

September 12, 2025

UP Road Accident: बारातियों से भरी बस हुई भीषण हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

May 7, 2023

Bundelkhand Expressway: बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने मारी कार में टक्कर, मौके पर तीन लोग जिंदा जले

January 12, 2023
Next Post
: Uttar Pradesh voter list update

UP Voter List SIR: क्या यूपी में 2.91 करोड़ वोटरों के नाम काट सकते है ,क्यों मांगा जा रहा है और समय

Ather Rizta ने मचाई धूम, 2 लाख बिक्री का रिकॉर्ड पार किया देखे?

Ather Rizta ने मचाई धूम, 2 लाख बिक्री का रिकॉर्ड पार किया देखे?

Citroen का नया एयरक्रॉस एक्स भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Citroen का नया एयरक्रॉस एक्स भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

POPULAR POST

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India