Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Basti police: एक साथ 37 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से खलबली, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Basti police: एक साथ 37 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से खलबली, एसपी ने दिए जांच के आदेश

बस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। इन पर लापरवाही और वसूली के आरोप हैं। एसपी ने विभागीय जांच के भी निर्देश जारी किए हैं।

by Mayank Yadav
09/04/2025
Amroha

Basti police News: बस्ती जिले में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक ने एक साथ 37 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। ये सभी जिले के विभिन्न थानों में तैनात थे और इन पर कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे थे। एसपी अभिनंदन ने न केवल तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की, बल्कि विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद अन्य थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की गतिविधियों की भी समीक्षा की जा रही है, जिससे यह संदेश गया है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों पर अब सख्ती से नज़र रखी जाएगी।

बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत जिले के अलग-अलग थानों में तैनात कुल 37 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ये सिपाही जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण थानों में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हैं और कुछ के खिलाफ वसूली जैसी गतिविधियों में लिप्त होने के भी आरोप हैं।

इन Basti police पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पहले थाने स्तर पर तैयार की गई और फिर सीओ स्तर से इसकी पुष्टि की गई। सीओ स्तर से रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने इन सभी पर एक साथ कार्रवाई की। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए थे, जबकि कुछ पर जनता के साथ दुर्व्यवहार और अनावश्यक वसूली के आरोप सामने आए थे।

RELATED NEWS

Basti News: छात्र को न्यूड कर मुंह पर किया पेश फिर चटाया थूक, थानेदार ने कहा ‘साॅरी’ तो फांसी के फंदे पर झूला मासूम

Basti News: छात्र को न्यूड कर मुंह पर किया पेश फिर चटाया थूक, थानेदार ने कहा ‘साॅरी’ तो फांसी के फंदे पर झूला मासूम

December 24, 2024

यहां पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट.. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, जानें विरोध का क्या हैं कारण

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में शहर के कोतवाली, पुरानी बस्ती, छावनी से तीन-तीन सिपाही, वाल्टरगंज और परसरामपुर से चार-चार, गौर और पैकोलिया से दो-दो, कलवारी, नगर, कप्तानगंज से दो-दो, रूधौली और सोनहा से तीन-तीन, जबकि मुंडेरवा और लालगंज से एक-एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी दिया गया है।

Basti police एसपी अभिनंदन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। अन्य थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की भी निगरानी की जा रही है और जो भी अपने कर्तव्यों में लापरवाही या भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन सर्वोपरि है और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी।

इस कार्रवाई से जिले के Basti police महकमे में खलबली मच गई है। अब सभी थानों के प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने अधीनस्थों पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज न करें। इस कदम को पुलिस विभाग में अनुशासन बहाल करने की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Related Posts

Basti News: छात्र को न्यूड कर मुंह पर किया पेश फिर चटाया थूक, थानेदार ने कहा ‘साॅरी’ तो फांसी के फंदे पर झूला मासूम

Basti News: छात्र को न्यूड कर मुंह पर किया पेश फिर चटाया थूक, थानेदार ने कहा ‘साॅरी’ तो फांसी के फंदे पर झूला मासूम

December 24, 2024
Next Post
Health news :क्यों कहा जाता है चक्रफूल को आयुर्वेद का खज़ाना और कैसे करता है ये बीमारियों से बचाव

Health news :क्यों कहा जाता है चक्रफूल को आयुर्वेद का खज़ाना और कैसे करता है ये बीमारियों से बचाव

Priyansh Arya

धोनी की CSK के खिलाफ तूफ़ानी शतक! अनकैप्ड Priyansh Arya ने भी बनाए 6 धमाकेदार रिकॉर्ड

Fatehpur triple murder case

फतेहपुर ट्रीपल मर्डर केस में पुलिस मुठभेड़.. दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, गांव में तनाव का माहौल

POPULAR POST

Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India